बुधवार, 25 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
जगदलपुर नगर पालिक निगम द्वारा सार्वजनिक व सामुदायिक शौचालयों का विशेष ऑडिट अभियान शुरू अभी-अभी जगदलपुर नगर पालिक निगम द्वारा सार्वजनिक व सामुदायिक शौचालयों का विशेष ऑडिट अभियान शुरू जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ अभी-अभी जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ हर बच्चे के बेहतर बचपन की सीख : गुजरात के नन्द घरों का अवलोकन करने पहुंचीं मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े 16 मिनट पहले हर बच्चे के बेहतर बचपन की सीख : गुजरात के नन्द घरों का अवलोकन करने पहुंचीं मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े NDA में शामिल हुई शिरोमणि अकाली दल, लोकसभा में गठबंधन की संख्या 320 के पार 17 मिनट पहले NDA में शामिल हुई शिरोमणि अकाली दल, लोकसभा में गठबंधन की संख्या 320 के पार सपा के पांच उम्मीदवारों के ऐलान पर भड़के इमरान मसूद, गठबंधन की गंभीरता पर उठाए सवाल 1 घंटे पहले सपा के पांच उम्मीदवारों के ऐलान पर भड़के इमरान मसूद, गठबंधन की गंभीरता पर उठाए सवाल पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति 1 घंटे पहले पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति IPL ऑक्शन में बेन स्टोक्स की एंट्री, 12 बांग्लादेशी खिलाड़ी भी नीलामी में शामिल 1 घंटे पहले IPL ऑक्शन में बेन स्टोक्स की एंट्री, 12 बांग्लादेशी खिलाड़ी भी नीलामी में शामिल शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 1500 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,790 के करीब 2 घंटे पहले शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 1500 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,790 के करीब सऊदी एयर डिफेंस ने हूतियों के 209 हवाई हमले हवा में नाकाम किए 2 घंटे पहले सऊदी एयर डिफेंस ने हूतियों के 209 हवाई हमले हवा में नाकाम किए सरकारी जांच में खुलासा, देश में 13.5 प्रतिशत अपात्र लोग उठा रहे मुफ्त राशन का लाभ 3 घंटे पहले सरकारी जांच में खुलासा, देश में 13.5 प्रतिशत अपात्र लोग उठा रहे मुफ्त राशन का लाभ आज शुरू होगा ‘समावेश’ और ई-अनुदान पोर्टल, सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की प्रक्रिया में होगी सुविधा 3 घंटे पहले आज शुरू होगा ‘समावेश’ और ई-अनुदान पोर्टल, सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की प्रक्रिया में होगी सुविधा देश में पहली बार ATM निकासी से आगे निकला क्रेडिट कार्ड से खर्च, ₹2.4 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा 3 घंटे पहले देश में पहली बार ATM निकासी से आगे निकला क्रेडिट कार्ड से खर्च, ₹2.4 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा असम ट्रिपल मर्डर केस के दो आरोपी एनकाउंटर में घायल, ऑनलाइन गेमिंग में 4 लाख हारने के बाद दिया था वारदात को अंजाम 3 घंटे पहले असम ट्रिपल मर्डर केस के दो आरोपी एनकाउंटर में घायल, ऑनलाइन गेमिंग में 4 लाख हारने के बाद दिया था वारदात को अंजाम PF निकालने का तरीका बदलेगा, अब UPI से खाते में आएगा पैसा, जानें EPFO का नया प्लान 3 घंटे पहले PF निकालने का तरीका बदलेगा, अब UPI से खाते में आएगा पैसा, जानें EPFO का नया प्लान मुंबई के रियल एस्टेट बाजार पर विदेशी निवेशकों का भरोसा, सात गुना बढ़ा निवेश 4 घंटे पहले मुंबई के रियल एस्टेट बाजार पर विदेशी निवेशकों का भरोसा, सात गुना बढ़ा निवेश मोदी सरकार के कार्यकाल में गरीबी दर में बड़ी गिरावट, 49.60 करोड़ लोगों को मिली राहत 4 घंटे पहले मोदी सरकार के कार्यकाल में गरीबी दर में बड़ी गिरावट, 49.60 करोड़ लोगों को मिली राहत अरुणाचल सीमा से 40 किलोमीटर दूर चीन बना रहा विशाल बांध, नदी मोड़ने की तैयारी 4 घंटे पहले अरुणाचल सीमा से 40 किलोमीटर दूर चीन बना रहा विशाल बांध, नदी मोड़ने की तैयारी EPFO की नई सुविधा: अब UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, दिसंबर में हो सकती है शुरुआत 5 घंटे पहले EPFO की नई सुविधा: अब UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, दिसंबर में हो सकती है शुरुआत 8वें वेतन आयोग में बड़े बदलाव की चर्चा, न्यूनतम बेसिक सैलरी बढ़कर ₹69,000 होने का अनुमान 5 घंटे पहले 8वें वेतन आयोग में बड़े बदलाव की चर्चा, न्यूनतम बेसिक सैलरी बढ़कर ₹69,000 होने का अनुमान हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल 16 घंटे पहले हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल
Chhattisgarh

जगदलपुर नगर पालिक निगम द्वारा सार्वजनिक व सामुदायिक शौचालयों का विशेष ऑडिट अभियान शुरू

शौचालयों की हो रही कार्यशील सुलभ स्वच्छ पर्यावरण-अनुकूल और सुरक्षा ऑडिट जगदलपुर, 25 नवंबर 2026 विश्व शौचालय दिवस 2026 के अवसर पर नगर पालिक निगम जगदलपुर द्वारा शहर के सार्वजनिक एवं सामुदायिक शौचालयों की व्यवस्थाओं...

जगदलपुर नगर पालिक निगम द्वारा सार्वजनिक व सामुदायिक शौचालयों का विशेष ऑडिट अभियान शुरू

इम्पेक्ट न्यूज। जगदलपुर। शौचालयों की हो रही कार्यशील सुलभ स्वच्छ पर्यावरण-अनुकूल और सुरक्षा ऑडिट

जगदलपुर, 25 नवंबर 2026

विश्व शौचालय दिवस 2026 के अवसर पर नगर पालिक निगम जगदलपुर द्वारा शहर के सार्वजनिक एवं सामुदायिक शौचालयों की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यह विशेष अभियान 19 नवंबर से प्रारंभ हो चुका है, जो 27 नवंबर तक चलेगा। इसके अंतर्गत शौचालयों का कार्यशील सुलभ स्वच्छ पर्यावरण-अनुकूल और सुरक्षा मापदण्डों के आधार पर विश्लेषण (पब्लिक ऑडिट) किया जा रहा है।

ऑडिट प्रपत्र के अनुसार, शौचालयों का मूल्यांकन कुल 80 अंकों के आधार पर 5 प्रमुख श्रेणियों में विभाजित 16 मापदण्डों के तहत किया जाएगा। इसमें कार्यशील श्रेणी के अंतर्गत पर्याप्त वेंटिलेशन, सभी कक्षों में जलापूर्ति, कुंडी-बोल्ट की व्यवस्था और वॉश बेसिन में जल व साबुन की उपलब्धता देखी जाएगी। सुलभ श्रेणी में पुरुष व महिला के लिए पृथक प्रवेश, दिव्यांगजनों के लिए आवश्यक सुविधाएँ तथा आसान पहुँच व संकेतक की उपलब्धता का आकलन होगा।

स्वच्छता श्रेणी के तहत सभी शौचालय सीटों की स्वच्छता, कूड़ेदान की उपलब्धता और रिसावयुक्त फिटिंग-नल आदि की स्थिति पर ध्यान दिया जाएगा। पर्यावरण-अनुकूल श्रेणी में सेप्टिक टैंक या सोकपिट अथवा सीवर नेटवर्क से जुड़ाव, सेनिटरी नैपकिन व उसके सुरक्षित निपटान की व्यवस्था तथा वाटर एफिशिएंट फिटिंग्स के उपयोग का मूल्यांकन किया जाएगा।

वहीं सुरक्षा श्रेणी के अंतर्गत शौचालय परिसर के अंदर व बाहर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, केयरटेकर की उपलब्धता तथा नागरिक शिकायत एवं फीडबैक पंजीकरण की व्यवस्था को परखा जाएगा। प्रत्येक मापदण्ड को संतोषजनक (4 से 5), आंशिक रूप से संतोषजनक (2 से 3) और असंतोषजनक (0 से 1) के रूप में आंका जाएगा, इसके साथ ही सुधार हेतु सुझाव भी दर्ज किए जाएंगे। ऑडिट सूची के अनुसार शहर के विभिन्न सामुदायिक एवं सार्वजनिक शौचालयों के निरीक्षण की तिथि तय की गई है।

इनमें मंगल भवन, लालबाग, शहीद पार्क, इंदिरा स्टेडियम, शंकर नगर आमागुड़ा और गुरूघासी दास सामुदायिक शौचालय शामिल हैं। इसके अलावा लालबाग मैदान, एयर पोर्ट, नया बस स्टैण्ड 1, नया बस स्टैण्ड (महिला), नया बस स्टैण्ड 2, टॉउन हॉल, संजय बाजार सब्जी मार्केट, संजय बाजार मटन मार्केट, सिरहासार चौक, महारानी हॉस्पीटल, दलपत सागर और गोल बाजार स्थित सार्वजनिक शौचालयों का ऑडिट निर्धारित है।