गुरुवार, 19 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
सारंगढ़-बिलाईगढ़ : एआई से नई सोच को मिलेगी उड़ान, भविष्य की तकनीक से जुड़ेंगे जिले के स्कूली बच्चे 14 मिनट पहले सारंगढ़-बिलाईगढ़ : एआई से नई सोच को मिलेगी उड़ान, भविष्य की तकनीक से जुड़ेंगे जिले के स्कूली बच्चे खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा खेलवृत्ति के लिए आवेदन आमंत्रित 14 मिनट पहले खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा खेलवृत्ति के लिए आवेदन आमंत्रित सुकमा में आगामी दिनों में भारी बारिश की चेतावनी, किसानों के लिए कृषि सलाह जारी 28 मिनट पहले सुकमा में आगामी दिनों में भारी बारिश की चेतावनी, किसानों के लिए कृषि सलाह जारी चिन्हारी योजना से वर्षों पुरानी समस्या का हुआ समाधान 28 मिनट पहले चिन्हारी योजना से वर्षों पुरानी समस्या का हुआ समाधान खेल के मैदानों में गूंज रहा बदलाव का संदेश, बस्तर ओलंपिक से संवर रहा ग्रामीण प्रतिभाओं का भविष्य 28 मिनट पहले खेल के मैदानों में गूंज रहा बदलाव का संदेश, बस्तर ओलंपिक से संवर रहा ग्रामीण प्रतिभाओं का भविष्य एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन की तिथि बढ़ाई गई 28 मिनट पहले एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन की तिथि बढ़ाई गई कोटपा एक्ट के तहत बिश्रामपुर में 50 चालानी कार्रवाई, 05 हजार रुपये जुर्माना वसूला 28 मिनट पहले कोटपा एक्ट के तहत बिश्रामपुर में 50 चालानी कार्रवाई, 05 हजार रुपये जुर्माना वसूला सेवा सेतु से सुगम हुई शासकीय सेवाओं की राह, महज दो दिनों में मिला जाति प्रमाण पत्र 28 मिनट पहले सेवा सेतु से सुगम हुई शासकीय सेवाओं की राह, महज दो दिनों में मिला जाति प्रमाण पत्र पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रति जागरूकता बढ़ाने व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित 28 मिनट पहले पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रति जागरूकता बढ़ाने व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित घर बैठे ऑनलाइन टोकन, धान विक्रय में मिली बड़ी सहूलियत 29 मिनट पहले घर बैठे ऑनलाइन टोकन, धान विक्रय में मिली बड़ी सहूलियत ’परंपरागत धान की खेती से उन्नत सब्जी उत्पादन की ओर बढ़े कदम, रूकमणी नाग की बढ़ी आमदनी’ 43 मिनट पहले ’परंपरागत धान की खेती से उन्नत सब्जी उत्पादन की ओर बढ़े कदम, रूकमणी नाग की बढ़ी आमदनी’ जनसमस्याओं के निराकरण हेतु गांव-गांव लगेगा समाधान शिविर , 23 नवंबर से होगी शुरुआत’ 43 मिनट पहले जनसमस्याओं के निराकरण हेतु गांव-गांव लगेगा समाधान शिविर , 23 नवंबर से होगी शुरुआत’ ’जिले में 25 नवंबर को एक दिवसीय रोजगार मेले का होगा आयोजन’ 43 मिनट पहले ’जिले में 25 नवंबर को एक दिवसीय रोजगार मेले का होगा आयोजन’ ’अबूझमाड़ के गोमे और कोंगे में सुशासन एक्सप्रेस शिविर से ग्रामीणों को मिल रहा शासकीय सेवाओं का लाभ’ 43 मिनट पहले ’अबूझमाड़ के गोमे और कोंगे में सुशासन एक्सप्रेस शिविर से ग्रामीणों को मिल रहा शासकीय सेवाओं का लाभ’ ’जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का उत्साहपूर्ण आयोजन संपन्न, खिलाड़ियों ने खेल प्रतिभा का किया शानदार प्रदर्शन’ 43 मिनट पहले ’जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का उत्साहपूर्ण आयोजन संपन्न, खिलाड़ियों ने खेल प्रतिभा का किया शानदार प्रदर्शन’ ’माओवाद की खात्मा से अबूझमाड़ में जनजातीय गौरव, शांति और विकास का नया सवेरा’ 43 मिनट पहले ’माओवाद की खात्मा से अबूझमाड़ में जनजातीय गौरव, शांति और विकास का नया सवेरा’ जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 20 नवम्बर 2026 को इंडोर स्टेडियम में 43 मिनट पहले जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 20 नवम्बर 2026 को इंडोर स्टेडियम में जल जीवन मिशन से महिलाओं को पानी की मशक्कत से राहत, बदल रही दिनचर्या 44 मिनट पहले जल जीवन मिशन से महिलाओं को पानी की मशक्कत से राहत, बदल रही दिनचर्या धुरंधर’ में बीमार दिखा दाऊद, कामरान फरीदी ने किए चौंकाने वाले खुलासे 50 मिनट पहले धुरंधर’ में बीमार दिखा दाऊद, कामरान फरीदी ने किए चौंकाने वाले खुलासे कस्टम मिलिंग का चावल जमा न करने पर राजपुर की सर्वमंगला राइस मिल सील 58 मिनट पहले कस्टम मिलिंग का चावल जमा न करने पर राजपुर की सर्वमंगला राइस मिल सील
राष्ट्रीय

