बुधवार, 25 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
मोदी सरकार के कार्यकाल में गरीबी दर में बड़ी गिरावट, 49.60 करोड़ लोगों को मिली राहत 15 मिनट पहले मोदी सरकार के कार्यकाल में गरीबी दर में बड़ी गिरावट, 49.60 करोड़ लोगों को मिली राहत अरुणाचल सीमा से 40 किलोमीटर दूर चीन बना रहा विशाल बांध, नदी मोड़ने की तैयारी 15 मिनट पहले अरुणाचल सीमा से 40 किलोमीटर दूर चीन बना रहा विशाल बांध, नदी मोड़ने की तैयारी EPFO की नई सुविधा: अब UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, दिसंबर में हो सकती है शुरुआत 1 घंटे पहले EPFO की नई सुविधा: अब UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, दिसंबर में हो सकती है शुरुआत 8वें वेतन आयोग में बड़े बदलाव की चर्चा, न्यूनतम बेसिक सैलरी बढ़कर ₹69,000 होने का अनुमान 1 घंटे पहले 8वें वेतन आयोग में बड़े बदलाव की चर्चा, न्यूनतम बेसिक सैलरी बढ़कर ₹69,000 होने का अनुमान हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल 12 घंटे पहले हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम 12 घंटे पहले भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ 12 घंटे पहले झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश 12 घंटे पहले अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार 12 घंटे पहले जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश 13 घंटे पहले दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन 13 घंटे पहले महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात 13 घंटे पहले वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की 13 घंटे पहले पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की एनवीडिया में 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की वापसी, ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला बोर्ड का फैसला 13 घंटे पहले एनवीडिया में 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की वापसी, ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला बोर्ड का फैसला प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र 14 घंटे पहले प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र जेनसन हुआंग की वापसी से भारतीय बाजार में आएगी तेजी? जानिए जश्न मनाने के तीन कारण 14 घंटे पहले जेनसन हुआंग की वापसी से भारतीय बाजार में आएगी तेजी? जानिए जश्न मनाने के तीन कारण रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका 14 घंटे पहले रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत 14 घंटे पहले रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत चीन अरुणाचल सीमा के पास बना रहा 60 गीगावाट का विशाल मेडोग बांध 14 घंटे पहले चीन अरुणाचल सीमा के पास बना रहा 60 गीगावाट का विशाल मेडोग बांध अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई 14 घंटे पहले अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई
राष्ट्रीय

मोदी सरकार के कार्यकाल में गरीबी दर में बड़ी गिरावट, 49.60 करोड़ लोगों को मिली राहत

मोदी सरकार के कार्यकाल में गरीबी दर में बड़ी गिरावट, 49.60 करोड़ लोगों को मिली राहत

 नई दिल्ली
 देश में गरीबी कम करने के प्रयासों और ग्रामीण विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर 23 नवंबर को नई दिल्ली में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की जाएगी। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में होने वाले इस आयोजन में कृषि और ग्रामीण विकास के जरिए गरीबी उन्मूलन की रणनीति पर मंथन होगा।

वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट के आंकड़ों पर चर्चा
सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, वर्ल्ड बैंक की अक्टूबर 2026 की रिपोर्ट में बताया गया है कि वर्ष 2011 से 2023 के बीच भारत में करीब 49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए। इस अवधि में गरीबी दर 57.70 प्रतिशत से घटकर 16.10 प्रतिशत रह गई।

गरीबी कम करने में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय और ग्रामीण विकास मंत्रालय की योजनाओं के योगदान को भी महत्वपूर्ण बताया गया है। इसी उपलब्धि को आगे बढ़ाने और शेष गरीब परिवारों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से कार्यशाला आयोजित की जा रही है।

दोनों मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारी होंगे शामिल
नई दिल्ली के अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित इस कार्यशाला का विषय ‘भारत में गरीबी कम करने में कृषि एवं ग्रामीण विकास की भूमिका और योगदान’ रखा गया है। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय तथा ग्रामीण विकास मंत्रालय संयुक्त रूप से इसका आयोजन कर रहे हैं।

कार्यशाला में दोनों मंत्रालयों के राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर, भागीरथ चौधरी, चंद्रशेखर पेम्मासानी और कमलेश पासवान के साथ दोनों मंत्रालयों के चारों सचिव, वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी शामिल होंगे।

गरीब परिवारों को गरीबी से बाहर निकालने पर मंथन
कार्यशाला का उद्देश्य गरीबी उन्मूलन के प्रयासों में योगदान देने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करना है। इस दौरान शिवराज सिंह चौहान कर्मचारियों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें आगे के लक्ष्यों के लिए प्रेरित करेंगे।

बैठक में इस बात पर चर्चा होगी कि गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन कर रहे परिवारों को कृषि और ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाओं के माध्यम से तेजी से आर्थिक रूप से सशक्त कैसे बनाया जाए।

किसानों की आय और ग्रामीण आजीविका बढ़ाने पर बनेगा रोडमैप
कार्यशाला में योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन को प्रभावी बनाने, किसानों की आय बढ़ाने और ग्रामीण आजीविका को मजबूत करने के उपायों पर विचार किया जाएगा। इसके साथ ही समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति का जीवन स्तर बेहतर बनाने के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करने पर जोर रहेगा।

सरकार का लक्ष्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गरीब कल्याण और विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाना है। इस दिशा में कृषि और ग्रामीण विकास योजनाओं की भूमिका को लेकर कार्यशाला में विस्तृत चर्चा की जाएगी।