मंगलवार, 24 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
दुबई की तर्ज पर भारत में होंगे ब्रेक फ्री टोल प्लाजा, 7 जगह लागू हुआ MLFF सिस्टम 51 मिनट पहले दुबई की तर्ज पर भारत में होंगे ब्रेक फ्री टोल प्लाजा, 7 जगह लागू हुआ MLFF सिस्टम कांग्रेस दिसंबर में देशव्यापी आंदोलन करेगी, वोट चोरी और संविधान की रक्षा होंगे प्रमुख मुद्दे 1 घंटे पहले कांग्रेस दिसंबर में देशव्यापी आंदोलन करेगी, वोट चोरी और संविधान की रक्षा होंगे प्रमुख मुद्दे नेपाल में आया भूकंप, बिहार-बंगाल समेत भारत के कई हिस्सों में भी महसूस हुए झटके 1 घंटे पहले नेपाल में आया भूकंप, बिहार-बंगाल समेत भारत के कई हिस्सों में भी महसूस हुए झटके कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला: स्कूलों में मुफ्त मिलेंगे सैनिटरी नैपकिन, आदेश ना मानने पर होगी कार्रवाई 1 घंटे पहले कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला: स्कूलों में मुफ्त मिलेंगे सैनिटरी नैपकिन, आदेश ना मानने पर होगी कार्रवाई अरुणाचल सीमा से 40 KM दूर चीन बना रहा बांध, नदी की धारा मोड़ने की तैयारी; सैटेलाइट डेटा से खुलासा 1 घंटे पहले अरुणाचल सीमा से 40 KM दूर चीन बना रहा बांध, नदी की धारा मोड़ने की तैयारी; सैटेलाइट डेटा से खुलासा शेख हसीना ने किया 16 दिसंबर को ढाका लौटने का एलान, बांग्लादेश सरकार से की विमान भेजने की मांग 1 घंटे पहले शेख हसीना ने किया 16 दिसंबर को ढाका लौटने का एलान, बांग्लादेश सरकार से की विमान भेजने की मांग 10 साल बाद देश में LPG ग्राहकों की संख्या में बड़ी गिरावट, 75 लाख कनेक्शन हुए कम 1 घंटे पहले 10 साल बाद देश में LPG ग्राहकों की संख्या में बड़ी गिरावट, 75 लाख कनेक्शन हुए कम मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीप जलाने पर सस्पेंस, विवाद के बीच 5600 जवान तैनात; ड्रोन उड़ाने पर बैन 1 घंटे पहले मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीप जलाने पर सस्पेंस, विवाद के बीच 5600 जवान तैनात; ड्रोन उड़ाने पर बैन सोने की कीमतों में जारी रह सकती है गिरावट, आने वाले दिनों में और सस्ता हो सकता है गोल्ड 2 घंटे पहले सोने की कीमतों में जारी रह सकती है गिरावट, आने वाले दिनों में और सस्ता हो सकता है गोल्ड एशिया पावर इंडेक्स में भारत का बढ़ा दबदबा, तीसरे स्थान पर पहुंचा, रूस को छोड़ा पीछे 2 घंटे पहले एशिया पावर