रविवार, 29 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश 6 घंटे पहले नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की 7 घंटे पहले पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका 7 घंटे पहले सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा 7 घंटे पहले रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा विशेष लेख : रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण 8 घंटे पहले विशेष लेख : रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण धमतरी में युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल, तीन दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का शुभारंभ 8 घंटे पहले धमतरी में युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल, तीन दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का शुभारंभ निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, धमतरी के 7 हितग्राहियों का होगा चयन 8 घंटे पहले निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, धमतरी के 7 हितग्राहियों का होगा चयन नशामुक्त युवा, विकसित भारत के संदेश के साथ निकलेगी साइकिल रैली, 8 घंटे पहले नशामुक्त युवा, विकसित भारत के संदेश के साथ निकलेगी साइकिल रैली, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं 8 घंटे पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं सूरज की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य 8 घंटे पहले सूरज की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य जिले में अवैध धान पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, अबतक 32 प्रकरणों में 7,651 बोरी धान जब्त 8 घंटे पहले जिले में अवैध धान पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, अबतक 32 प्रकरणों में 7,651 बोरी धान जब्त इम्पेक्ट फॉलोअप : वनाधिकार पट्टाधारी किसानों के समर्थन में उतरे विधायक विक्रम मंडावी, धान खरीदी सुनिश्चित करने की मांग 9 घंटे पहले इम्पेक्ट फॉलोअप : वनाधिकार पट्टाधारी किसानों के समर्थन में उतरे विधायक विक्रम मंडावी, धान खरीदी सुनिश्चित करने की मांग 274 गेंदें फेंकने के बाद भी विकेट को तरसे जसप्रीत बुमराह, न्यूजीलैंड के खिलाफ संघर्ष 9 घंटे पहले 274 गेंदें फेंकने के बाद भी विकेट को तरसे जसप्रीत बुमराह, न्यूजीलैंड के खिलाफ संघर्ष विशेष लेख : राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब 9 घंटे पहले विशेष लेख : राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, आईपीएल की 8 टीमों पर रहा हिटमैन का दबदबा 10 घंटे पहले रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, आईपीएल की 8 टीमों पर रहा हिटमैन का दबदबा छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई 10 घंटे पहले छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई नारी शक्ति से किया वादा पूरा करेंगे’, परिसीमन पर बोले प्रधानमंत्री मोदी 11 घंटे पहले नारी शक्ति से किया वादा पूरा करेंगे’, परिसीमन पर बोले प्रधानमंत्री मोदी बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, बंगाल का सैंपल फेल; FSSAI ने केस चलाने की दी मंजूरी 11 घंटे पहले बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, बंगाल का सैंपल फेल; FSSAI ने केस चलाने की दी मंजूरी मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, दीपोत्सव में झूमे श्रद्धालु 11 घंटे पहले मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, दीपोत्सव में झूमे श्रद्धालु ‘ड्यून 3’ और ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश, डेनिस विलेन्यूव ने जताई निराशा 12 घंटे पहले ‘ड्यून 3’ और ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश, डेनिस विलेन्यूव ने जताई निराशा
खेल

कैंडिडेट्स शतरंज: करुआना से भिड़ेंगे गुकेश, प्रज्ञानानंदा का सामना नाकमुरा से

टोरंटो,
 रूस के इयान नेपोमनियाची के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर चल रहे भारत के डी गुकेश कैंडिडेट्स शतंरज टूर्नामेंट के 11वें दौर में यहां अमेरिका के शीर्ष वरीयता प्राप्त फाबियानो करूआना से भिड़ेंगे जबकि आर प्रज्ञानानंदा का मुकाबला अमेरिका के हिकारू नाकामुरा से होगा।

