बुधवार, 18 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
Panchayat Season 5: फुलेरा में फिर लौटेगी रौनक, 3 दिसंबर को रिलीज होगा नया सीजन 1 घंटे पहले Panchayat Season 5: फुलेरा में फिर लौटेगी रौनक, 3 दिसंबर को रिलीज होगा नया सीजन हाईकोर्ट से बरी होने के बाद भी 7 साल जेल में रहा, सुप्रीम कोर्ट ने सरकार पर लगाया 30 लाख का हर्जाना 1 घंटे पहले हाईकोर्ट से बरी होने के बाद भी 7 साल जेल में रहा, सुप्रीम कोर्ट ने सरकार पर लगाया 30 लाख का हर्जाना मुंगेली कोर्ट में ट्रेलर चोरी के आरोपी ने मचाया हंगामा, जज को दी जान से मारने की धमकी 1 घंटे पहले मुंगेली कोर्ट में ट्रेलर चोरी के आरोपी ने मचाया हंगामा, जज को दी जान से मारने की धमकी डॉक्टर दंपती के बेटे ने पिता के साथ रहने से किया इनकार, हाईकोर्ट ने मां को सौंपी अभिरक्षा 1 घंटे पहले डॉक्टर दंपती के बेटे ने पिता के साथ रहने से किया इनकार, हाईकोर्ट ने मां को सौंपी अभिरक्षा बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए देश में अपनी तरह का पहला बाल कल्याण फ्रेमवर्क तैयार कर रहा छत्तीसगढ़….. 2 घंटे पहले बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए देश में अपनी तरह का पहला बाल कल्याण फ्रेमवर्क तैयार कर रहा छत्तीसगढ़….. दीपावली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री साय से मिले पद्मश्री पंडीराम मंडावी, मुख्यमंत्री के आग्रह पर मंडावी ने 12 अबूझमाड़िया युवाओं को दिया काष्ठ शिल्प का प्रशिक्षण….. 2 घंटे पहले दीपावली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री साय से मिले पद्मश्री पंडीराम मंडावी, मुख्यमंत्री के आग्रह पर मंडावी ने 12 अबूझमाड़िया युवाओं को दिया काष्ठ शिल्प का प्रशिक्षण….. बस्तर बनेगा आदर्श जनजातीय क्षेत्र, बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा और संस्कृति के विकास के लिए 187 करोड़ रुपए की मेगा कार्ययोजना तैयार….. 2 घंटे पहले बस्तर बनेगा आदर्श जनजातीय क्षेत्र, बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा और संस्कृति के विकास के लिए 187 करोड़ रुपए की मेगा कार्ययोजना तैयार….. दीपावली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री साय ने पद्मश्री मदन सिंह चौहान से की आत्मीय भेंट….. 2 घंटे पहले दीपावली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री साय ने पद्मश्री मदन सिंह चौहान से की आत्मीय भेंट….. दिवंगत आरक्षक के परिवार को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सौंपा 1 करोड़ 8 लाख रुपए के बीमा राशि का चेक…. 2 घंटे पहले दिवंगत आरक्षक के परिवार को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सौंपा 1 करोड़ 8 लाख रुपए के बीमा राशि का चेक…. स्पेस ऑन व्हील से जनजातीय अंचलों के बच्चों तक पहुंच रहा अंतरिक्ष विज्ञान, बच्चों में वैज्ञानिक चेतना जगाने की पहल को मिला मुख्यमंत्री का प्रोत्साहन….. 2 घंटे पहले स्पेस ऑन व्हील से जनजातीय अंचलों के बच्चों तक पहुंच रहा अंतरिक्ष विज्ञान, बच्चों में वैज्ञानिक चेतना जगाने की पहल को मिला मुख्यमंत्री का प्रोत्साहन….. नए जेम्स बॉन्ड बनेंगे रॉबर्ट पैटिनसन? मीरा नायर की फिल्म से जुड़ा है भारत कनेक्शन 2 घंटे पहले नए जेम्स बॉन्ड बनेंगे रॉबर्ट पैटिनसन? मीरा नायर की फिल्म से जुड़ा है भारत कनेक्शन सोनिया गांधी की किताब पर बवाल, शिवसेना नेताओं ने प्रतियां फाड़ीं; बैन की उठी मांग 2 घंटे पहले सोनिया गांधी की किताब पर बवाल, शिवसेना नेताओं ने प्रतियां फाड़ीं; बैन की उठी मांग ATP Finals: अलकराज ने 72 मिनट में टियाफो को दी करारी शिकस्त, मेदवेदेव ने भी दर्ज की जीत 3 घंटे पहले ATP Finals: अलकराज ने 72 मिनट में टियाफो को दी करारी शिकस्त, मेदवेदेव ने भी दर्ज की जीत इटैलियन नेता के ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ बयान पर बवाल, वीडियो हटाने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई 3 घंटे पहले इटैलियन नेता के ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ बयान पर बवाल, वीडियो हटाने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- लश्कर का आखिरी लोकल एक्टिव आतंकी मारा गया 3 घंटे पहले अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- लश्कर का आखिरी लोकल एक्टिव आतंकी मारा गया दीया मिर्जा ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी को बताया ‘बुरा सपना’, एक्टर ने दिया करारा जवाब 4 घंटे पहले दीया मिर्जा ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी को बताया ‘बुरा सपना’, एक्टर ने दिया करारा जवाब सलमान खान का बड़ा दिल! ‘मातृभूमि’ की टीम को गिफ्ट की 2 से 4 लाख रुपये की लग्जरी घड़ियां 4 घंटे पहले सलमान खान का बड़ा दिल! ‘मातृभूमि’ की टीम को गिफ्ट की 2 से 4 लाख रुपये की लग्जरी घड़ियां सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, चांदी ₹6,000 और सोना ₹3,000 सस्ता 4 घंटे पहले सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, चांदी ₹6,000 और सोना ₹3,000 सस्ता भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों पर आगे बढ़ रहा है छत्तीसगढ़, जनजातीय समाज का विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा….. 5 घंटे पहले भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों पर आगे बढ़ रहा है छत्तीसगढ़, जनजातीय समाज का विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा….. उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी… 5 घंटे पहले उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी…
Crime

