जोगी की सिंहदेव को नसीहत भरी धमकी, पिता को सतनामी कहे जाने पर लिखा पत्र, कहा- माफी मांगें, नहीं तो केस करेंगे…

इम्पेक्ट न्यूज. रायपुर. 

अजीत जोगी के पिता को सतनामी कहने पर मंत्री सिंहदेव को जोगी ने घेरा है। अजीत जोगी ने पत्र लिखकर सिंहदेव से कहा है कि मेरे पिता एवं पूर्वज मूढ़ी गोत्र के कंवर जाति के आदिवासी थे।

उनके पति का सतनामी होने का जिक्र कहीं भी नहीं है। ऐसे में जोगी ने सिंहदेव से कहा है कि वो गलती स्वीकार कर अपने बयान का खंडन करें। अजीत जोगी ने कहा है कि सिंहदेव के साथ उनके परिवारिक और व्यक्तिगत संबंध अच्छे हैं, इसलिए वो चाहते हैं कि अपनी बातों का वो खंडन करें। अगर वो ऐसा नहीं करते हैं, तो वो कोर्ट में अवमाना का प्रकरण दायर करेंगे।

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!