शनिवार, 28 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश 3 मिनट पहले नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की 31 मिनट पहले पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका 33 मिनट पहले सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा 34 मिनट पहले रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा विशेष लेख : रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण 1 घंटे पहले विशेष लेख : रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण धमतरी में युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल, तीन दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का शुभारंभ 1 घंटे पहले धमतरी में युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल, तीन दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का शुभारंभ निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, धमतरी के 7 हितग्राहियों का होगा चयन 1 घंटे पहले निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, धमतरी के 7 हितग्राहियों का होगा चयन नशामुक्त युवा, विकसित भारत के संदेश के साथ निकलेगी साइकिल रैली, 1 घंटे पहले नशामुक्त युवा, विकसित भारत के संदेश के साथ निकलेगी साइकिल रैली, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं 1 घंटे पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं सूरज की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य 1 घंटे पहले सूरज की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य जिले में अवैध धान पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, अबतक 32 प्रकरणों में 7,651 बोरी धान जब्त 1 घंटे पहले जिले में अवैध धान पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, अबतक 32 प्रकरणों में 7,651 बोरी धान जब्त इम्पेक्ट फॉलोअप : वनाधिकार पट्टाधारी किसानों के समर्थन में उतरे विधायक विक्रम मंडावी, धान खरीदी सुनिश्चित करने की मांग 2 घंटे पहले इम्पेक्ट फॉलोअप : वनाधिकार पट्टाधारी किसानों के समर्थन में उतरे विधायक विक्रम मंडावी, धान खरीदी सुनिश्चित करने की मांग 274 गेंदें फेंकने के बाद भी विकेट को तरसे जसप्रीत बुमराह, न्यूजीलैंड के खिलाफ संघर्ष 2 घंटे पहले 274 गेंदें फेंकने के बाद भी विकेट को तरसे जसप्रीत बुमराह, न्यूजीलैंड के खिलाफ संघर्ष विशेष लेख : राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब 2 घंटे पहले विशेष लेख : राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, आईपीएल की 8 टीमों पर रहा हिटमैन का दबदबा 3 घंटे पहले रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, आईपीएल की 8 टीमों पर रहा हिटमैन का दबदबा छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई 3 घंटे पहले छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई नारी शक्ति से किया वादा पूरा करेंगे’, परिसीमन पर बोले प्रधानमंत्री मोदी 4 घंटे पहले नारी शक्ति से किया वादा पूरा करेंगे’, परिसीमन पर बोले प्रधानमंत्री मोदी बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, बंगाल का सैंपल फेल; FSSAI ने केस चलाने की दी मंजूरी 4 घंटे पहले बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, बंगाल का सैंपल फेल; FSSAI ने केस चलाने की दी मंजूरी मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, दीपोत्सव में झूमे श्रद्धालु 5 घंटे पहले मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, दीपोत्सव में झूमे श्रद्धालु ‘ड्यून 3’ और ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश, डेनिस विलेन्यूव ने जताई निराशा 5 घंटे पहले ‘ड्यून 3’ और ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश, डेनिस विलेन्यूव ने जताई निराशा
राष्ट्रीय

देश के विभिन्न हिस्सों में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही, अगले सात दिनों तक इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश

नई दिल्ली
उत्तर भारत समेत देश के विभिन्न हिस्सों में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। अप्रैल की शुरुआत में ही अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक पहुंच जा रहा है। हालांकि, इस दौरान कई राज्यों में बारिश से राहत भी मिल रही है। मौसम विभाग ने बताया है कि सात अप्रैल तक पूर्वोत्तर भारत में झमाझम बारिश व आंधी तूफान की आशंका है। उधर, कई राज्यों के लिए हीटवेव की भी चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, नॉर्थ इंटीरियर कर्नाटक में हीटवेव की स्थिति देखी गई। इसके अलावा, अरुणाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, हिमाचल प्रदेश में भी पिछले 24 घंटे में बारिश हुई। उधर, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, सिक्किम जैसे राज्यों में भी बरसात रिकॉर्ड की गई है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख में अगले तीन दिनों तक व उत्तराखंड में अगले सात दिनों तक हल्की से मध्यम बरसात होने वाली है। इसके अलावा, इन राज्यों में बर्फबारी भी होगी। अन्य राज्यों की बात करें तो अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में अगले सात दिनों तक झमाझम बारिश, आंधी तूफान व बिजली कड़कने वाली है।

इसके अलावा, मध्य महाराष्ट्र में पांच से 9 अप्रैल, कोंकण, गोवा, मराठवाड़ा, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे में 6-10 अप्रैल, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम में 7-9 अप्रैल के बीच हल्की बारिश होगी।

गर्मी की बात करें तो बीते दिन विदर्भ, छत्तीसगढ़, मराठवाड़ा, तेलंगाना, इंटीरियर कर्नाटक, रायलसीमा, साउथईस्ट उत्तर प्रदेश, उत्तरी इंटीरियर ओडिशा, मध्य महाराष्ट्र, तटीय आंध्र प्रदेश, साउथ इंटीरियर तमिलनाडु में अधिकतम तापमान 40-42 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है।

मणिपुर, त्रिपुरा, गुजरात, पूर्वी राजस्थान, उत्तरी इंटीरियर कर्नाटक, ओडिशा, विदर्भ, साउथवेस्ट राजस्थान, सेंट्रल मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा में न्यूनतम तापमान नॉर्मल से तीन से पांच डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज किया गया है। पूर्वी भारत में अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है।