छत्तीसगढ़ में अपहरण, लूट, हत्या, बलात्कार और प्रेमजाल में फांसकर पौने दो करोड़ की ठगी व आत्महत्या से जुड़ी चार मामलों की एक खबर…

न्यूज डेस्क। क्राइम वॉच।

शादी से इंकार पर अपहरण, बलात्कार और हत्या

सविता की भी पहचान छिपाने के लिए उसके शव को दूसरे गांव में ले जाकर फेंक दिया।

बेमेतरा में शुक्रवार को शादी से इनकार करने पर एक युवती की बेरहमी से हत्या कर दी गई। दो लड़कों ने पहले युवती का अपहरण किया। फिर दुष्कर्म के बाद गला घोंट कर मार डाला। उसका शव शनिवार को दूसरे गांव में पड़ा मिला। पुलिस ने मुख्य आरोपी और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस को शुक्रवार शाम सूचना मिली कि 21 साल की सविता का अपहरण हो गया है। पुलिस जांच में पता चला सोनपुरी गांव निवासी दो युवक टिकेंद्र कोसले (24) और भूपेंद्र सतनामी (25) उसे अगवा कर ले गए हैं। पुलिस ने रात करीब 10 बजे दोनों के घर में दबिश दी, लेकिन उनका पता नहीं चला। इस बीच सूचना मिली कि दोनों आरोपी चंदनू क्षेत्र में देखे गए हैं। इस पर पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। पुलिस को टिकेंद्र ने बताया कि सविता का मुंह दबाकर जबरदस्ती वह लोग ले गए। इसके बाद टिकेंद्र ने ही सविता से दुष्कर्म किया। पहचाने जाने के डर से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। सविता की भी पहचान छिपाने के लिए उसके शव को दूसरे गांव में ले जाकर फेंक दिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर सविता का शव बरामद कर लिया है। उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। इसके बाद परिजनों को सौंपा जाएगा।

कोंडागांव पुलिस की कार्रवाई में चोरी व गुम 75 मोबाइल बरामद

चोरी हुए मोबाइल को उसके मालिक को वापस करती कोंडागांव पुलिस

कोंडागांव पुलिस ने लोगों के चोरी व गुम हुए 75 फोन को ढूंढ निकाले है। कोंडागांव पुलिस के साइबर सेल के द्वारा ढूंढे सभी फोन की कीमत कुल 7 लाख 20 हजार रुपए है। SP सिद्धार्थ तिवारी ने शनिवार को सभी फोन मालिकों को पुलिस अधीक्षक कार्यालय बुला कर उनके फोन लौटा दिए हैं। SP ने बताया कि, फोन ढूंढने के लिए विशेष अभियान चलाया गया था। जिसके बाद छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों से सभी फोन को बरामद कर लिया गया है। कोंडागांव पुलिस इसे अब तक कि अपनी सबसे बड़ी सफलता मान रही है। जिसके बाद बिना देर किए टीम को कोंडागांव सहित कांकेर, नारायणपुर, जगदलपुर, बालोद, दुर्ग, दन्तेवाड़ा, एवं बेमेतरा जिले में भेजा गया। लोकेशन के आधार पर टीम ने इन जिलों में दबिश देकर सारे फोन बरामद किए हैं। इधर SP ने जिले वासियों से साइबर क्राइम से बचने की भी सलाह दी है।

जानलेवा मटकी फोड़ के तीन आरोपी पुणे से पकड़ाए

वारदात को अंजाम देने के बाद से सभी 6 आरोपी फरार चल रहे थे।

मटकी फोड़ प्रतियोगिता के दौरान मारपीट कर एक युवक की जान लेने वाले 3 आरोपियों को सिरगिट्टी पुलिस ने पुणे से गिरफ्तार कर लिया है। इस मारपीट में यादव मोहल्ले के उमेश यादव (35) की रायपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस ने पहले ही 3 आरोपियों को जांजगीर से गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस के अनुसार फरार 3 अन्य आरोपी अपनी पहचान छिपा कर पुणे में माली का काम कर रहे थे। ASP शहर उमेश कश्यप ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद से सभी 6 आरोपी फरार चल रहे थे। जिसमें से 3 को पहले ही पुलिस ने जांजगीर में छापा मार कर गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन आरोपी राजकुमार धुरी (20), विशाल बंजारे (20) और जितेंद्र भार्गव (22) का कुछ पता नहीं चल रहा था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों का मोबाइल सर्विलेंस पर लेकर उनकी खोजबीन शुरू कर दी। मोबाइल लोकेशन से पता चला की आरोपी पुणे में है। जहां पुलिस की टीम ने जाकर उन्हें धरदबोचा। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वह तेलंगाना के रास्ते पुणे निकल गए थे। जहां कामसेत नाम की जगह पर मौजूद गुलाब गार्डन में मजदूरी और माली का काम करने लगे।

घरेलू विवाद में महिला ने 4 साल के भतीजे की जी जान

बलौदाबाजार में एक महिला ने घरेलू विवाद के चलते अपने 4 साल के भतीजे की हत्या कर दी। इसके बाद उसे हादसे का रूप देने के लिए शव कुएं में फेंक दिया। पोस्टमार्टम में दम घुटने से मौत की बात पता चली तो मामला खुला। पुलिस ने आरोपी महिला को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े जाने के बाद महिला बोली कि भाभी से झगड़े के बाद बदला लेने के लिए बच्चे को उसने मारा था। मामला पलारी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, ग्राम सलौनी निवासी नंदनी बंजारे का 4 साल के बच्चे का शव 9 सितंबर की शाम घर के पास स्थित कुएं में मिला था। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने बताया कि बच्चे के खेलते हुए कुएं में गिरने की आशंका है। अगले दिन शुक्रवार को बच्चे के शव का पोस्टमार्टम हुआ तो पता चला कि बच्चे की मौत पानी से नहीं, बल्कि दम घुटने से हुई है। हत्या की आशंका जाहिर की गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की तो पता चला कि नंदनी का करीब एक सप्ताह पहले गांव में ही रहने वाली अपनी ननद रानू बंजारे (23) पति हरिशंकर बंजारे से विवाद हुआ था। इस पर पुलिस ने संदेह के आधार पर रानू को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने हत्या कर शव कुएं में फेंकने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि बदला लेने के लिए उसने बच्चे का कपड़े से मुंह दबाकर हत्या की थी।

प्रेमजाल में फंसाकर वसूले पौने दो करोड़; बैंक अफसर बनकर बात करते थे पति और देवर

मानसी रायपुर स्थित अपनी बहन मधु के घर तीज मनाने पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

राजनांदगांव में भाजपा नेता संजीव जैन सुसाइड केस में अंतरराज्यीय ठग फैमिली का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने आरोपी मानसी यादव और उसके पति ललित सिंह को गिरफ्तार किया है। महिला ने संजीव को अपने प्रेम जाल में फंसाया और ब्लैकमेल कर पौने दो करोड़ रुपए वसूले थे। इसके बाद और रुपए मांग रहे थे। इसी से तंग आकर संजीव ने सुसाइड कर लिया था। इस ठगी में महिला का देवर कौशल सिंह भी शामिल है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। दरअसल, 10 अगस्त की रात भाजपा नेता बसंतपुर क्षेत्र के हीरा-मोती लाइन निवासी संजीव जैन ने खुदकुशी कर ली थी। उनका शव कुंआ चौक नंदई स्थित पुराने घर के ही एक कमरे में फंदे से लटका मिला था। मौके से 10-12 पेज का सुसाइड नोट मिला। उसमें डेढ़ करोड़ रुपए का कर्ज होने और उसे चुकाने के लिए लोन के लिए अप्लाई करने के बाद भी पास नहीं होने की बात लिखी थी। पुलिस जांच में एक लड़की की ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया था। पुलिस ने सुसाइड नोट में मिले नामों के साथ बैंक की डिटेल चेक की। पता चला कि संजीव जैन ने किसी मानसी यादव के अकाउंट में 1.77 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए हैं। पुलिस ने मानसी की तलाश शुरू की। रायपुर, दिल्ली और मेरठ टीम भेजी गई, तो पता चला कि बैंक में दर्ज पते पर वह सालों से नहीं रह रही थी। इस बीच पुलिस को पता चला कि मानसी रायपुर स्थित अपनी बहन मधु के घर तीज मनाने पहुंची है। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *