गुरुवार, 19 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
तुंहर टोकन एप से घर बैठे मिल रही धान विक्रय की सुविधा 7 मिनट पहले तुंहर टोकन एप से घर बैठे मिल रही धान विक्रय की सुविधा सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट का अनुमान! Goldman Sachs ने दिया $5,600 का नया टारगेट 49 मिनट पहले सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट का अनुमान! Goldman Sachs ने दिया $5,600 का नया टारगेट सारंगढ़-बिलाईगढ़ : एआई से नई सोच को मिलेगी उड़ान, भविष्य की तकनीक से जुड़ेंगे जिले के स्कूली बच्चे 52 मिनट पहले सारंगढ़-बिलाईगढ़ : एआई से नई सोच को मिलेगी उड़ान, भविष्य की तकनीक से जुड़ेंगे जिले के स्कूली बच्चे खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा खेलवृत्ति के लिए आवेदन आमंत्रित 52 मिनट पहले खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा खेलवृत्ति के लिए आवेदन आमंत्रित UN में भारत ने पाकिस्तानी सेना को घेरा, कहा- जनता नहीं अपने फायदे के लिए लूट रहे देश के संसाधन 54 मिनट पहले UN में भारत ने पाकिस्तानी सेना को घेरा, कहा- जनता नहीं अपने फायदे के लिए लूट रहे देश के संसाधन चेन्नई में धोनी का जलवा, दुकान से लेकर कॉफी तक हर जगह दिखता है थाला का नाम 1 घंटे पहले चेन्नई में धोनी का जलवा, दुकान से लेकर कॉफी तक हर जगह दिखता है थाला का नाम सुकमा में आगामी दिनों में भारी बारिश की चेतावनी, किसानों के लिए कृषि सलाह जारी 1 घंटे पहले सुकमा में आगामी दिनों में भारी बारिश की चेतावनी, किसानों के लिए कृषि सलाह जारी चिन्हारी योजना से वर्षों पुरानी समस्या का हुआ समाधान 1 घंटे पहले चिन्हारी योजना से वर्षों पुरानी समस्या का हुआ समाधान खेल के मैदानों में गूंज रहा बदलाव का संदेश, बस्तर ओलंपिक से संवर रहा ग्रामीण प्रतिभाओं का भविष्य 1 घंटे पहले खेल के मैदानों में गूंज रहा बदलाव का संदेश, बस्तर ओलंपिक से संवर रहा ग्रामीण प्रतिभाओं का भविष्य एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन की तिथि बढ़ाई गई 1 घंटे पहले एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन की तिथि बढ़ाई गई कोटपा एक्ट के तहत बिश्रामपुर में 50 चालानी कार्रवाई, 05 हजार रुपये जुर्माना वसूला 1 घंटे पहले कोटपा एक्ट के तहत बिश्रामपुर में 50 चालानी कार्रवाई, 05 हजार रुपये जुर्माना वसूला सेवा सेतु से सुगम हुई शासकीय सेवाओं की राह, महज दो दिनों में मिला जाति प्रमाण पत्र 1 घंटे पहले सेवा सेतु से सुगम हुई शासकीय सेवाओं की राह, महज दो दिनों में मिला जाति प्रमाण पत्र पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रति जागरूकता बढ़ाने व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित 1 घंटे पहले पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रति जागरूकता बढ़ाने व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित घर बैठे ऑनलाइन टोकन, धान विक्रय में मिली बड़ी सहूलियत 1 घंटे पहले घर बैठे ऑनलाइन टोकन, धान विक्रय में मिली बड़ी सहूलियत ’परंपरागत धान की खेती से उन्नत सब्जी उत्पादन की ओर बढ़े कदम, रूकमणी नाग की बढ़ी आमदनी’ 1 घंटे पहले ’परंपरागत धान की खेती से उन्नत सब्जी उत्पादन की ओर बढ़े कदम, रूकमणी नाग की बढ़ी आमदनी’ जनसमस्याओं के निराकरण हेतु गांव-गांव लगेगा समाधान शिविर , 23 नवंबर से होगी शुरुआत’ 1 घंटे पहले जनसमस्याओं के निराकरण हेतु गांव-गांव लगेगा समाधान शिविर , 23 नवंबर से होगी शुरुआत’ ’जिले में 25 नवंबर को एक दिवसीय रोजगार मेले का होगा आयोजन’ 1 घंटे पहले ’जिले में 25 नवंबर को एक दिवसीय रोजगार मेले का होगा आयोजन’ ’अबूझमाड़ के गोमे और कोंगे में सुशासन एक्सप्रेस शिविर से ग्रामीणों को मिल रहा शासकीय सेवाओं का लाभ’ 1 घंटे पहले ’अबूझमाड़ के गोमे और कोंगे में सुशासन एक्सप्रेस शिविर से ग्रामीणों को मिल रहा शासकीय सेवाओं का लाभ’ ’जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का उत्साहपूर्ण आयोजन संपन्न, खिलाड़ियों ने खेल प्रतिभा का किया शानदार प्रदर्शन’ 1 घंटे पहले ’जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का उत्साहपूर्ण आयोजन संपन्न, खिलाड़ियों ने खेल प्रतिभा का किया शानदार प्रदर्शन’ ’माओवाद की खात्मा से अबूझमाड़ में जनजातीय गौरव, शांति और विकास का नया सवेरा’ 1 घंटे पहले ’माओवाद की खात्मा से अबूझमाड़ में जनजातीय गौरव, शांति और विकास का नया सवेरा’
खेल

