रविवार, 29 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश 9 घंटे पहले नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की 9 घंटे पहले पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका 9 घंटे पहले सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा 9 घंटे पहले रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा विशेष लेख : रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण 10 घंटे पहले विशेष लेख : रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण धमतरी में युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल, तीन दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का शुभारंभ 10 घंटे पहले धमतरी में युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल, तीन दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का शुभारंभ निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, धमतरी के 7 हितग्राहियों का होगा चयन 10 घंटे पहले निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, धमतरी के 7 हितग्राहियों का होगा चयन नशामुक्त युवा, विकसित भारत के संदेश के साथ निकलेगी साइकिल रैली, 10 घंटे पहले नशामुक्त युवा, विकसित भारत के संदेश के साथ निकलेगी साइकिल रैली, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं 10 घंटे पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं सूरज की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य 10 घंटे पहले सूरज की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य जिले में अवैध धान पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, अबतक 32 प्रकरणों में 7,651 बोरी धान जब्त 10 घंटे पहले जिले में अवैध धान पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, अबतक 32 प्रकरणों में 7,651 बोरी धान जब्त इम्पेक्ट फॉलोअप : वनाधिकार पट्टाधारी किसानों के समर्थन में उतरे विधायक विक्रम मंडावी, धान खरीदी सुनिश्चित करने की मांग 11 घंटे पहले इम्पेक्ट फॉलोअप : वनाधिकार पट्टाधारी किसानों के समर्थन में उतरे विधायक विक्रम मंडावी, धान खरीदी सुनिश्चित करने की मांग 274 गेंदें फेंकने के बाद भी विकेट को तरसे जसप्रीत बुमराह, न्यूजीलैंड के खिलाफ संघर्ष 11 घंटे पहले 274 गेंदें फेंकने के बाद भी विकेट को तरसे जसप्रीत बुमराह, न्यूजीलैंड के खिलाफ संघर्ष विशेष लेख : राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब 11 घंटे पहले विशेष लेख : राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, आईपीएल की 8 टीमों पर रहा हिटमैन का दबदबा 12 घंटे पहले रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, आईपीएल की 8 टीमों पर रहा हिटमैन का दबदबा छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई 12 घंटे पहले छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई नारी शक्ति से किया वादा पूरा करेंगे’, परिसीमन पर बोले प्रधानमंत्री मोदी 13 घंटे पहले नारी शक्ति से किया वादा पूरा करेंगे’, परिसीमन पर बोले प्रधानमंत्री मोदी बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, बंगाल का सैंपल फेल; FSSAI ने केस चलाने की दी मंजूरी 13 घंटे पहले बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, बंगाल का सैंपल फेल; FSSAI ने केस चलाने की दी मंजूरी मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, दीपोत्सव में झूमे श्रद्धालु 14 घंटे पहले मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, दीपोत्सव में झूमे श्रद्धालु ‘ड्यून 3’ और ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश, डेनिस विलेन्यूव ने जताई निराशा 14 घंटे पहले ‘ड्यून 3’ और ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश, डेनिस विलेन्यूव ने जताई निराशा
राष्ट्रीय

करनाल में भीषण सड़क हादसा: ऑडी ने मारी टक्कर, कई टुकड़ों में मिला शव

हरियाणा
हरियाणा के करनाल में भीषण सड़क हादसा हुआ है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तेज रफ्तार ऑडी कार ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। हुई इस घटना की चपेट में आने से उस शख्स की मौत हो गई। कार की टक्कर इतनी जोरदार थी कि उसके शरीर के टुकड़े-टुकड़े हो गए। यह हादसा करनाल के जलमाना गांव के पास हुआ। बताया जा रहा है कि उस वक्त यह शख्स खाना खाने के बाद अपनी भाभी और भतीजी के साथ सड़क पर टहल रहा था। पुलिस की ओर से घटना को लेकर जांच जारी है।

वहीं, पंजाब के लुधियाना जिले के समराला शहर के पास 2 वाहनों की टक्कर के बाद उनमें से एक में आग लग गई। इस हादसे में एक सहायक पुलिस आयुक्त समेत 2 पुलिसकर्मियों की जल कर मौत हो गई जबकि जबकि तीसरा गंभीर रूप से झुलस गया। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना शुक्रवार रात दयालपुरा गांव के फ्लाईओवर पर हुई जब एसीपी संदीप सिंह, कांस्टेबल परमजोत सिंह और एक अन्य कांस्टेबल चंडीगढ़ से लुधियाना जा रहे थे। उन्होंने बताया कि टक्कर के बाद पुलिसकर्मियों की गाड़ी में आग लग गई। पुलिस ने कहा कि एसीपी और कांस्टेबल को अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। एक अन्य घायल कांस्टेबल का स्थानीय अस्पताल में उपचार जारी है। ASP लुधियाना जिले में तैनात थे।

बस पलटने से बड़ा हादसा, 3 लोगों की मौत
कर्नाटक में बेंगलुरु से उत्तर कन्नड़ जिले के गोकर्ण जा रही एक निजी बस के रविवार तड़के चित्रदुर्ग जिले में पलट गई। इस घटना में 3 लोगों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने शुरुआत में कहा कि इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, लेकिन बाद में मरने वालों की संख्या संशोधित कर तीन कर दी गई। यह हादसा होलालकेरे शहर के बाहरी इलाके में अंजनेय मंदिर के पास हुआ। पुलिस के अनुसार, मृतकों में से 2 की पहचान उत्तर कन्नड़ जिले के होन्नावर के जगदीश (45) और शिवमोगा जिले के सागर के गणपति (40) के रूप में हुई है। तीसरे मृत व्यक्ति की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में करीब 30 लोग घायल हो गए जिनमें से 8 की हालत गंभीर है। घायलों को होलालकेरे तालुक अस्पताल भेजा गया है, जबकि शवों को शवगृह ले जाया गया है। गुस्साए लोगों ने इस क्षेत्र में लगातार हो रही दुर्घटनाओं के लिए अवैज्ञानिक सड़क निर्माण को जिम्मेदार ठहराया।