शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
निजी अस्पतालों को नए श्रम कानूनों की दी गई जानकारी, कर्मचारियों के अधिकार और नियोजकों के दायित्वों पर कार्यशाला 2 घंटे पहले निजी अस्पतालों को नए श्रम कानूनों की दी गई जानकारी, कर्मचारियों के अधिकार और नियोजकों के दायित्वों पर कार्यशाला आईटीआई कोनी में प्लेसमेंट कैंप 30 नवम्बर को 2 घंटे पहले आईटीआई कोनी में प्लेसमेंट कैंप 30 नवम्बर को फरार आरोपी की सूचना देने पर मिलेगा ईनाम 2 घंटे पहले फरार आरोपी की सूचना देने पर मिलेगा ईनाम बादल में अनियमित पद हेतु चल-साक्षात्कार का आयोजन 21 दिसम्बर को 2 घंटे पहले बादल में अनियमित पद हेतु चल-साक्षात्कार का आयोजन 21 दिसम्बर को विधानसभा के शीतकालीन सत्र के लिए धमतरी में नोडल अधिकारी नियुक्त, अधिकारियों-कर्मचारियों को मुख्यालय में रहने के निर्देश 2 घंटे पहले विधानसभा के शीतकालीन सत्र के लिए धमतरी में नोडल अधिकारी नियुक्त, अधिकारियों-कर्मचारियों को मुख्यालय में रहने के निर्देश ’स्वीकृत राशि से स्थापित जिम उपकरणों का कार्य अंतिम चरण में, भौतिक सत्यापन के बाद होगा भुगतान’ 2 घंटे पहले ’स्वीकृत राशि से स्थापित जिम उपकरणों का कार्य अंतिम चरण में, भौतिक सत्यापन के बाद होगा भुगतान’ ’समर्थन मूल्य पर धान बेचकर खुश हुए टिमनार के किसान रामलाल’ 2 घंटे पहले ’समर्थन मूल्य पर धान बेचकर खुश हुए टिमनार के किसान रामलाल’ ’गढ़बेंगाल एवं एड़का धान उपार्जन केंद्र का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, किसानों के लिए आवश्यक सुविधाएं मिली दुरुस्त’ 2 घंटे पहले ’गढ़बेंगाल एवं एड़का धान उपार्जन केंद्र का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, किसानों के लिए आवश्यक सुविधाएं मिली दुरुस्त’ जिले में मनाया गया संविधान दिवस, अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली संविधान की उद्देशिका की शपथ 2 घंटे पहले जिले में मनाया गया संविधान दिवस, अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली संविधान की उद्देशिका की शपथ जिले के सभी अमृत सरोवर तटों पर स्वच्छता अभियान चलाकर ली गई संविधान की शपथ 2 घंटे पहले जिले के सभी अमृत सरोवर तटों पर स्वच्छता अभियान चलाकर ली गई संविधान की शपथ बुलेट ट्रेन का नया कॉरिडोर तैयार, 300 की रफ्तार से 2000 किलोमीटर का सफर 2 घंटे पहले बुलेट ट्रेन का नया कॉरिडोर तैयार, 300 की रफ्तार से 2000 किलोमीटर का सफर PhonePe IPO: इस साल आएगा या 2027 में होगा लॉन्च, जानिए कंपनी के आईपीओ की पूरी टाइमलाइन 2 घंटे पहले PhonePe IPO: इस साल आएगा या 2027 में होगा लॉन्च, जानिए कंपनी के आईपीओ की पूरी टाइमलाइन मुंबई के शिवाजी पार्क में बिना अनुमति प्रदर्शन पर कार्रवाई, CJP के तीन नेताओं के खिलाफ लुकआउट नोटिस 2 घंटे पहले मुंबई के शिवाजी पार्क में बिना अनुमति प्रदर्शन पर कार्रवाई, CJP के तीन नेताओं के खिलाफ लुकआउट नोटिस चार नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए 27 नवंबर से आवेदन 3 घंटे पहले चार नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए 27 नवंबर से आवेदन अल नीनो के असर के बावजूद खरीफ फसलों की बंपर पैदावार का अनुमान, नए आंकड़े जारी 3 घंटे पहले अल नीनो के असर के बावजूद खरीफ फसलों की बंपर पैदावार का अनुमान, नए आंकड़े जारी मास के बड़े नेता खालिद अबू नादा की मौत, नेतन्याहू ने इजरायली कार्रवाई की दी जानकारी 3 घंटे पहले मास के बड़े नेता खालिद अबू नादा की मौत, नेतन्याहू ने इजरायली कार्रवाई की दी जानकारी प्रदेश में सड़कों की स्थिति की होगी रियल टाइम मॉनिटरिंग, तकनीक से मजबूत होगी निगरानी व्यवस्था 4 घंटे पहले प्रदेश में सड़कों की स्थिति की होगी रियल टाइम मॉनिटरिंग, तकनीक से मजबूत होगी निगरानी व्यवस्था वैभव सूर्यवंशी टेस्ट में बनाएंगे 500 रन! केविन पीटरसन की भविष्यवाणी ने मचाई हलचल 4 घंटे पहले वैभव सूर्यवंशी टेस्ट में बनाएंगे 500 रन! केविन पीटरसन की भविष्यवाणी ने मचाई हलचल डॉलर छोड़ रुपये पर दांव लगाने का मौका? भारतीय करेंसी की बढ़ती चमक से दुनिया हैरान 4 घंटे पहले डॉलर छोड़ रुपये पर दांव लगाने का मौका? भारतीय करेंसी की बढ़ती चमक से दुनिया हैरान खरसिया नाका रोड और सीतापुर में सड़क निर्माण का काम जोरों पर 4 घंटे पहले खरसिया नाका रोड और सीतापुर में सड़क निर्माण का काम जोरों पर
राष्ट्रीय

पन्नू की हत्या की कोशिश के आरोपों की भारत और अमेरिका मिलकर जांच कर रहे – एरिक गार्सेटी

नई दिल्ली

खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की कथित साजिश का मामला विवादों में है. भारत में अमेरिका के राजदूत एरिक गार्सेटी (Eric Garcetti) ने पन्नू मामले को लेकर नया बयान दिया है. उन्होंने कहा कि अमेरिकी सरजमीं पर पन्नू की हत्या की कोशिश के आरोपों की भारत और अमेरिका मिलकर जांच कर रहे हैं.

गार्सेटी ने कहा कि किसी को भी लक्ष्मण रेखा को पार नहीं करनी चाहिए. किसी भी देश या सरकारी कर्मचारी को विदेशी नागरिक की हत्या में शामिल नहीं होना चाहिए. ये बिल्कुल अस्वीकार्य है.

गार्सेटी ने कहा कि मुझे लगता है कि अभी तक इस मामले में भारत सरकार से जो कहा गया है, वो उन्होंने किया है. ऐसा ही हमने भी किया है. जब भी हम पर आरोप लगे हैं, हमने भी उसे गंभीरता ले लिया है.

उन्होंने कहा कि पन्नू की हत्या की साजिश मामले में भारत सरकार ने एक जांच के लिए एक आयोग का गठन किया था. गार्सेटी ने कहा कि मुझे बहुत खुशी है कि भारत सरकार ने जांच के लिए बनाए गए इस आयोग में ऐसे वरिष्ठ लोगों को रखा, जिनके पास बेइंतहा अनुभव हैं, जो घरेलू स्तर पर जुटे हैं ताकि हत्या की साजिश के प्रयासों से जुड़े सबूतों का पता लगाया जा सके. फिर चाहे इसके तार भारत सरकार से ही क्यों ना जुड़े हुए हो.

गार्सेटी ने कहा कि अगर कोई अन्य देश अपने किसी नागरिक की हत्या की साजिश के प्रयास में अमेरिकी साजिश के आरोप लगाता तो हम भी इसी तरह के कदम उठाते. इस तरह किसी भी देश के लिए एक लक्ष्मण रेखा होनी चाहिए. हालांकि, गार्सेटी ने इन दावों को खारिज किया कि इस तरह की घटनाओं से दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंध प्रभावित हो सकते हैं. गार्सेटी ने एक इंटरव्यू में कहा कि अमेरिकी सरकार की ओर से भी इसी तरह की जांच शुरू हुी है ताकि ये पता लगाया जा सके कि किसी नागरिक की हत्या के प्रयास में कोई अमेरिकी साजिश तो नहीं है.

क्या है मामला?

पिछले साल फाइनेंशियल टाइम्स ने अपनी एक रिपोर्ट में दावा किया था कि अमेरिका में पन्नू की हत्या की साजिश रची गई थी, जिसे अमेरिका ने नाकाम कर दिया था. कहा गया कि इस मामले को अमेरिका ने भारत सरकार के समक्ष भी उठाया था.

रिपोर्ट में कहा गया था कि इस मामले से परिचित लोगों ने यह नहीं बताया कि क्या भारत के समक्ष इस मामले को उठाने की वजह से साजिशकर्ताओं ने अपनी योजना बदल दी या फिर एफबीआई के हस्तक्षेप से इस साजिश को नाकाम कर दिया गया. मामले में एक भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता पर पन्नू की हत्या की कथित साजिश रचने का आरोप लगा था. अमेरिकी अधिकारियों ने आरोप लगाया था कि निखिल गुप्ता न्यूयॉर्क शहर में रहने वाले सिख अलगाववादी पन्नू को मारने के लिए एक हत्यारे को 100,000 अमेरिकी डॉलर देने पर सहमत हुए थे. इसमें से 15 हजार डॉलर की एडवांस पेमेंट 9 जून 2023 को कर दी गई थी. लेकिन, जिस शख्स को इस काम के लिए हायर किया गया था, वह अमेरिकी एजेंसी का ही खुफिया एजेंट था.

निखिल गुप्ता फिलहाल चेक गणराज्य की जेल में बंद है. अमेरिकी अधिकारियों का आरोप है कि एक अज्ञात भारतीय सरकारी कर्मचारी के निर्देश पर निखिल गुप्ता ने अमेरिका में पन्नू को मारने की साजिश रची थी. निखिल को 30 जून को अमेरिकी सरकार के अनुरोध पर चेक गणराज्य में गिरफ्तार किया गया था.

PM मोदी ने दी थी प्रतिक्रिया

पीएम मोदी ने पिछले साल ब्रिटिश अखबार फाइनेंशियल टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा था कि विदेशों में छिपे कुछ चरमपंथी समूह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की आड़ में डराने-धमकाने और हिंसा भड़काने में लगे हुए हैं. उन्होंने कहा था कि सुरक्षा और आतंकवाद विरोधी सहयोग दोनों देशों के बीच साझेदारी का प्रमुख पैमाना रहा है. मुझे नहीं लगता है कि कुछ घटनाओं को दोनों देशों के राजनयिक संबंधों से जोड़ना उचित है. हमें इस तथ्य को स्वीकार करने की जरूरत है कि हम बहुपक्षवाद के युग में जी रहे हैं. दुनिया एक दूसरे से जुड़ी होने के साथ-साथ एक दूसरे पर निर्भर भी है.