रविवार, 22 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
इजरायल का नया ‘सुपर ICE’ सिस्टम चर्चा में, राफेल की तकनीक भारत की सैन्य ताकत बढ़ाने में आएगी काम 2 घंटे पहले इजरायल का नया ‘सुपर ICE’ सिस्टम चर्चा में, राफेल की तकनीक भारत की सैन्य ताकत बढ़ाने में आएगी काम भारतीय संसदीय इतिहास में मानसून सत्र का नया रिकॉर्ड, 100 दिन पूरे; महिला आरक्षण विधेयक पर टिकी निगाहें 2 घंटे पहले भारतीय संसदीय इतिहास में मानसून सत्र का नया रिकॉर्ड, 100 दिन पूरे; महिला आरक्षण विधेयक पर टिकी निगाहें 2 घंटे पहले खराब हवा पर सरकार को कोर्ट में घसीट सकते हैं नागरिक? क्या कहता है संविधान GTA 6 ने रचा इतिहास, पहले दिन की कमाई ने हॉलीवुड फिल्मों को पछाड़ा; मेटाक्रिटिक पर शानदार स्कोर 3 घंटे पहले GTA 6 ने रचा इतिहास, पहले दिन की कमाई ने हॉलीवुड फिल्मों को पछाड़ा; मेटाक्रिटिक पर शानदार स्कोर 3 घंटे पहले कभी भारत को बताया था ‘डेड इकोनमी’, अब ट्रंप दे रहे उससे सीखने की सलाह पोखरण में अदाणी डिफेंस का बड़ा कमाल, ‘बघीरा AT1’ मिसाइल का सफल परीक्षण, 8 KM रेंज 3 घंटे पहले पोखरण में अदाणी डिफेंस का बड़ा कमाल, ‘बघीरा AT1’ मिसाइल का सफल परीक्षण, 8 KM रेंज पन्नू केस में निखिल गुप्ता को अमेरिकी अदालत से 19 साल 7 महीने की सजा 3 घंटे पहले पन्नू केस में निखिल गुप्ता को अमेरिकी अदालत से 19 साल 7 महीने की सजा किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी 3 घंटे पहले किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मलिक ने की PM मोदी की तारीफ, भारत को दिया पाकिस्तान आने का न्योता 4 घंटे पहले पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मलिक ने की PM मोदी की तारीफ, भारत को दिया पाकिस्तान आने का न्योता EPFO के 8 नियम लागू, अब 90% PF निकासी और तीन दिन में सेटलमेंट 4 घंटे पहले EPFO के 8 नियम लागू, अब 90% PF निकासी और तीन दिन में सेटलमेंट अमेरिका-चीन के बीच छिड़ा चिप वॉर, 5 देशों पर प्रतिबंध से AI इंडस्ट्री पर संकट 4 घंटे पहले अमेरिका-चीन के बीच छिड़ा चिप वॉर, 5 देशों पर प्रतिबंध से AI इंडस्ट्री पर संकट धान खरीदी 2026-27 किसानों की समस्याओं पर शासन की त्वरित कार्रवाई 4 घंटे पहले धान खरीदी 2026-27 किसानों की समस्याओं पर शासन की त्वरित कार्रवाई जैव विविधता संरक्षण के लिए प्रभावी नियम बनाने पर विशेषज्ञों ने किया मंथन 4 घंटे पहले जैव विविधता संरक्षण के लिए प्रभावी नियम बनाने पर विशेषज्ञों ने किया मंथन चिल्फी बॉर्डर पर फिर बड़ी कार्रवाई, बिहार से आ रहा 301 क्विंटल धान पकड़ा 5 घंटे पहले चिल्फी बॉर्डर पर फिर बड़ी कार्रवाई, बिहार से आ रहा 301 क्विंटल धान पकड़ा 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस अंतर्गत राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का उत्साहपूर्ण समापन 5 घंटे पहले 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस अंतर्गत राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का उत्साहपूर्ण समापन 5 घंटे पहले जब थुंबा से उड़ा था भारत का पहला रॉकेट ‘नाइकी-अपाचे’, जानें कैसे हुई थी भारतीय अंतरिक्ष युग की शुरुआत? ’छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग के तीसरे अध्याय में मिले 1.06 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव, 29 हजार को रोजगार के अवसर’ 5 घंटे पहले ’छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग के तीसरे अध्याय में मिले 1.06 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव, 29 हजार को रोजगार के अवसर’ अकवान चक्रवात से हुई फसल क्षति पर जिला प्रशासन पूरी तरह गंभीर, किसानों को मिलेगा उचित मुआवजा’ 5 घंटे पहले अकवान चक्रवात से हुई फसल क्षति पर जिला प्रशासन पूरी तरह गंभीर, किसानों को मिलेगा उचित मुआवजा’ PCB का बड़ा फैसला, मोहम्मद रिजवान समेत 13 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर, बाबर आजम को झटका 5 घंटे पहले PCB का बड़ा फैसला, मोहम्मद रिजवान समेत 13 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर, बाबर आजम को झटका पार्क में फोटो खींचने को लेकर विवाद, हिंदू कपल पर डंडों से हमला, गाली देने का आरोप 5 घंटे पहले पार्क में फोटो खींचने को लेकर विवाद, हिंदू कपल पर डंडों से हमला, गाली देने का आरोप
राजनीति

