बुधवार, 25 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
देश में पहली बार ATM निकासी से आगे निकला क्रेडिट कार्ड से खर्च, ₹2.4 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा अभी-अभी देश में पहली बार ATM निकासी से आगे निकला क्रेडिट कार्ड से खर्च, ₹2.4 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा असम ट्रिपल मर्डर केस के दो आरोपी एनकाउंटर में घायल, ऑनलाइन गेमिंग में 4 लाख हारने के बाद दिया था वारदात को अंजाम 1 मिनट पहले असम ट्रिपल मर्डर केस के दो आरोपी एनकाउंटर में घायल, ऑनलाइन गेमिंग में 4 लाख हारने के बाद दिया था वारदात को अंजाम मोदी सरकार के कार्यकाल में गरीबी दर में बड़ी गिरावट, 49.60 करोड़ लोगों को मिली राहत 54 मिनट पहले मोदी सरकार के कार्यकाल में गरीबी दर में बड़ी गिरावट, 49.60 करोड़ लोगों को मिली राहत अरुणाचल सीमा से 40 किलोमीटर दूर चीन बना रहा विशाल बांध, नदी मोड़ने की तैयारी 54 मिनट पहले अरुणाचल सीमा से 40 किलोमीटर दूर चीन बना रहा विशाल बांध, नदी मोड़ने की तैयारी EPFO की नई सुविधा: अब UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, दिसंबर में हो सकती है शुरुआत 1 घंटे पहले EPFO की नई सुविधा: अब UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, दिसंबर में हो सकती है शुरुआत 8वें वेतन आयोग में बड़े बदलाव की चर्चा, न्यूनतम बेसिक सैलरी बढ़कर ₹69,000 होने का अनुमान 1 घंटे पहले 8वें वेतन आयोग में बड़े बदलाव की चर्चा, न्यूनतम बेसिक सैलरी बढ़कर ₹69,000 होने का अनुमान हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल 12 घंटे पहले हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम 12 घंटे पहले भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ 13 घंटे पहले झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश 13 घंटे पहले अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार 13 घंटे पहले जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश 13 घंटे पहले दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन 13 घंटे पहले महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात 13 घंटे पहले वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की 13 घंटे पहले पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की एनवीडिया में 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की वापसी, ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला बोर्ड का फैसला 13 घंटे पहले एनवीडिया में 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की वापसी, ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला बोर्ड का फैसला प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र 14 घंटे पहले प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र जेनसन हुआंग की वापसी से भारतीय बाजार में आएगी तेजी? जानिए जश्न मनाने के तीन कारण 14 घंटे पहले जेनसन हुआंग की वापसी से भारतीय बाजार में आएगी तेजी? जानिए जश्न मनाने के तीन कारण रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका 14 घंटे पहले रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत 14 घंटे पहले रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत
Crime

असम ट्रिपल मर्डर केस के दो आरोपी एनकाउंटर में घायल, ऑनलाइन गेमिंग में 4 लाख हारने के बाद दिया था वारदात को अंजाम

इम्पेक्ट न्यूज डेस्क। गुवाहटी। असम के डुलियाजान में हुए ट्रिपल मर्डर केस के दो आरोपी, राजू दास और अमीर दास बुधवार सुबह डिब्रूगढ़ जिले के बालीजन टी एस्टेट के पास पुलिस मुठभेड़ में घायल हो…

असम ट्रिपल मर्डर केस के दो आरोपी एनकाउंटर में घायल, ऑनलाइन गेमिंग में 4 लाख हारने के बाद दिया था वारदात को अंजाम
CG Impact की मौलिक सांकेतिक श्रेणी इमेज

इम्पेक्ट न्यूज डेस्क। गुवाहटी। असम के डुलियाजान में हुए ट्रिपल मर्डर केस के दो आरोपी, राजू दास और अमीर दास बुधवार सुबह डिब्रूगढ़ जिले के बालीजन टी एस्टेट के पास पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गये। पुलिस कार्रवाई के दौरान दोनों के पैरों में गोलियां लगीं।