इंडेक्स में भारत का बढ़ा दबदबा, तीसरे स्थान पर पहुंचा, रूस को छोड़ा पीछे परिसीमन बिल के लिए NDA को 45 सांसदों की कमी, सांसद ने किया पार्टियों में टूट का दावा 2 घंटे पहले परिसीमन बिल के लिए NDA को 45 सांसदों की कमी, सांसद ने किया पार्टियों में टूट का दावा सुप्रीम कोर्ट ने न्यायिक अधिकारियों द्वारा बार-बार सेवा-संबंधी लाभ मांगे जाने पर जताई आपत्ति 5 घंटे पहले सुप्रीम कोर्ट ने न्यायिक अधिकारियों द्वारा बार-बार सेवा-संबंधी लाभ मांगे जाने पर जताई आपत्ति भारत ने हर दो साल में एससीओ सभ्यतागत संवाद मंच आयोजित करने का रखा प्रस्ताव, अवैध तस्करी रोकने पर दिया जोर 5 घंटे पहले भारत ने हर दो साल में एससीओ सभ्यतागत संवाद मंच आयोजित करने का रखा प्रस्ताव, अवैध तस्करी रोकने पर दिया जोर बिसलेरी विवाद ने पैकेज्ड वाटर इंडस्ट्री को मुश्किल में डाला? जद में आईं कई कंपनियां 5 घंटे पहले बिसलेरी विवाद ने पैकेज्ड वाटर इंडस्ट्री को मुश्किल में डाला? जद में आईं कई कंपनियां नियामक आयोग के प्रावधान के तहत ली जाती है विद्युत उपभोक्ताओं से अतिरिक्त सुरक्षानिधि 13 घंटे पहले नियामक आयोग के प्रावधान के तहत ली जाती है विद्युत उपभोक्ताओं से अतिरिक्त सुरक्षानिधि एशिया पावर इंडेक्स में भारत की मजबूत स्थिति पर भाजपा का कांग्रेस पर निशाना, कहा- यह वास्तविकता का आईना 13 घंटे पहले एशिया पावर इंडेक्स में भारत की मजबूत स्थिति पर भाजपा का कांग्रेस पर निशाना, कहा- यह वास्तविकता का आईना रक्षा बलों और CAPF के व्हाट्सएप ग्रुप में पाकिस्तानी एजेंटों की घुसपैठ, सुरक्षा एजेंसियों ने दिए ऑडिट के आदेश 14 घंटे पहले रक्षा बलों और CAPF के व्हाट्सएप ग्रुप में पाकिस्तानी एजेंटों की घुसपैठ, सुरक्षा एजेंसियों ने दिए ऑडिट के आदेश पीएम मोदी एशिया के दूसरे सबसे प्रभावशाली नेता घोषित, लोवी इंस्टीट्यूट ने जारी की सूची 14 घंटे पहले पीएम मोदी एशिया के दूसरे सबसे प्रभावशाली नेता घोषित, लोवी इंस्टीट्यूट ने जारी की सूची पीएम मोदी का नेपाल के लिए 24 हजार करोड़ के राहत पैकेज का ऐलान, बोले- राम अधूरे 14 घंटे पहले पीएम मोदी का नेपाल के लिए 24 हजार करोड़ के राहत पैकेज का ऐलान, बोले- राम अधूरे सेवा सेतु पोर्टल से दिव्या कुमारी को कुछ ही दिनों में मिला जाति प्रमाण पत्र 15 घंटे पहले सेवा सेतु पोर्टल से दिव्या कुमारी को कुछ ही दिनों में मिला जाति प्रमाण पत्र
व्यापार

पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 31 मई तक करवा लें ये काम नहीं तो बंद हो जाएंगे खाते

पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, 31 मई तक करवा लें ये काम नहीं तो बंद हो जाएंगे खाते

क्रिप्टो एक्सचेंज बाइनैंस से हटाई जा सकती है पाबंदी, एफआईयू निदेशक ने दिए संकेत

 वैश्विक क्रिप्टो एक्सचेंज बाइनैंस से सरकार की फाइनैंशियल इंटेलिजेंस यूनिट इंडिया जल्द ही प्रतिबंध हटा सकती है

नई दिल्ली
पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने हाल ही में घोषणा की है कि कम से कम तीन साल से निष्क्रिय पड़े खाते और बिना बैलेंस वाले खाते एक जून से बंद कर दिए जाएंगे। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने कहा है कि यदि ग्राहक 31 मई, 2024 तक केवाईसी की प्रक्रिया (नो योर कस्टमर) पूरी नहीं कर लेते हैं तो पिछले तीन वर्षों से बिना किसी गतिविधि और बिना बैलेंस वाले खातों को बंद कर दिया जाएगा। इस तारीख के बाद खाताधारकों को आगे कोई नोटिस नहीं दिया जाएगा। हालांकि, बैंक ने बताया है कि कुछ खातों इस मामले में छूट दी गई है, यानी कुछ विशेष तर के खाते बंद नहीं होंगे। ये डीमैट खातों, लॉकर या सक्रिय स्थायी निर्देशों से जुड़े खाते हैं। 25 वर्ष से कम आयु के ग्राहकों, नाबालिग खातों, पीएमजेजेबीवाई, पीएमएसबीवाई, एसएसवाई, एपीवाई, डीबीटी जैसी विशिष्ट योजनाओं के लिए खोले गए खातों और अदालत के आदेशों, आयकर विभाग के आदेशों या अन्य वैधानिक प्राधिकरणों द्वारा फ्रीज किए गए खातों को भी छूट दी गई है। पीएनबी सुरक्षा जोखिमों से बचने और निष्क्रिय खातों का दुरुपयोग ना हो यह सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठा रहा है। खाते को पुनः सक्रिय करने के लिए, ग्राहकों को अपने निकटतम बैंक शाखा में आवश्यक केवाईसी दस्तावेज जमा करने होंगे।

क्रिप्टो एक्सचेंज बाइनैंस से हटाई जा सकती है पाबंदी, एफआईयू निदेशक ने दिए संकेत

 वैश्विक क्रिप्टो एक्सचेंज बाइनैंस से सरकार की फाइनैंशियल इंटेलिजेंस यूनिट इंडिया जल्द ही प्रतिबंध हटा सकती है

नई दिल्ली
 वैश्विक क्रिप्टो एक्सचेंज बाइनैंस से सरकार की फाइनैंशियल इंटेलिजेंस यूनिट (एफआईयू) इंडिया जल्द ही प्रतिबंध हटा सकती है। एक शीर्ष अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। एफआईयू संदेहजनक वित्तीय लेनदेन जैसे धनशोधन और आतंकवाद को धन मुहैया कराने से जुड़े मामलों की जांच करती है। बीते मार्च में एफआईयू-इंडिया ने 34.5 लाख रुपये का जुर्माना लगाने के बाद विदेशी क्रिप्टो एक्सचेंज क्यूकॉइन से प्रतिबंध हटाया था।

एफआईयू के निदेशक और राजस्व विभाग के अतिरिक्त सचिक विवेक अग्रवाल के अनुसार बाइनैंस के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है और जुर्माने पर फैसला लिया जाना अभी बाकी है। उन्होंने बताया कि एफआईयू के साथ क्रिप्टो एक्सचेंज के पंजीकृत होने के बाद अनुपालन की कार्रवाही पूरी होने पर यह काम कर सकेगा। अग्रवाल के अनुसार क्यूकॉइन और बाइनैंस अब एफआईयू के साथ पंजीकृत हैं। इससे हम लेनदेन पर पूरी नजर रख सकेंगे। इसके साथ ही क्रिप्टो एक्सचेंज की ओर से एसटीआर (संदेहजनक लेनदेन की रिपोर्टिंग) से जुड़ी फाइलिंग शुरू हो जाएगी।

भारत में अवैध ढंग से परिचालन करने के आरोप में 28 दिसंबर, 2023 को एफआईयू इंडिया ने 9 विदेशी क्रिप्टो एक्सचेंजो को नोटिस जारी किया था। इन एक्सचेंजों पर भारत के धनशोधन रोकथाम नियमों के उल्लंघन का आरोप था। आगे चलकर एफआईयू ने इलेक्ट्रॉनिक और सूचना तकनीक मंत्रालय से इन एक्सचेंजों का यूआरएल भारत में ब्लॉक करने का अनुरोध किया था।

उस दौरान जिन क्रिप्टो एकसचेंजों को नोटिस जारी किया गया था उनमें बाइनैंस, हुओबी, क्राकेन, गेट डॉट आईओ, क्यूकॉइन, बिटस्टैंप, एमईएक्ससी ग्लोबल, बिट्रेक्स और बिटफेनेक्स शामिल थे। एफआईयू के निदेशक ने यह भी बताया कि वर्तमान में देश में 46 पंजीकृत क्रिप्टो इकाइयां हैं। क्यूकॉइन और बाइनैंस के बाद ऐसी इकाइयों की कुल संख्या बढ़कर 48 हो जाएगी।