संकट में हिमाचल की कांग्रेस सरकार, अब अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी, हुई बीजेपी की जीत

शिमला
हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा की एक सीट भाजपा के जीतने से प्रदेश में कांग्रेस की सुखविंदर सुक्खू सरकार संकट में आ गई है। राज्यसभा की एक सीट के लिए मतदान के बाद बात अविश्वास प्रस्ताव तक पहुंच गई है। 68 सीटों वाली हिमाचल प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस के पास 40 विधायक होने के बावजूद उसके प्रत्याशी अभिषेक मनु सिंघवी 34 ही मत ले सके। सदन में 25 सदस्यों वाली भाजपा भी 34 मत ले गई।

हिमाचल में दलों की स्थिति
कुल सीट    68
कांग्रेस    40
भाजपा    25
निर्दलीय    3
बहुमत का आंकड़ा     35

तीन निर्दलीय विधायकों ने भी भाजपा के पक्ष में मतदान किया। यह सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार के लिए बड़ा झटका है। प्रदेश अब राष्ट्रपति शासन की ओर बढ़ रहा है। मंगलवार को भी विधानसभा में कुछ कटौती प्रस्ताव थे, जिन पर भाजपा ने ध्वनिमत के बजाय मत विभाजन की मांग की, जिसे अध्यक्ष ने ठुकरा दिया। सत्ता पक्ष सदन में नहीं आया। इसके बाद सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। गौरतलब है कि 29 फरवरी को बजट पारित होना है। वहां संख्याबल सिद्ध नहीं कर पाने पर राष्ट्रपति शासन का ही विकल्प बचता है। इससे पूर्व भाजपा ने नामांकन पत्र दायर करने के बाद ही दावा किया था हम चुनाव जीत रहे हैं। हर्ष महाजन ने नामांकन करते समय कहा था कि मेरा गणित 27 फरवरी को ही सामने आएगा।

छह विधायकों ने बेच दी अपनी ईमानदारी- सुक्खू
मंगलवार सुबह मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि यदि कुछ विधायक बिके नहीं होंगे तो वह पार्टी प्रत्याशी को ही मत देंगे। शाम तक स्पष्ट हो गया कि कांग्रेस में नाराजगी अब इस कदर है कि विधायक खुलकर सामने आने के लिए तैयार हैं। राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया गुप्त नहीं है। कई कांग्रेस विधायकों ने पार्टी के अधिकृत एजेंट को दिखाकर क्रॉस वोटिंग की।

परिणाम में हुआ विलंब
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मतगणना के समय आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने चितपूर्णी के विधायक सुदर्शन कुमार बबलू को लाने के लिए हेलीकॉप्टर भेजा और स्वयं उन्हें लेने हेलीपैड तक गए। यह आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है, इसलिए उनका वोट न गिना जाए। भाजपा का मानना था कि बबलू का वोट रद होने से परिणाम 34-33 से उनके पक्ष में रहेगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ और समान मत होने पर पर्ची से निर्णय हुआ।

भाजपा ने अगवा किए कांग्रेस के विधायक
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने मतगणना रोक गुंडागर्दी की है। भाजपा कांग्रेस के पांच-छह विधायकों को अगवा कर हरियाणा ले गई है। उन्होंने कहा कि ये विधायक हमारे नहीं तो अपने परिवार के संपर्क में रहें।

अब अविश्वास प्रस्ताव लाएगी भाजपा
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार बहुमत खो चुकी और भाजपा जल्द ही सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने मतदान प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया।