गुरुवार, 19 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
तुंहर टोकन एप से घर बैठे मिल रही धान विक्रय की सुविधा अभी-अभी तुंहर टोकन एप से घर बैठे मिल रही धान विक्रय की सुविधा सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट का अनुमान! Goldman Sachs ने दिया $5,600 का नया टारगेट 42 मिनट पहले सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट का अनुमान! Goldman Sachs ने दिया $5,600 का नया टारगेट सारंगढ़-बिलाईगढ़ : एआई से नई सोच को मिलेगी उड़ान, भविष्य की तकनीक से जुड़ेंगे जिले के स्कूली बच्चे 45 मिनट पहले सारंगढ़-बिलाईगढ़ : एआई से नई सोच को मिलेगी उड़ान, भविष्य की तकनीक से जुड़ेंगे जिले के स्कूली बच्चे खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा खेलवृत्ति के लिए आवेदन आमंत्रित 45 मिनट पहले खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा खेलवृत्ति के लिए आवेदन आमंत्रित UN में भारत ने पाकिस्तानी सेना को घेरा, कहा- जनता नहीं अपने फायदे के लिए लूट रहे देश के संसाधन 47 मिनट पहले UN में भारत ने पाकिस्तानी सेना को घेरा, कहा- जनता नहीं अपने फायदे के लिए लूट रहे देश के संसाधन चेन्नई में धोनी का जलवा, दुकान से लेकर कॉफी तक हर जगह दिखता है थाला का नाम 55 मिनट पहले चेन्नई में धोनी का जलवा, दुकान से लेकर कॉफी तक हर जगह दिखता है थाला का नाम सुकमा में आगामी दिनों में भारी बारिश की चेतावनी, किसानों के लिए कृषि सलाह जारी 59 मिनट पहले सुकमा में आगामी दिनों में भारी बारिश की चेतावनी, किसानों के लिए कृषि सलाह जारी चिन्हारी योजना से वर्षों पुरानी समस्या का हुआ समाधान 59 मिनट पहले चिन्हारी योजना से वर्षों पुरानी समस्या का हुआ समाधान खेल के मैदानों में गूंज रहा बदलाव का संदेश, बस्तर ओलंपिक से संवर रहा ग्रामीण प्रतिभाओं का भविष्य 59 मिनट पहले खेल के मैदानों में गूंज रहा बदलाव का संदेश, बस्तर ओलंपिक से संवर रहा ग्रामीण प्रतिभाओं का भविष्य एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन की तिथि बढ़ाई गई 59 मिनट पहले एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन की तिथि बढ़ाई गई कोटपा एक्ट के तहत बिश्रामपुर में 50 चालानी कार्रवाई, 05 हजार रुपये जुर्माना वसूला 1 घंटे पहले कोटपा एक्ट के तहत बिश्रामपुर में 50 चालानी कार्रवाई, 05 हजार रुपये जुर्माना वसूला सेवा सेतु से सुगम हुई शासकीय सेवाओं की राह, महज दो दिनों में मिला जाति प्रमाण पत्र 1 घंटे पहले सेवा सेतु से सुगम हुई शासकीय सेवाओं की राह, महज दो दिनों में मिला जाति प्रमाण पत्र पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रति जागरूकता बढ़ाने व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित 1 घंटे पहले पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रति जागरूकता बढ़ाने व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित घर बैठे ऑनलाइन टोकन, धान विक्रय में मिली बड़ी सहूलियत 1 घंटे पहले घर बैठे ऑनलाइन टोकन, धान विक्रय में मिली बड़ी सहूलियत ’परंपरागत धान की खेती से उन्नत सब्जी उत्पादन की ओर बढ़े कदम, रूकमणी नाग की बढ़ी आमदनी’ 1 घंटे पहले ’परंपरागत धान की खेती से उन्नत सब्जी उत्पादन की ओर बढ़े कदम, रूकमणी नाग की बढ़ी आमदनी’ जनसमस्याओं के निराकरण हेतु गांव-गांव लगेगा समाधान शिविर , 23 नवंबर से होगी शुरुआत’ 1 घंटे पहले जनसमस्याओं के निराकरण हेतु गांव-गांव लगेगा समाधान शिविर , 23 नवंबर से होगी शुरुआत’ ’जिले में 25 नवंबर को एक दिवसीय रोजगार मेले का होगा आयोजन’ 1 घंटे पहले ’जिले में 25 नवंबर को एक दिवसीय रोजगार मेले का होगा आयोजन’ ’अबूझमाड़ के गोमे और कोंगे में सुशासन एक्सप्रेस शिविर से ग्रामीणों को मिल रहा शासकीय सेवाओं का लाभ’ 1 घंटे पहले ’अबूझमाड़ के गोमे और कोंगे में सुशासन एक्सप्रेस शिविर से ग्रामीणों को मिल रहा शासकीय सेवाओं का लाभ’ ’जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का उत्साहपूर्ण आयोजन संपन्न, खिलाड़ियों ने खेल प्रतिभा का किया शानदार प्रदर्शन’ 1 घंटे पहले ’जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का उत्साहपूर्ण आयोजन संपन्न, खिलाड़ियों ने खेल प्रतिभा का किया शानदार प्रदर्शन’ ’माओवाद की खात्मा से अबूझमाड़ में जनजातीय गौरव, शांति और विकास का नया सवेरा’ 1 घंटे पहले ’माओवाद की खात्मा से अबूझमाड़ में जनजातीय गौरव, शांति और विकास का नया सवेरा’
Chhattisgarh

तुंहर टोकन एप से घर बैठे मिल रही धान विक्रय की सुविधा

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के दौरान किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शासन द्वारा डिजिटल माध्यमों से भी टोकन प्राप्त करने की व्यवस्था की गई है। तुंहर टोकन मोबाइल एप के जरिए...

तुंहर टोकन एप से घर बैठे मिल रही धान विक्रय की सुविधा

इम्पेक्ट न्यूज। रायपुर। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के दौरान किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शासन द्वारा डिजिटल माध्यमों से भी टोकन प्राप्त करने की व्यवस्था की गई है। तुंहर टोकन मोबाइल एप के जरिए किसान घर बैठे अपनी सुविधानुसार धान विक्रय के लिए टोकन प्राप्त कर रहे हैं। इससे किसानों को टोकन कटवाने के लिए समिति के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ रही है।

रायगढ़ जिले के ग्राम गोर्रा के किसान देवेंद्र पटेल ने भी इस सुविधा का लाभ उठाया और शासन की किसान हितैषी व्यवस्था के प्रति आभार जताया। किसान श्री पटेल ने बताया कि उनके पास 5 एकड़ कृषि भूमि है, जिसमें उन्होंने धान की फसल ली है। इसमें से 3 एकड़ की फसल की कटाई पूरी हो चुकी है। उन्होंने अपनी पूरी कृषि भूमि का धान विक्रय के लिए पंजीयन कराया है, जिसमें उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई।

धान बेचने के लिए उन्होंने तुंहर टोकन एप के माध्यम से ऑनलाइन टोकन भी प्राप्त कर लिया। उन्होंने बताया कि मोबाइल एप से घर बैठे टोकन मिलने से काफी सहूलियत हुई है और समय की बचत भी हो रही है। उन्होंने उपार्जन केंद्र की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए बताया कि समिति में किसानों के लिए पेयजल, छाया सहित अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे धान विक्रय के दौरान किसानों को सुविधा मिल रही है।

24 घंटे अपनी सुविधानुसार ले सकते हैं ऑनलाइन टोकन किसानों को टोकन प्राप्त करने के लिए समितियों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए तुंहर टोकन मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन टोकन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। किसान इस एप के जरिए 24 घंटे अपनी सुविधानुसार टोकन प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा समिति स्तर पर भी टोकन जारी करने की व्यवस्था है। इससे किसानों को धान विक्रय की प्रक्रिया अधिक सुविधाजनक हो रही है।

21 क्विंटल प्रति एकड़ की पूरी मात्रा नहीं बेचने पर भी मिलेगी आदान सहायता कृषक उन्नति योजना के तहत पात्र किसानों को प्रति एकड़ 13 हजार 839 रुपये की दर से आदान सहायता राशि प्रदान की जाएगी। इसके लिए प्रति एकड़ निर्धारित 21 क्विंटल धान की पूरी मात्रा बेचना अनिवार्य नहीं है। निर्धारित मात्रा से कम धान बेचने वाले पात्र किसान भी योजना के प्रावधानों के अनुसार आदान सहायता के पात्र होंगे।

इससे किसानों को खेती-किसानी की आवश्यकताओं को पूरा करने में अतिरिक्त आर्थिक सहयोग मिलेगा।