गुरुवार, 19 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक 992.48 मीट्रिक टन धान की खरीदी, 169 किसानों ने बेची उपज 4 मिनट पहले जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक 992.48 मीट्रिक टन धान की खरीदी, 169 किसानों ने बेची उपज तुंहर टोकन एप से घर बैठे मिल रही धान विक्रय की सुविधा 19 मिनट पहले तुंहर टोकन एप से घर बैठे मिल रही धान विक्रय की सुविधा सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट का अनुमान! Goldman Sachs ने दिया $5,600 का नया टारगेट 1 घंटे पहले सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट का अनुमान! Goldman Sachs ने दिया $5,600 का नया टारगेट सारंगढ़-बिलाईगढ़ : एआई से नई सोच को मिलेगी उड़ान, भविष्य की तकनीक से जुड़ेंगे जिले के स्कूली बच्चे 1 घंटे पहले सारंगढ़-बिलाईगढ़ : एआई से नई सोच को मिलेगी उड़ान, भविष्य की तकनीक से जुड़ेंगे जिले के स्कूली बच्चे खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा खेलवृत्ति के लिए आवेदन आमंत्रित 1 घंटे पहले खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा खेलवृत्ति के लिए आवेदन आमंत्रित UN में भारत ने पाकिस्तानी सेना को घेरा, कहा- जनता नहीं अपने फायदे के लिए लूट रहे देश के संसाधन 1 घंटे पहले UN में भारत ने पाकिस्तानी सेना को घेरा, कहा- जनता नहीं अपने फायदे के लिए लूट रहे देश के संसाधन चेन्नई में धोनी का जलवा, दुकान से लेकर कॉफी तक हर जगह दिखता है थाला का नाम 1 घंटे पहले चेन्नई में धोनी का जलवा, दुकान से लेकर कॉफी तक हर जगह दिखता है थाला का नाम सुकमा में आगामी दिनों में भारी बारिश की चेतावनी, किसानों के लिए कृषि सलाह जारी 1 घंटे पहले सुकमा में आगामी दिनों में भारी बारिश की चेतावनी, किसानों के लिए कृषि सलाह जारी चिन्हारी योजना से वर्षों पुरानी समस्या का हुआ समाधान 1 घंटे पहले चिन्हारी योजना से वर्षों पुरानी समस्या का हुआ समाधान खेल के मैदानों में गूंज रहा बदलाव का संदेश, बस्तर ओलंपिक से संवर रहा ग्रामीण प्रतिभाओं का भविष्य 1 घंटे पहले खेल के मैदानों में गूंज रहा बदलाव का संदेश, बस्तर ओलंपिक से संवर रहा ग्रामीण प्रतिभाओं का भविष्य एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन की तिथि बढ़ाई गई 1 घंटे पहले एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन की तिथि बढ़ाई गई कोटपा एक्ट के तहत बिश्रामपुर में 50 चालानी कार्रवाई, 05 हजार रुपये जुर्माना वसूला 1 घंटे पहले कोटपा एक्ट के तहत बिश्रामपुर में 50 चालानी कार्रवाई, 05 हजार रुपये जुर्माना वसूला सेवा सेतु से सुगम हुई शासकीय सेवाओं की राह, महज दो दिनों में मिला जाति प्रमाण पत्र 1 घंटे पहले सेवा सेतु से सुगम हुई शासकीय सेवाओं की राह, महज दो दिनों में मिला जाति प्रमाण पत्र पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रति जागरूकता बढ़ाने व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित 1 घंटे पहले पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रति जागरूकता बढ़ाने व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित घर बैठे ऑनलाइन टोकन, धान विक्रय में मिली बड़ी सहूलियत 1 घंटे पहले घर बैठे ऑनलाइन टोकन, धान विक्रय में मिली बड़ी सहूलियत ’परंपरागत धान की खेती से उन्नत सब्जी उत्पादन की ओर बढ़े कदम, रूकमणी नाग की बढ़ी आमदनी’ 1 घंटे पहले ’परंपरागत धान की खेती से उन्नत सब्जी उत्पादन की ओर बढ़े कदम, रूकमणी नाग की बढ़ी आमदनी’ जनसमस्याओं के निराकरण हेतु गांव-गांव लगेगा समाधान शिविर , 23 नवंबर से होगी शुरुआत’ 1 घंटे पहले जनसमस्याओं के निराकरण हेतु गांव-गांव लगेगा समाधान शिविर , 23 नवंबर से होगी शुरुआत’ ’जिले में 25 नवंबर को एक दिवसीय रोजगार मेले का होगा आयोजन’ 1 घंटे पहले ’जिले में 25 नवंबर को एक दिवसीय रोजगार मेले का होगा आयोजन’ ’अबूझमाड़ के गोमे और कोंगे में सुशासन एक्सप्रेस शिविर से ग्रामीणों को मिल रहा शासकीय सेवाओं का लाभ’ 1 घंटे पहले ’अबूझमाड़ के गोमे और कोंगे में सुशासन एक्सप्रेस शिविर से ग्रामीणों को मिल रहा शासकीय सेवाओं का लाभ’ ’जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का उत्साहपूर्ण आयोजन संपन्न, खिलाड़ियों ने खेल प्रतिभा का किया शानदार प्रदर्शन’ 1 घंटे पहले ’जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का उत्साहपूर्ण आयोजन संपन्न, खिलाड़ियों ने खेल प्रतिभा का किया शानदार प्रदर्शन’
खेल

इटली पर बड़ी जीत दर्ज करके सेमीफाइनल में जगह बनाने उतरेगा भारत

रांची
 पहला मैच गंवाने के बाद दूसरे मैच में जीत दर्ज करके अपना अभियान पटरी पर लाने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम मंगलवार को यहां इटली की कम रैंकिंग वाली टीम पर बड़ी जीत दर्ज करके एफआईएच महिला ओलंपिक क्वालीफायर के सेमीफाइनल में जगह बनाने की कोशिश करेगी।

विश्व रैंकिंग में छठे स्थान पर काबिज भारत की टूर्नामेंट में शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसे पूल बी के अपने पहले मैच में 12वें रैंकिंग वाले अमेरिका से 0-1 से हार का सामना करना पड़ा। सविता पूनिया की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने हालांकि अपने दूसरे मैच में न्यूजीलैंड को 3-1 से हराकर पेरिस ओलंपिक में जगह बनाने की अपनी उम्मीदों को कायम रखा।

एशियाई खेलों के जरिए क्वालीफाई करने में नाकाम रहने के बाद भारतीय टीम के पास इस साल होने वाले ओलंपिक खेलों में जगह बनाने का यह आखिरी मौका है। इस टूर्नामेंट में शीर्ष पर रहने वाली तीन टीम पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करेंगी।

अमेरिका दो मैच में जीत दर्ज करके पूल बी में शीर्ष पर है जबकि भारत और न्यूजीलैंड के तीन-तीन अंक हैं। गोल अंतर में हालांकि भारतीय टीम न्यूजीलैंड से पीछे है।

ऐसी स्थिति में भारत को विश्व में 20वें नंबर की इटली की टीम के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करनी होगी। दोनों पूल से पहले दो स्थान पर रहने वाली टीम सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी। सेमीफाइनल गुरुवार को खेले जाएंगे।

भारतीय टीम ने अगर अमेरिका के खिलाफ अपने शुरुआती मैच में लचर प्रदर्शन किया तो न्यूजीलैंड के खिलाफ अगले मैच में उसने शानदार खेल दिखाया। टीम अब इटली के खिलाफ अपनी इस लय को बरकरार रखने की कोशिश करेगी।

भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ रक्षा पंक्ति, मध्य पंक्ति और अग्रिम पंक्ति में शानदार तालमेल दिखाया। कोच यानेक शोपमैन को उम्मीद रहेगी कि टीम अगले मैच में भी इसी तरह का प्रदर्शन करेगी।

भारत की सबसे बड़ी समस्या पेनल्टी कार्नर को गोल में नहीं बदल पाना है। उसने दो मैच में अभी तक 13 पेनल्टी कार्नर हासिल किए हैं लेकिन उनमें से केवल एक बार ही गोल कर पाया।

इटली ने अभी तक अपने दोनों मैच गंवाए हैं और वह क्वालीफाई करने की दौड़ से बाहर हो गया है लेकिन उसकी टीम भारत के राह में रोड़ा बन सकती है और इसलिए सविता पूनिया की टीम अपने इस प्रतिद्वंद्वी को हल्के से लेने की गलती नहीं करेगी।

भारतीय कोच शोपमैन ने अपने खिलाड़ियों को इटली से सतर्क रहने की हिदायत देते हुए कहा, ‘‘यह मैच कड़ा हो सकता है क्योंकि इटली की टीम भी अर्जेंटीना की तरह साहसिक खेल खेलती है। हमें धैर्य बनाए रखना होगा। हमें हर हाल में पेनल्टी कार्नर को गोल में बदलना होगा।''

भारत के लिए यह फायदे की बात है कि उसे अपना मैच अमेरिका और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले मैच के बाद खेलना है। इससे उसके सामने तस्वीर स्पष्ट होगी कि उसे कितने अंतर से जीत दर्ज करनी है।