चुनावी साल में हाईस्पीड पर रहेगा हाईवे निर्माण, आचार संहिता से पहले देश देखेगा विकास की धार

नई दिल्ली
पिछले नौ साल में देश में सड़क निर्माण में एक उल्लेखनीय प्रगति यह हुई है कि फोर लेन हाईवे का दायरा ढाई गुना बढ़ गया है। इसका परिणाम यह है कि दो लेन से कम सड़कें अब केवल 10 प्रतिशत रह गई हैं, जो नौ साल पहले तीस प्रतिशत थीं। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय बुनियादी ढांचे के विकास के अपने एजेंडे को धार देने के लिए इस चुनावी वर्ष में दस हजार किलोमीटर से अधिक के हाईवे निर्माण के ठेके देने जा रहा है।

राष्ट्रीय राजमार्गों में साठ प्रतिशत की वृद्धि
मंत्रालय के सचिव अनुराग जैन ने शुक्रवार को 2023 का लेखा-जोखा देते हुए बताया कि 2014 यानी केंद्र में मोदी सरकार के कामकाज संभालने के बाद से नवंबर 2023 तक राष्ट्रीय राजमार्गों में साठ प्रतिशत की वृद्धि हुई है। 2014 में यह 91,287 किलोमीटर थी, जो अब 1,46,1145 किलोमीटर हो गई है। मंत्रालय ने 31 दिसंबर तक 6,217 किलोमीटर हाईवे निर्माण किया है और उसे इस वित्तीय वर्ष में 13,800 किलोमीटर का लक्ष्य पूरा हो जाने का भरोसा है।

तमाम मंजूरियों की प्रक्रिया तेज
अनुराग जैन के मुताबिक ठेका आवंटित करने से लेकर तमाम मंजूरियों की प्रक्रिया तेज गई है। इसका फायदा इस साल सड़क निर्माण में सामने आएगा। 2024 आम चुनाव का वर्ष है और सरकार बुनियादी ढांचे के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। अनुराग जैन ने कहा कि आचार संहिता के कारण सड़क निर्माण के लिए टेंडर अवार्ड करने अथवा काम शुरू करने के लिहाज से कोई देरी नहीं होगी, क्योंकि हमने इसके लिए पर्याप्त तैयारी कर ली है।

 सड़क निर्माण में निजी क्षेत्र का बढ़ा भरोसा
जैन ने इसको लेकर भी संतोष जताया कि सड़क निर्माण में निजी क्षेत्र का भरोसा बढ़ रहा है। पिछले साल के अंत में एनएनएआइ ने दो बंडल जिस तरह अवार्ड किए, वह इसकी बानगी है। उनके अनुसार पिछले साल के मुकाबले इस वर्ष हाईवे निर्माण की रफ्तार अच्छी है। पिछली बार दिसंबर तक 5,774 किलोमीटर हाईवे निर्माण हुआ था, जो इस साल 443 किलोमीटर अधिक रहा है।

हाई स्पीड कारिडोर
मोदी सरकार ने हाईवे निर्माण के साथ हाईस्पीड कारिडोर (एक्सप्रेस वे) के निर्माण में सबसे अधिक ध्यान दिया है। पिछले नौ साल में ऐसी सड़कें दस गुना बढ़ी हैं। 2014 में हाई स्पीड कारिडोर केवल 353 किलोमीटर था, जो अब 3913 किलोमीटर हो गया है। लोगों को अच्छी सड़कों के रूप में सुगम सफर की सुविधा मिल रही है तो एनएचएआई का टोल संग्रह भी बढ़ रहा है। जैन के अनुसार एनएचएआइ ने इस वित्तीय वर्ष में दिसंबर तक 18,540 करोड़ रुपये टोल के रूप में जुटाए हैं।

2047 तक 50,000 किलोमीटर होगा एक्सप्रेस वे
अनुराग जैन ने बताया कि विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने के लिए केंद्र सरकार 2047 तक 50,000 किलोमीटर एक्सप्रेस वे का ढांचा देश में तैयार करने की दिशा में काम कर रही है। एक विकसित देश की निशानी होती है कि उसका पूरा रोड नेटवर्क एक्सेस कंट्रोल एक्सप्रेव वे के जरिये जुड़ा हो, क्योंकि इससे तीव्र परिवहन के साथ लाजिस्टिक लागत काफी कम हो जाती है। इस लक्ष्य को हम हासिल कर लेंगे, क्योंकि हमने दीर्घावधि के रूप में अगले दस सालों में एक्सप्रेव वे के नेटवर्क को 3,5000 किलोमीटर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है।