मंगलवार, 24 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
दुबई की तर्ज पर भारत में होंगे ब्रेक फ्री टोल प्लाजा, 7 जगह लागू हुआ MLFF सिस्टम 3 घंटे पहले दुबई की तर्ज पर भारत में होंगे ब्रेक फ्री टोल प्लाजा, 7 जगह लागू हुआ MLFF सिस्टम कांग्रेस दिसंबर में देशव्यापी आंदोलन करेगी, वोट चोरी और संविधान की रक्षा होंगे प्रमुख मुद्दे 4 घंटे पहले कांग्रेस दिसंबर में देशव्यापी आंदोलन करेगी, वोट चोरी और संविधान की रक्षा होंगे प्रमुख मुद्दे नेपाल में आया भूकंप, बिहार-बंगाल समेत भारत के कई हिस्सों में भी महसूस हुए झटके 4 घंटे पहले नेपाल में आया भूकंप, बिहार-बंगाल समेत भारत के कई हिस्सों में भी महसूस हुए झटके कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला: स्कूलों में मुफ्त मिलेंगे सैनिटरी नैपकिन, आदेश ना मानने पर होगी कार्रवाई 4 घंटे पहले कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला: स्कूलों में मुफ्त मिलेंगे सैनिटरी नैपकिन, आदेश ना मानने पर होगी कार्रवाई अरुणाचल सीमा से 40 KM दूर चीन बना रहा बांध, नदी की धारा मोड़ने की तैयारी; सैटेलाइट डेटा से खुलासा 4 घंटे पहले अरुणाचल सीमा से 40 KM दूर चीन बना रहा बांध, नदी की धारा मोड़ने की तैयारी; सैटेलाइट डेटा से खुलासा शेख हसीना ने किया 16 दिसंबर को ढाका लौटने का एलान, बांग्लादेश सरकार से की विमान भेजने की मांग 4 घंटे पहले शेख हसीना ने किया 16 दिसंबर को ढाका लौटने का एलान, बांग्लादेश सरकार से की विमान भेजने की मांग 10 साल बाद देश में LPG ग्राहकों की संख्या में बड़ी गिरावट, 75 लाख कनेक्शन हुए कम 4 घंटे पहले 10 साल बाद देश में LPG ग्राहकों की संख्या में बड़ी गिरावट, 75 लाख कनेक्शन हुए कम मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीप जलाने पर सस्पेंस, विवाद के बीच 5600 जवान तैनात; ड्रोन उड़ाने पर बैन 4 घंटे पहले मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीप जलाने पर सस्पेंस, विवाद के बीच 5600 जवान तैनात; ड्रोन उड़ाने पर बैन सोने की कीमतों में जारी रह सकती है गिरावट, आने वाले दिनों में और सस्ता हो सकता है गोल्ड 5 घंटे पहले सोने की कीमतों में जारी रह सकती है गिरावट, आने वाले दिनों में और सस्ता हो सकता है गोल्ड एशिया पावर इंडेक्स में भारत का बढ़ा दबदबा, तीसरे स्थान पर पहुंचा, रूस को छोड़ा पीछे 5 घंटे पहले एशिया पावर इंडेक्स में भारत का बढ़ा दबदबा, तीसरे स्थान पर पहुंचा, रूस को छोड़ा पीछे परिसीमन बिल के लिए NDA को 45 सांसदों की कमी, सांसद ने किया पार्टियों में टूट का दावा 5 घंटे पहले परिसीमन बिल के लिए NDA को 45 सांसदों की कमी, सांसद ने किया पार्टियों में टूट का दावा सुप्रीम कोर्ट ने न्यायिक अधिकारियों द्वारा बार-बार सेवा-संबंधी लाभ मांगे जाने पर जताई आपत्ति 8 घंटे पहले सुप्रीम कोर्ट ने न्यायिक अधिकारियों द्वारा बार-बार सेवा-संबंधी लाभ मांगे जाने पर जताई आपत्ति भारत ने हर दो साल में एससीओ सभ्यतागत संवाद मंच आयोजित करने का रखा प्रस्ताव, अवैध तस्करी रोकने पर दिया जोर 8 घंटे पहले भारत ने हर दो साल में एससीओ सभ्यतागत संवाद मंच आयोजित करने का रखा प्रस्ताव, अवैध तस्करी रोकने पर दिया जोर बिसलेरी विवाद ने पैकेज्ड वाटर इंडस्ट्री को मुश्किल में डाला? जद में आईं कई कंपनियां 8 घंटे पहले बिसलेरी विवाद ने पैकेज्ड वाटर इंडस्ट्री को मुश्किल में डाला? जद में आईं कई कंपनियां नियामक आयोग के प्रावधान के तहत ली जाती है विद्युत उपभोक्ताओं से अतिरिक्त सुरक्षानिधि 16 घंटे पहले नियामक आयोग के प्रावधान के तहत ली जाती है विद्युत उपभोक्ताओं से अतिरिक्त सुरक्षानिधि एशिया पावर इंडेक्स में भारत की मजबूत स्थिति पर भाजपा का कांग्रेस पर निशाना, कहा- यह वास्तविकता का आईना 16 घंटे पहले एशिया पावर इंडेक्स में भारत की मजबूत स्थिति पर भाजपा का कांग्रेस पर निशाना, कहा- यह वास्तविकता का आईना रक्षा बलों और CAPF के व्हाट्सएप ग्रुप में पाकिस्तानी एजेंटों की घुसपैठ, सुरक्षा एजेंसियों ने दिए ऑडिट के आदेश 17 घंटे पहले रक्षा बलों और CAPF के व्हाट्सएप ग्रुप में पाकिस्तानी एजेंटों की घुसपैठ, सुरक्षा एजेंसियों ने दिए ऑडिट के आदेश पीएम मोदी एशिया के दूसरे सबसे प्रभावशाली नेता घोषित, लोवी इंस्टीट्यूट ने जारी की सूची 17 घंटे पहले पीएम मोदी एशिया के दूसरे सबसे प्रभावशाली नेता घोषित, लोवी इंस्टीट्यूट ने जारी की सूची पीएम मोदी का नेपाल के लिए 24 हजार करोड़ के राहत पैकेज का ऐलान, बोले- राम अधूरे 17 घंटे पहले पीएम मोदी का नेपाल के लिए 24 हजार करोड़ के राहत पैकेज का ऐलान, बोले- राम अधूरे सेवा सेतु पोर्टल से दिव्या कुमारी को कुछ ही दिनों में मिला जाति प्रमाण पत्र 18 घंटे पहले सेवा सेतु पोर्टल से दिव्या कुमारी को कुछ ही दिनों में मिला जाति प्रमाण पत्र
छत्तीसगढ़

