रविवार, 29 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश 6 घंटे पहले नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की 7 घंटे पहले पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका 7 घंटे पहले सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा 7 घंटे पहले रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा विशेष लेख : रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण 8 घंटे पहले विशेष लेख : रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण धमतरी में युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल, तीन दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का शुभारंभ 8 घंटे पहले धमतरी में युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल, तीन दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का शुभारंभ निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, धमतरी के 7 हितग्राहियों का होगा चयन 8 घंटे पहले निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, धमतरी के 7 हितग्राहियों का होगा चयन नशामुक्त युवा, विकसित भारत के संदेश के साथ निकलेगी साइकिल रैली, 8 घंटे पहले नशामुक्त युवा, विकसित भारत के संदेश के साथ निकलेगी साइकिल रैली, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं 8 घंटे पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं सूरज की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य 8 घंटे पहले सूरज की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य जिले में अवैध धान पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, अबतक 32 प्रकरणों में 7,651 बोरी धान जब्त 8 घंटे पहले जिले में अवैध धान पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, अबतक 32 प्रकरणों में 7,651 बोरी धान जब्त इम्पेक्ट फॉलोअप : वनाधिकार पट्टाधारी किसानों के समर्थन में उतरे विधायक विक्रम मंडावी, धान खरीदी सुनिश्चित करने की मांग 8 घंटे पहले इम्पेक्ट फॉलोअप : वनाधिकार पट्टाधारी किसानों के समर्थन में उतरे विधायक विक्रम मंडावी, धान खरीदी सुनिश्चित करने की मांग 274 गेंदें फेंकने के बाद भी विकेट को तरसे जसप्रीत बुमराह, न्यूजीलैंड के खिलाफ संघर्ष 9 घंटे पहले 274 गेंदें फेंकने के बाद भी विकेट को तरसे जसप्रीत बुमराह, न्यूजीलैंड के खिलाफ संघर्ष विशेष लेख : राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब 9 घंटे पहले विशेष लेख : राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, आईपीएल की 8 टीमों पर रहा हिटमैन का दबदबा 10 घंटे पहले रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, आईपीएल की 8 टीमों पर रहा हिटमैन का दबदबा छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई 10 घंटे पहले छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई नारी शक्ति से किया वादा पूरा करेंगे’, परिसीमन पर बोले प्रधानमंत्री मोदी 11 घंटे पहले नारी शक्ति से किया वादा पूरा करेंगे’, परिसीमन पर बोले प्रधानमंत्री मोदी बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, बंगाल का सैंपल फेल; FSSAI ने केस चलाने की दी मंजूरी 11 घंटे पहले बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, बंगाल का सैंपल फेल; FSSAI ने केस चलाने की दी मंजूरी मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, दीपोत्सव में झूमे श्रद्धालु 11 घंटे पहले मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, दीपोत्सव में झूमे श्रद्धालु ‘ड्यून 3’ और ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश, डेनिस विलेन्यूव ने जताई निराशा 12 घंटे पहले ‘ड्यून 3’ और ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश, डेनिस विलेन्यूव ने जताई निराशा
खेल

आईएसएल: मुम्बई सिटी एफसी और मोहन बागान सुपर जायंट में होगी वर्चस्व की जंग

कोलकाता
मोहन बागान सुपर जायंट और मुम्बई सिटी एफसी के बीच आज सोमवार यहां साल्ट लेक स्टेडियम में वर्चस्व की जंग होगी, जो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2023-24 का लीग विनर तय करेगी। मुम्बई (आइलैंडर्स) ने अपने पिछले सभी पांच गेम जीते और 21 मैचों में 47 अंक लेकर तालिका में शीर्ष पर हैं। उनके ठीक पीछे मोहन बागान सुपर जायंट (मैरिनर्स) हैं, जिनके 21 मैचों में 45 अंक हैं। यहां जीत से मैरिनर्स के 48 अंक हो जाएंगे और वें आइलैंडर्स को पछाड़कर लीग विनर बन जाएंगे।

मैरिनर्स की हार से आइलैंडर्स पांच अंकों के अंतर से लीग विनर शील्ड उठा लेंगे। यहां तक कि एंटोनियो लोपेज हाबास के मैरिनर्स के लिए स्टैंडिंग में ड्रा खेलना भी हार के समान होगा। लीग की स्थिति फिलहाल आईएसएल 2020-21 जैसी ही है। उस समय भी, लीग शील्ड के लिए लड़ाई लीग दौर के अंतिम दिन तक चली थी, जिसमें अपने तत्कालीन कोच सर्जियो लोबेरा की देखरेख में मुम्बई सिटी एफसी ने मौर्टाडा फॉल और बार्थोलोम्यू ओग्बेचे के पहले हाफ के गोलों के दमपर हबास के मैरिनर्स को 2-0 से हराया था।

मोहन बागान सुपर जायंट के सहायक कोच मैनुअल पेरेज ने रविवार को प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "मुम्बई सिटी एफसी कई अच्छे खिलाड़ियों से मिलकर बनी बहुत अच्छी टीम है। वे लंबे समय से अपराजित हैं और शीर्ष दो स्थानों पर भी हैं। हम अपने खिलाड़ियों की हर तरह से मदद करने की कोशिश करेंगे जिससे वे बेहतर खेल सकें।" मुम्बई सिटी एफसी के चेक हेड कोच पीटर क्रैटकी ने मैच से पहले कहा, "हमने पूरे सीजन में कुल मिलाकर अच्छा प्रदर्शन किया है। अब एक मुकाबले का मामला रह गया है। यह लीग शील्ड के लिए फाइनल की तरह है।" बता दें कि दोनों टीमों के बीच अब तक 24 मैच खेले गए हैं, जिसमें मुम्बई सिटी एफसी ने 11 और मोहन बागान सुपर जायंट ने 6 मैच जीते हैं, जबकि 7 मैच ड्रा रहे हैं।