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक शुरुआती जांच में पता चला है कि जांच टीम आरोपियों को पुलिस वाहन से डुलियाजान के बालीजन टी एस्टेट ले जा रही थी, ताकि हत्या में इस्तेमाल मुख्य हथियार को ढूंढा जा सके।

पुलिस ने बताया कि रात करीब 11 बजे तलाशी अभियान के दौरान संदिग्धों ने कथित तौर पर पुलिसकर्मियों पर काबू पाने की कोशिश की और अंधेरे का फायदा उठाकर भागने की कोशिश की।

उनके भागने की कोशिश करने पर पुलिस ने कुल पांच राउंड फायरिंग की, जिनमें से चार संदिग्धों के पैरों में लगीं। इस घटना में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। जिनका डुलियाजान के एक अस्पताल में इलाज कराया गया।

दोनों आरोपियों और घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए डुलियाजन ऑयल अस्पताल ले जाया गया है। उनकी मौजूदा मेडिकल स्थिति के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है।

दोनों आरोपी राजू और अमीर पर असम के डुलियाजन इलाके के कमलाबाड़ी में एक परिवार के तीन सदस्यों की हत्या करने का आरोप है।

पुलिस के मुताबिक, परिवार के तीनों सदस्यों पर हथौड़े और लोहे की रॉड से हमला किया गया था। इसके बाद घर से नकदी, सोने के गहने और अन्य कीमती सामान लूट लिया गया।

मृतकों की पहचान ऑयल इंडिया लिमिटेड के रिटायर्ड कर्मचारी चंद्रकांता भुइयां, उनकी पत्नी एलिजा भुइयां और उनकी बेटी निहारिका भुइयां के रूप में हुई है।

16 नवंबर को जब परिवार के सदस्यों की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो पड़ोसियों ने शोर मचाया, जिसके बाद घर से उनके शव बरामद किए गए।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि राजू ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी में करीब 4 लाख रुपये हार गया था और आर्थिक तंगी से जूझ रहा था।

बताया जा रहा है कि उसने अपने पिता से भी पैसे उधार लिए थे। जांचकर्ताओं को शक है कि उसने घर में लूटपाट उन पैसों की भरपाई के लिए ही की थी।

राजू कई सालों तक भुइयां परिवार के यहां केयरटेकर के तौर पर काम कर चुका था, इसलिए उसे उनके घर और रोजमर्रा की दिनचर्या की अच्छी जानकारी थी।

राजू और अमीर को एक दिन बाद असम के शिवसागर जिले के सिमालुगुरी रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया। उन्हें ‘अवध असम एक्सप्रेस’ ट्रेन से यात्रा करते समय पकड़ा गया था। जांचकर्ताओं को शक है कि आरोपी बेंगलुरु भागने से पहले गुवाहाटी पहुंचने की कोशिश कर रहे थे।

बाद में पुलिस ने घर से चोरी हुए सामान को बरामद किया, जिसमें सोने-चांदी के गहने, नकदी और मोबाइल फोन शामिल हैं।

इससे पहले 2020 में, राजू को अपहरण के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। तब वह जमानत मिलने से पहले लगभग तीन महीने जेल में रहा था।

पुलिस के मुताबिक जांच के दौरान मजिस्ट्रेट और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में आरोपियों को क्राइम सीन (घटनास्थल) पर ले जाया गया, ताकि घटनाक्रम को फिर से दोहराया जा सके।

इस प्रक्रिया के दौरान, घटना के क्रम को समझने के लिए डमी शवों का इस्तेमाल किया गया। जांचकर्ताओं ने असम के तिनसुकिया जिले में एक होटल की भी तलाशी ली।

वे एक ऐसी महिला की तलाश कर रहे थे, जिस पर हत्याओं के बाद आरोपियों की मदद करने का शक है। पुलिस इस बात की जांच कर रही थी कि क्या उस महिला ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तारी से बचने में मदद की थी।