टूर्नामेंट में केवल चार दौर का खेल बाकी है और भारत के इन दोनों किशोर खिलाड़ियों गुकेश और प्रज्ञानानंदा के पास अच्छा मौका है। विदित गुजराती ने भी मुकाबले में खुद को बनाए रखा है और उन्हें बस थोड़ा बेहतर प्रदर्शन करने की जरूरत है।

शतरंज की वैश्विक संचालन संस्था फिडे के ध्वज तले खेल रहे नेपामनियाची टूर्नामेंट में एकमात्र अजेय खिलाड़ी हैं लेकिन उन्हें अगले दो दौर में कड़े प्रतिद्वंद्वियों से निपटना है।

अगले दौर में विदित और नेपामनियाची आमने-सामने होंगे जबकि इसके बाद रूस के खिलाड़ी को प्रज्ञानानंदा से भिड़ना है। ये दो मैच संभवत: टूर्नामेंट की दिशा तय करेंगे और अगली विश्व चैंपियनशिप के चैलेंजर का फैसला करने के लिए महत्वपूर्ण हो सकते हैं।

गुकेश के लिए करूआना के खिलाफ मुकाबला महत्वपूर्ण होगा क्योंकि भारतीय खिलाड़ी सफेद मोहरों से खेलेगा।

इतालवी अमेरिकी करूआना लगातार छठी बार कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे हैं लेकिन उन्होंने इसे केवल एक बार जीता है।

गुकेश 12वें दौर में सबसे निचले स्थान पर मौजूद अजरबेजान के निजात अबासोव को हराने पर ध्यान केंद्रित करेंगे, बशर्ते वह करूआना को रोकने में सफल रहें।

काले मोहरों के साथ अजरबेजान के अबासोव के खिलाफ खेलने वाले गुकेश निश्चित रूप से जीत के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। अबासोव को हालांकि सफेद मोहरों से खेलने का फायदा मिलेगा।

भारतीय दृष्टिकोण से प्रज्ञानानंदा के अगले दो दौर के मुकाबले सबसे अधिक महत्वपूर्ण होंगे। भारतीय खिलाड़ी ने पिछले विश्व कप में नाकामुरा को हराया था और इस प्रदर्शन को दोहराना चाहेंगे, विशेषकर विदित से सीख लेते हुए जिन्होंने अमेरिकी के खिलाफ अपने दोनों मुकाबले जीते हैं।

नाकामुरा के बाद प्रज्ञानानंदा को नेपोमनियाची से भिड़ना है और अगर इस 18 वर्षीय खिलाड़ी ने इन दोनों बाजियों के दबाव को झेल लिया तो वह विजेता को दी जाने वाली 48 हजार यूरो की इनामी राशि के दावेदार हो सकते हैं।

महिला वर्ग में मुकाबला चीन की दो खिलाड़ियों झोंगयी टैन और टिंगजी लेई के बीच है जो बाकियों से बेहतर साबित हुई हैं।

कागजों पर कोनेरू हंपी के पास अब भी मौका हो सकता है लेकिन व्यावहारिक रूप से इस वर्ग में भारतीय खिलाड़ी की चुनौती लगभग समाप्त हो गई है।

शीर्ष पर चल रही चीन की दोनों खिलाड़ियों के समान 6.5 अंक हैं। रूस की एलेक्सांद्रा गोरयाचकिना और कैटरीना लेगनो 5.5 अंकों के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। हंपी 4.5 अंक के साथ पांचवें स्थान पर है और उन्हें किसी चमत्कार की जरूरत है।

एक अन्य भारतीय आर वैशाली ने अपनी पिछली बाजी बुल्गारिया की नुर्गयुल सेलिमोवा के खिलाफ जीती लेकिन 3.5 अंक के साथ अंतिम स्थान पर हैं।

हंपी को अगले दौर में सेलिमोवा जबकि वैशली को गोरयाचकिना के खिलाफ खेलना है। झोंगयी की भिड़ंत लेगनो से होगी जबकि टिंगजी को अन्ना मुजिचुक से भिड़ना है।