रविवार, 22 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
विधायक विक्रम के आरोप पर बीजापुर जिला प्रशासन का जवाब : 16.73 करोड़ स्वीकृत राशि, भुगतान सिर्फ ₹2.42 करोड़ का 23 मिनट पहले विधायक विक्रम के आरोप पर बीजापुर जिला प्रशासन का जवाब : 16.73 करोड़ स्वीकृत राशि, भुगतान सिर्फ ₹2.42 करोड़ का अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन 40 मिनट पहले अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन भारत पहुंचे नेपाल के PM बालेन शाह, सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी से होगी मुलाकत 49 मिनट पहले भारत पहुंचे नेपाल के PM बालेन शाह, सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी से होगी मुलाकत बिलासपुर एयरपोर्ट के विस्तार के लिए शीतकालीन सत्र के बजट में 103 करोड़ के आवंटन की मांग 56 मिनट पहले बिलासपुर एयरपोर्ट के विस्तार के लिए शीतकालीन सत्र के बजट में 103 करोड़ के आवंटन की मांग दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप 1 घंटे पहले दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ‘ग्रैंड थेफ्ट विदाउट ऑटो’, GTA 6 खेलते हुए शशि थरूर ने मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले पर कसा तंज 1 घंटे पहले ‘ग्रैंड थेफ्ट विदाउट ऑटो’, GTA 6 खेलते हुए शशि थरूर ने मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले पर कसा तंज अहमदाबाद कॉन्सर्ट में विदेशी फैन ने दिलजीत को चूमने की कोशिश की, वीडियो वायरल 1 घंटे पहले अहमदाबाद कॉन्सर्ट में विदेशी फैन ने दिलजीत को चूमने की कोशिश की, वीडियो वायरल गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर संघ कार्यालय जागृति मंडल पहुंची शोभायात्रा, स्वयंसेवकों ने किया स्वागत 1 घंटे पहले गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर संघ कार्यालय जागृति मंडल पहुंची शोभायात्रा, स्वयंसेवकों ने किया स्वागत अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर कार्रवाई, 1237 क्विंटल धान जब्त 1 घंटे पहले अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर कार्रवाई, 1237 क्विंटल धान जब्त दूर तलक देखते ही बनती है खुबसूरत गेंदा के फूलों की रंगत. 1 घंटे पहले दूर तलक देखते ही बनती है खुबसूरत गेंदा के फूलों की रंगत. फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव 1 घंटे पहले फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव जशपुर जिले में 49 उपार्जन केंद्रों पर धान खरीदी जारी, किसानों की सुविधा के लिए बनाए गए 3 नए केंद्र 1 घंटे पहले जशपुर जिले में 49 उपार्जन केंद्रों पर धान खरीदी जारी, किसानों की सुविधा के लिए बनाए गए 3 नए केंद्र दिल्ली-NCR में प्रदूषण घटाने का 2027 तक लक्ष्य तय, नाकामी पर अधिकारियों की जवाबदेही होगी तय 1 घंटे पहले दिल्ली-NCR में प्रदूषण घटाने का 2027 तक लक्ष्य तय, नाकामी पर अधिकारियों की जवाबदेही होगी तय अजय देवगन की ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ इस दिन नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज, जानें पूरी डिटेल 1 घंटे पहले अजय देवगन की ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ इस दिन नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज, जानें पूरी डिटेल अजरबैजान में नौकरी की तलाश में निकला असम का मुन्ना रूस कैसे पहुंचा? तस्वीर वायरल 1 घंटे पहले अजरबैजान में नौकरी की तलाश में निकला असम का मुन्ना रूस कैसे पहुंचा? तस्वीर वायरल बस्तर में नीली क्रांति की ओर नया कदम 2 घंटे पहले बस्तर में नीली क्रांति की ओर नया कदम New Toll Rules: टोल बचाने के लिए भूलकर भी न करें ये काम, 8 गुना तक जुर्माना वसूलेगी सरकार 2 घंटे पहले New Toll Rules: टोल बचाने के लिए भूलकर भी न करें ये काम, 8 गुना तक जुर्माना वसूलेगी सरकार ‘ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं’, भारत ने सैन्य उड़ानों के लिए नेपाल के हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल करने की खबरों को किया खारिज 2 घंटे पहले ‘ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं’, भारत ने सैन्य उड़ानों के लिए नेपाल के हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल करने की खबरों को किया खारिज ‘ये नए भारत का जवाब है’, पाकिस्तानी मंत्री के ताली बजाने वाले वीडियो पर भाजपा ने साधा निशाना 2 घंटे पहले ‘ये नए भारत का जवाब है’, पाकिस्तानी मंत्री के ताली बजाने वाले वीडियो पर भाजपा ने साधा निशाना जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक में 11 खेलों में खिलाड़ी दिखाएंगे दम, 23-24 नवम्बर को आयोजन 2 घंटे पहले जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक में 11 खेलों में खिलाड़ी दिखाएंगे दम, 23-24 नवम्बर को आयोजन
Breaking News

सुपुर्द-ए-खाक हुए इरफान खान, अंतिम यात्रा में शामिल हुए परिवार के 20 लोग

न्यूज डेस्क. मुंबई।

मशहूर अभिनेता इरफान खान जिन्होंने कई अंतरार्ष्ट्रीय और भारतीय फिल्मों में अपनी भूमिकाओं से लाखों प्रशंसकों के दिल जीते, वे अब इस दुनिया में नहीं रहे। मुंबई के कोकिला बेन हॉस्पिटल में इरफान ने बुधवार सुबह आखिर सांस ली। इसके बाद वर्सोवा स्थित कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। कोरोना लॉकडाउन की वजह से उनके परिवार के 20 लोग ही उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हो सके।   

इरफान को अंतिम विदाई देने के लिए कई सेलेब्स आना चाहते थे, लेकिन लॉकडाउन की वजह से ज्यादा लोग नहीं जा पाए। बता दें कि इरफान के निधन की खबर सुनने के बाद इरफान के करीबी दोस्त और डायरेक्टर तिग्मांशु धूलिया हॉस्पिटल पहुंचे थे। तिग्मांशु और इरफान ने कई फिल्मों में साथ काम किया है। तिग्मांशु ने इरफान की फिल्म पान सिंह तोमर का निर्देशन किया था, जिसके लिए इरफान को बेस्ट एक्टर के नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया था।

अभिनेता के निधन की पुष्टि वाले बयान में कहा गया है, टमुझे भरोसा है, मैंने आत्मसमर्पण कर दिया है’, ये वे शब्द थे, जिन्हें इरफान ने अपने दिल से व्यक्त किए थे। ऐसा उन्होंने 2018 में कैंसर से अपनी लड़ाई की जानकारी देते समय लिखा था।” आगे कहा गया है, “मूक भावों को अपनी आंखों से व्यक्त करने की क्षमता रखने वाले अभिनेता की आंखों की गहराई स्क्रीन पर उनके यादगार कामों के साथ हमेशा याद की जाएगी। यह दुखद है कि आज हमें उनके निधन की खबर देनी पड़ रही है। इरफान एक मजबूत आत्मा थे, ऐसा व्यक्ति जो अंत तक लड़ता रहा और जो भी उसके करीब आया, उसे वह हमेशा प्रेरित करता रहा। साल 2०18 में दुर्लभ किस्म का कैंसर शरीर में पनपने का पता चलने के साथ ही उन्होंने जिंदगी के लिए कई लड़ाइयां लड़ीं। वह अपने प्यार और अपने परिवार से पूरे समय घिरे रहे, और उनकी उन्होंने हमेशा बहुत परवाह की। अब वह स्वर्ग में रहने के लिए चले गए हैं और अपने पीछे वास्तव में खुद की एक विरासत छोड़ गए हैं। हम सभी प्रार्थना करते हैं और आशा करते हैं कि वह शांति से रहें। इरफान के शब्दों में- ‘जैसे कि मैं पहली बार जीवन चख रहा था, जो कि इसका जादुई पक्ष है।”’

बता दें कि मंगलवार को इरफान को कोलोन संक्रमण के साथ मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि बुधवार के शुरुआती घंटों में उनके प्रवक्ता ने एक बयान जारी कर उनकी स्वास्थ्य स्थिति के बारे में उड़ाई गई अफवाहों से दूरी बना ली थी, लेकिन बाद में इरफान के निधन की पुष्टि हुई। इरफान खान के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए फिल्म निमार्ता शूजित सरकार ने बुधवार सुबह ट्वीट किया, “मेरे प्यारे दोस्त इरफान। आपने लड़ाई लड़ी और लड़ते रहे। मैं हमेशा आप पर गर्व करूंगा … हम आपसे मिलेंगे … सुतपा और बाबिल के प्रति संवेदना … सुतपा आपने भी बहुत संघर्ष किया और इस लड़ाई में हर संभव मदद की। ओम शांति। इरफान खान को सलाम। शूजित सरकार ने साल 2015 की अपनी फिल्म ‘पीकू’ में इरफान को निर्देशित किया था, जिसमें दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन भी थे। अभिनेता तब से बीमार हैं, जब उन्हें कुछ समय पहले न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर का पता चला था और तब से ही वे चिकित्सा निगरानी में थे। वे इलाज के लिए विदेश भी गए थे।

इरफान खान आखिरी बार फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ में देखे गए थे। उनकी यह आखिरी रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्म कोविड-19 का फैलाव रोकने के लिए लॉकडाउन लागू किए जाने से ठीक एक दिन पहले ही सिनेमा हॉल में आई थी। 

पत्नी के लिए दोबारा जीना चाहते थे इरफान खान…

बता दें कि इरफान खान ने कैंसर से लंबी जंग लड़ी है। हालांकि तबीयत ठीक होने के बाद इरफान ने फिल्म अंग्रेजी मीडियम की। इस फिल्म के रिलीज के दौरान उन्होंने एक इंटरव्यू में बीमारी से चल रही अपनी जंग को लेकर बात की थी।

इरफान ने कहा था, मेरे लिए ये जो दौर था वो रोलर कोस्टर राइड जैसा था। हम थोड़ा रोए, लेकिन बहुत हंसे भी। मुझे बहुत बेचैनी होती थी, लेकिन मैंने उसे  बाद में कंट्रोल कर लिया था।

उन्होंने कहा था, हालांकि इस बीच जो सबसे अच्छी बात हुई वो ये कि मैं अपने बच्चों के साथ ज्यादा समय रहा। मैंने उन्हें बढ़ता देखा। अपनी पत्नी सुतापा को लेकर तो मैं क्या ही कहूं। वह 24 घंटे मेरे साथ रहती हैं। हमेशा मेरा ध्यान रखतीं। अगर मुझे जीने का मौका मिला तो मैं उसके लिए जीना चाहूंगा। मैं अगर अभी तक हूं तो उसकी बड़ी वजह मेरी पत्नी है।

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *