मंगलवार, 24 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
दुबई की तर्ज पर भारत में होंगे ब्रेक फ्री टोल प्लाजा, 7 जगह लागू हुआ MLFF सिस्टम 3 घंटे पहले दुबई की तर्ज पर भारत में होंगे ब्रेक फ्री टोल प्लाजा, 7 जगह लागू हुआ MLFF सिस्टम कांग्रेस दिसंबर में देशव्यापी आंदोलन करेगी, वोट चोरी और संविधान की रक्षा होंगे प्रमुख मुद्दे 3 घंटे पहले कांग्रेस दिसंबर में देशव्यापी आंदोलन करेगी, वोट चोरी और संविधान की रक्षा होंगे प्रमुख मुद्दे नेपाल में आया भूकंप, बिहार-बंगाल समेत भारत के कई हिस्सों में भी महसूस हुए झटके 3 घंटे पहले नेपाल में आया भूकंप, बिहार-बंगाल समेत भारत के कई हिस्सों में भी महसूस हुए झटके कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला: स्कूलों में मुफ्त मिलेंगे सैनिटरी नैपकिन, आदेश ना मानने पर होगी कार्रवाई 3 घंटे पहले कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला: स्कूलों में मुफ्त मिलेंगे सैनिटरी नैपकिन, आदेश ना मानने पर होगी कार्रवाई अरुणाचल सीमा से 40 KM दूर चीन बना रहा बांध, नदी की धारा मोड़ने की तैयारी; सैटेलाइट डेटा से खुलासा 3 घंटे पहले अरुणाचल सीमा से 40 KM दूर चीन बना रहा बांध, नदी की धारा मोड़ने की तैयारी; सैटेलाइट डेटा से खुलासा शेख हसीना ने किया 16 दिसंबर को ढाका लौटने का एलान, बांग्लादेश सरकार से की विमान भेजने की मांग 3 घंटे पहले शेख हसीना ने किया 16 दिसंबर को ढाका लौटने का एलान, बांग्लादेश सरकार से की विमान भेजने की मांग 10 साल बाद देश में LPG ग्राहकों की संख्या में बड़ी गिरावट, 75 लाख कनेक्शन हुए कम 3 घंटे पहले 10 साल बाद देश में LPG ग्राहकों की संख्या में बड़ी गिरावट, 75 लाख कनेक्शन हुए कम मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीप जलाने पर सस्पेंस, विवाद के बीच 5600 जवान तैनात; ड्रोन उड़ाने पर बैन 3 घंटे पहले मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीप जलाने पर सस्पेंस, विवाद के बीच 5600 जवान तैनात; ड्रोन उड़ाने पर बैन सोने की कीमतों में जारी रह सकती है गिरावट, आने वाले दिनों में और सस्ता हो सकता है गोल्ड 5 घंटे पहले सोने की कीमतों में जारी रह सकती है गिरावट, आने वाले दिनों में और सस्ता हो सकता है गोल्ड एशिया पावर इंडेक्स में भारत का बढ़ा दबदबा, तीसरे स्थान पर पहुंचा, रूस को छोड़ा पीछे 5 घंटे पहले एशिया पावर इंडेक्स में भारत का बढ़ा दबदबा, तीसरे स्थान पर पहुंचा, रूस को छोड़ा पीछे परिसीमन बिल के लिए NDA को 45 सांसदों की कमी, सांसद ने किया पार्टियों में टूट का दावा 5 घंटे पहले परिसीमन बिल के लिए NDA को 45 सांसदों की कमी, सांसद ने किया पार्टियों में टूट का दावा सुप्रीम कोर्ट ने न्यायिक अधिकारियों द्वारा बार-बार सेवा-संबंधी लाभ मांगे जाने पर जताई आपत्ति 7 घंटे पहले सुप्रीम कोर्ट ने न्यायिक अधिकारियों द्वारा बार-बार सेवा-संबंधी लाभ मांगे जाने पर जताई आपत्ति भारत ने हर दो साल में एससीओ सभ्यतागत संवाद मंच आयोजित करने का रखा प्रस्ताव, अवैध तस्करी रोकने पर दिया जोर 7 घंटे पहले भारत ने हर दो साल में एससीओ सभ्यतागत संवाद मंच आयोजित करने का रखा प्रस्ताव, अवैध तस्करी रोकने पर दिया जोर बिसलेरी विवाद ने पैकेज्ड वाटर इंडस्ट्री को मुश्किल में डाला? जद में आईं कई कंपनियां 7 घंटे पहले बिसलेरी विवाद ने पैकेज्ड वाटर इंडस्ट्री को मुश्किल में डाला? जद में आईं कई कंपनियां नियामक आयोग के प्रावधान के तहत ली जाती है विद्युत उपभोक्ताओं से अतिरिक्त सुरक्षानिधि 16 घंटे पहले नियामक आयोग के प्रावधान के तहत ली जाती है विद्युत उपभोक्ताओं से अतिरिक्त सुरक्षानिधि एशिया पावर इंडेक्स में भारत की मजबूत स्थिति पर भाजपा का कांग्रेस पर निशाना, कहा- यह वास्तविकता का आईना 16 घंटे पहले एशिया पावर इंडेक्स में भारत की मजबूत स्थिति पर भाजपा का कांग्रेस पर निशाना, कहा- यह वास्तविकता का आईना रक्षा बलों और CAPF के व्हाट्सएप ग्रुप में पाकिस्तानी एजेंटों की घुसपैठ, सुरक्षा एजेंसियों ने दिए ऑडिट के आदेश 17 घंटे पहले रक्षा बलों और CAPF के व्हाट्सएप ग्रुप में पाकिस्तानी एजेंटों की घुसपैठ, सुरक्षा एजेंसियों ने दिए ऑडिट के आदेश पीएम मोदी एशिया के दूसरे सबसे प्रभावशाली नेता घोषित, लोवी इंस्टीट्यूट ने जारी की सूची 17 घंटे पहले पीएम मोदी एशिया के दूसरे सबसे प्रभावशाली नेता घोषित, लोवी इंस्टीट्यूट ने जारी की सूची पीएम मोदी का नेपाल के लिए 24 हजार करोड़ के राहत पैकेज का ऐलान, बोले- राम अधूरे 17 घंटे पहले पीएम मोदी का नेपाल के लिए 24 हजार करोड़ के राहत पैकेज का ऐलान, बोले- राम अधूरे सेवा सेतु पोर्टल से दिव्या कुमारी को कुछ ही दिनों में मिला जाति प्रमाण पत्र 17 घंटे पहले सेवा सेतु पोर्टल से दिव्या कुमारी को कुछ ही दिनों में मिला जाति प्रमाण पत्र
छत्तीसगढ़