विश्व चैंपियनशिप जीतने के बाद दबाव महसूस किया: कुनलावुत

नई दिल्ली
विश्व चैंपियनशिप के स्वर्ण पदक विजेता और इंडिया ओपन 2023 के चैंपियन थाईलैंड के कुनलावुत वितिदसार्न ने  कहा कि पिछले साल विश्व चैंपियन बनने के बाद उन्होंने काफी दबाव महसूस किया जिसके कारण उन्हें कुछ टूर्नामेंट से हटना भी पड़ा लेकिन अब वह वापसी करके ओलंपिक में खेलने के अपने सपने को साकार करना चाहते हैं।

कुनलावुत ने पिछले साल फाइनल में डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसन को 22-20, 10-21, 21-12 से हराकर इंडिया ओपन का खिताब जीता था। वह आज  से शुरू हो रहे इंडिया ओपन 2024 में अपने अभियान की शुरुआत डेनमार्क के मैग्नस योहानसेन के खिलाफ करेंगे।

दुनिया के सातवें नंबर के खिलाड़ी कुनलावुत ने प्रेस काफ्रेंस के इतर संवाददाताओं से कहा, ''पिछला साल मेरे लिए अच्छा रहा। इंडिया ओपन के लिए मेरी तैयारी अच्छी है। इंडिया ओपन के बाद मैं सुपर 500 टूर्नामेंट पर ध्यान लगाऊंगा। मैं वापसी करने की कोशिश करूंगा क्योंकि पिछले साल विश्व चैंपियनशिप के बाद मैं काफी टूर्नामेंट नहीं खेल पाया था। मैंने कुछ समय आराम भी किया पर अब मैंने अपने कोच से भी कहा है कि मैं अधिक सुपर 500 टूर्नामेंट खेलना चाहता हूं। ओलंपिक में खेलना मेरा सपना है और मैं इसे साकार करने के लिए तैयार हूं।''

उन्होंने कहा, ''मैं अधिक टूर्नामेंट खेलना चाहता हूं और सामंजस्य बैठाकर अपने प्रदर्शन में निरंतरता लाना चाहता हूं। विश्व चैंपियनशिप जीतना मेरा सपना था और मैं इससे काफी खुश था लेकिन इससे मेरे ऊपर दबाव भी बना। मैं अच्छी तरह से अभ्यास नहीं कर पाया जिसके कारण मुझे कुछ प्रतियोगिताओं से हटना भी पड़ा।''

कुनलावुत ने पिछले साल डेनमार्क के कोपेहेगन में विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में जापान के कोडाई नारोआका को 19-21, 21-18, 21-7 से हराकर खिताब जीता था। इसके अलावा 2023 में वह थाईलैंड ओपन में भी चैंपियन बने।

विश्व चैंपियनशिप के बाद बने दबाव के संदर्भ में थाईलैंड के इस खिलाड़ी ने कहा, ''विश्व चैंपियनशिप मेरे लिए किसी अन्य टूर्नामेंट की तरह ही थी। मैं विश्व चैंपियन बनकर काफी खुश था लेकिन इसके बाद मैंने काफी दबाव महसूस किया जिसका असर मेरे खेल पर भी पड़ा। विरोधी खिलाड़ी भी मुझे ध्यान में रखकर तैयारी कर रहे थे जिससे मैं दबाव महसूस करने लगा। मैं अब वापसी करते हुए बेहतर प्रदर्शन करना चाहता हूं।''

कुनलावुत से जब यह पूछा गया कि क्या उन्होंने दबाव से निपटने के लिए मनोवैज्ञानिक की मदद ली है तो उन्होंने इससे इनकार करते हुए कहा कि वह अधिक मुकाबले खेलकर उनसे सीखना चाहते हैं।

उन्होंने कहा, ''मैंने दबाव से निपटने के लिए किसी मनोवैज्ञानिक की मदद नहीं ली। मैं बस अधिक से अधिक खेलना चाहता हूं जिससे कि अपने खेल से सामंजस्य बैठा सकूं। मैं टूर्नामेंटों में खेलकर सीखना चाहता हूं और मुझे यकीन है कि इससे दबाव से निपटने में मदद मिलेगी। अब से प्रत्येक मैच महत्वपूर्ण है और मैं इनसे सीखने की कोशिश करूंगा।''

कुनलावुत ने कहा, ''अभी मुझे कोई फिटनेस समस्या नहीं है। मेरे खराब प्रदर्शन का कारण मानसिक पहलू और दबाव है। विश्व चैंपियनशिप जीतने के बाद मुझे कोर्ट के बाहर काफी समय बिताना पड़ा, साक्षात्कार देने पड़े। इसमें अभ्यास का काफी समय खराब हुआ। मैं लगातार अभ्यास नहीं कर पाया और मुझे कुछ टूर्नामेंट से हटना पड़ा।''

कुनलावुत अपने हमवतन बूनसैक पोनसाना और मलेशिया के दिग्गज खिलाड़ी ली चोंग वेई को अपना आदर्श मानते हैं और उन्होंने इन दोनों दिग्गजों से काफी कुछ सीखा है और अपने खेल को उनकी शैली के अनुरूप ढालने का प्रयास किया है।

उन्होंने कहा, ''बूनसैक और ली चोंग वेई मेरे आदर्श रहे हैं। दोनों के खेलने की शैली अलग है और मैंने उनके खेल से सीखने की कोशिश की है। उनके खेल के अनुसार अपने खेल को ढालने का प्रयास किया है। थाईलैंड में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो भविष्य के स्टार हो सकते हैं जिससे बैडमिंटन में देश का भविष्य उज्जवल है।''