कंस्ट्रक्शन और फाइनेंस ब्रोकरों के ठिकानों पर आयकर के छापे, 2.5 करोड़ नगद व करोड़ों की हुंडी मिली

रायपुर
 वित्तीय वर्ष समाप्ति के एक सप्ताह पूर्व रायपुर, राजनांदगांव के तीन कारोबारियों के सात ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम ने छापे की कार्रवाई की है। जिन कारोबारियों के यहां छापे की कार्रवाई की गई है, वे फाइनेंस ब्रोकर तथा कंस्ट्रक्शन कारोबार से जुड़े हैं। कार्रवाई दोपहर 12 बजे के बाद शुरू की गई है, लेकिन छापे का हल्ला सुबह से चल रहा था। टैक्स जमा करने में गड़बड़ी के आरोप में कारोबारियों के ठिकानों पर छापे की कार्रवाई किए जाने की जानकारी सूत्रों ने दी है। आयकर विभाग ने सुंदर कंस्ट्रक्शन तथा फाइनेंस ब्रोकर से जुड़े प्रकाश लुनिया के लाविस्टा तथा चंद्रकांत आग्रवाल के कटोरा तालाब स्थित निवास तथा कार्यालय और राजनांदगांव के फाइनेंस ब्रोकर, रियल एस्टेट कारोबारी संजय शर्मा के घर तथा ऑफिस में छापे की कार्रवाई की गई है।

छापे की कार्रवाई में डेढ़ दर्जन के करीब अफसरों के शामिल होने की बात सामने आई है। जिन कारोबारियों के यहां छापे की कार्रवाई में शामिल होने अफसरों को जाना था, उन्हें कार्यालय से निकलने के बाद इसकी जानकारी दी गई। कारोबारियों के ठिकानों से अब तक की कार्रवाई में क्या मिला है, इस बात की अब तक अधिकृत तौर पर किसी तरह से जानकारी नहीं मिल पाई है। सूत्रों के मुताबिक छापे की कार्रवाई के पहले दिन आयकर अफसर कारोबारी लेन-देन की जानकारी जुटाने के साथ ही उनके कारोबारी लेन देन के वार्षिक टर्नओवर की जानकारी जुटाने के साथ दाखिल किए गए आईटी रिटर्न के साथ मिलान कर रहे हैं।

दो दिन पहले से सुगबुगुहाट

कारोबारियों के यहां छापे की कार्रवाई की सुगबुगुहाट दो दिन पूर्व से चल रही थी। सूत्रों के मुताबिक छापे की कार्रवाई बुधवार को होनी थी, लेकिन किसी कारणवश छापे की कार्रवाई एक दिन के लिए टाल दी गई। आयकर अफसरों ने पूरी तरह से होमवर्क करने के बाद गुरुवार दोपहर छापे की कार्रवाई करने का निर्णय लिया।

 फंड रोलिंग का बड़ा कारोबार

सूत्रों के मुताबिक, फाइनेंस ब्रोकर संजय शर्मा का फंड रोलिंग का कारोबार राजनांदगांव से लेकर रायपुर तक फैला हुआ है। सूत्रों के अनुसार राजनांदगांव के पैसों का संजय ब्याज पर बड़े पैमाना पर रोलिंग करता है। सूत्रों के अनुसार इन कारोबारियों के माध्यम से राजनीति से जुड़े कई नेताओं द्वारा रकम निवेश की गई है। इस बात की पुष्टि छापे की कार्रवाई कंप्लीट होने के बाद ही होगी।

ढाई करोड़ कैश के साथ करोड़ों की हुंडी

सूत्रों के मुताबिक छापे की कार्रवाई में देर शाम तक आईटी अफसरों ने अलग-अलग काराबोरी ठिकानों से ढाई करोड़ रुपए कैश के साथ करोड़ों रुपए के हुंडी जब्त की है। आईटी अफसर हुंडी तथा कैश को लेकर कारोबारियों से पूछताछ कर रही है, लेकिन कारोबारी इस संबंध में आईटी अफसरों को अब तक किसी प्रकार से कैश तथा हुंडी को लेकर कोई ठोस जानकारी नहीं दे पाए हैं। छापे की कार्रवाई में आने वाले दिनों में कई और अहम खुलासे हो सकते हैं।