कृतत्व के अहंकार को छोड़ेंगे तभी प्रभुत्व की प्राप्ति होगी : दीदी माँ मंदाकिनी

रायपुर

एक कठपुतली की भांति हैं हमारा और आपका जीवन, कठपुतली में कोई प्रेरणा नहीं होती और उसका जो सूत्रधार होता है वह उंगलियों पर उसे नचाता है। वैसे ही हम – आपको नचाने वाला भी कोई ओर है, इस कृतत्व से जब ऊपर उठकर बोध करेंगे तभी प्रभुत्व (पूर्णता) की प्राप्ति होगी। विडंबना आज के आधुनिक युग में लोग मोबाइल के इशारे पर नाच रहे है और उसे ही अपना सूत्रधार मान बैठे है।
श्री रामकिंकर जन्मशती महा-महोत्सव की श्रृंखला में सिंधु भवन शंकर नगर में आयोजित श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ में मानस मर्मज्ञ दीदी माँ

मंदाकिनी ने बताया कि रामचरित मानस की एक चौपाई क्या एक शब्द पर भी 9 दिन तक व्याख्या की जा सकती है। महाराज रामकिंकर जी अपनी कथा में मनोरंजन नहीं बल्कि गंभीर और सूक्ष्म तत्वों की व्याख्या हमारे जीवन से जोड़कर बताते थे। मानस सिर्फ भगवान राम की कथा नहीं है। हम जब भी कोई कार्य करते है तो इससे पहले प्रार्थना-वंदना करते है, कुछ भी बोलने या लिखने जा रहे है तब कहते है कि हे प्रभु हमें शक्ति प्रदान कर दें कि प्रतिफल आपकी कृपा से सफल हो सकें। भाव ऐसा हो कि शून्यता का भाव हो तभी उसी कार्य को सफलतापूर्वक पूरा कर सकेंगे।
दीदी माँ मंदाकिनी ने इसी संदर्भ में आगे कहा कि मोबाइल के आधुनिक काल में आज कठपुतली का खेल तो खो गया है। यहां तक कि आज कल तो कथाओं में भी नृत्य-संगीत से मनोरंजन का आनंद लेते है। जिस प्रकार एक कठपुतली में स्वयं की कोई प्रेरणा नहीं होती है वह तो उंगलियों के इशारे पर नाचती है ठीक उसी प्रकार हम जब समझ जाएं कि जीवन में हमें नचाने वाला सूत्रधार कोई और है तभी आनंद मिलेगा। वहां कठपुतली नहीं बल्कि नचाने वाला थकता है और यहां नाचने वाला थकता है। जब कृतत्व के अहंकार से मुक्त होकर ऊपर उठ गया, तभी ये जो खेल नाच का चल रहा है उसमें आनंद मिलेगा।

सृष्टि के सृजनकर्ता ब्रम्हा जी के पास दानव, मानव और देवता पहुंचे कि हमारे कल्याण के लिए कोई संक्षिप्त उपदेश दें। तब उन्होंने एक शब्द से जो उपदेश दिया, उसकी व्याख्या से ही कई ग्रंथों की रचना हो गई। आज भी हमारे जीवन के प्रादुर्भाव में वो संदेश है, जब कोई व्यक्ति सृजनकर्ता है तो उसे प्रशंसा भी मिल सकती है और निंदा भी।  दोनों ही प्रकार संभावनाएं हमेशा बनी रहती है। किसी को प्रसन्नता हो सकती है और दुखी भी होना पड़ सकता है। सहज रुप से निर्माणकर्ता होने का अहंकार भी आ सकता है।

शब्द भी एक सृजन है, जब अक्षर और मात्रा मिलते है तब शब्द बनता है। निर्धारित शब्द कोष में इसका अर्थ है, पर अक्षर का कोई अर्थ नहीं है, जब तक इसमें मात्रा नहीं जोड़ेंगे। यह तो उन्हें संदेश देना था आज हर घर में यही तो झंझट मात्रा का है कि मुझे कम मिला, मुझे ज्यादा क्यों मिला। निर्गुण ब्रम्ह है, अक्षर है और जब माया का मिलन होगा तभी सृजन होगा। ये संदेश उन तीनों के लिए ही नहीं हमारे जीवन में भी वही वृत्तियां आती है और तीनों का समाधान एक ही है। जब अहंकार से मुक्त होंगे तभी प्रभुत्व की कृपा और आनंद मिलेगा।