शुक्रवार, 20 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
नए साल से पहले ईरान पर हमले की तैयारी? ट्रंप पर नेतन्याहू बना रहे दबाव, बढ़ा युद्ध का खतरा 55 मिनट पहले नए साल से पहले ईरान पर हमले की तैयारी? ट्रंप पर नेतन्याहू बना रहे दबाव, बढ़ा युद्ध का खतरा IPL 2027: हार्दिक पंड्या के पंजाब किंग्स में आते ही गदगद हुए रिकी पोंटिंग, बताई टीम की नई ताकत 1 घंटे पहले IPL 2027: हार्दिक पंड्या के पंजाब किंग्स में आते ही गदगद हुए रिकी पोंटिंग, बताई टीम की नई ताकत WPL 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स का बड़ा दांव, महेला जयवर्धने बने महिला टीम के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट 2 घंटे पहले WPL 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स का बड़ा दांव, महेला जयवर्धने बने महिला टीम के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट छठवें दिन 868 किसानों से 3356.68 मीट्रिक टन धान की खरीदी 3 घंटे पहले छठवें दिन 868 किसानों से 3356.68 मीट्रिक टन धान की खरीदी राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न 3 घंटे पहले राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न परियोजना स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका सम्मान समारोह का हुआ आयोजन 3 घंटे पहले परियोजना स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका सम्मान समारोह का हुआ आयोजन जिला मुख्यालय में सेवा सेतु केन्द्र के माध्यम से नागरिकों को मिल रही सुविधा 3 घंटे पहले जिला मुख्यालय में सेवा सेतु केन्द्र के माध्यम से नागरिकों को मिल रही सुविधा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से ग्राम जोगीदल्ली (भाटापारा) में पेयजल की समस्या का हुआ समाधान 3 घंटे पहले मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से ग्राम जोगीदल्ली (भाटापारा) में पेयजल की समस्या का हुआ समाधान अन्य राज्यों से धान आयात पर निगरानी हेतु जिले में विशेष जांच दल गठित 3 घंटे पहले अन्य राज्यों से धान आयात पर निगरानी हेतु जिले में विशेष जांच दल गठित SCO में बोले पीएम मोदी- दुनिया युद्ध की चर्चा में जुटी, भारत संस्कृति और रिश्तों को दे रहा प्राथमिकता 3 घंटे पहले SCO में बोले पीएम मोदी- दुनिया युद्ध की चर्चा में जुटी, भारत संस्कृति और रिश्तों को दे रहा प्राथमिकता बालोद में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, 5 हजार से अधिक किसानों से 21,200.92 मीट्रिक टन धान की खरीदी 3 घंटे पहले बालोद में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, 5 हजार से अधिक किसानों से 21,200.92 मीट्रिक टन धान की खरीदी 29 साल बाद श्रीलंका के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, 2026 में एक भी टेस्ट नहीं जीत सकी टीम 3 घंटे पहले 29 साल बाद श्रीलंका के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, 2026 में एक भी टेस्ट नहीं जीत सकी टीम भारत आए पाक मंत्री मुसादिक मलिक को ताजमहल जाने की अनुमति नहीं, सिर्फ SCO बैठक में होंगे शामिल 3 घंटे पहले भारत आए पाक मंत्री मुसादिक मलिक को ताजमहल जाने की अनुमति नहीं, सिर्फ SCO बैठक में होंगे शामिल Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल 3 घंटे पहले Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल 3 घंटे पहले Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल अवैध धान भंडारण के विरुद्ध सरगुजा में कार्रवाई, चार प्रतिष्ठानों से 658 क्विंटल धान जब्त 4 घंटे पहले अवैध धान भंडारण के विरुद्ध सरगुजा में कार्रवाई, चार प्रतिष्ठानों से 658 क्विंटल धान जब्त सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ OTT पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ 4 घंटे पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ OTT पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ OTT पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ 4 घंटे पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ OTT पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू 4 घंटे पहले भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू 4 घंटे पहले भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू
स्वास्थ्य

सिर और गले के कैंसर: जानें उनके कारण और बचाव के नुस्खे

सिर और गले का कैंसर गले, मुंह और नाक आदि को प्रभावित करता है, जिसके कारण इसका इलाज जटिल हो जाता है क्योंकि मरीज को बात करने, निगलने और सांस लेने में तकलीफ हो सकती है। इन संवेदनशील अंगों के आसपास किसी भी संरचना को कोई भी नुकसान होने पर गंभीर परिणाम हो सकते हैं, इसलिए सावधानी बहुत जरुरी हो जाती है।

इसके शुरुआती लक्षणों में गले या मुंह में गांठ, आवाज में बदलाव, आवाज का कर्कश हो जाना, ऐसा महसूस होना कि खाना गले में फंसा है, निगलने में कठिनाई होना, कान में या चेहरे पर बार-बार दर्द होना, मुंह या मसूढ़ों में लंबे समय तक छाले बने रहना, मुंह में खून आना, और बेवजह वजन का घटना हैं। मणिपाल हॉस्पिटल गुरुग्राम के सलाहकार-सर्जिकल ऑन्कोलॉजी, डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि वो कौन से चार उपाय हैं, जिनकी मदद से सिर और गले के कैंसर का जोखिम कम किया जा सकता है।

​कंट्रोल में पिएं शराब या छोड़ दें तो और बेहतर

अत्यधिक मदिरा सेवन से सिर और गले के कैंसर का जोखिम काफी ज़्यादा बढ़ जाता है। मदिरा सेवन में संयम और उससे भी बेहतर है पूरी तरह से उसका त्याग, और उसकी जगह पानी एवं अन्य सेहतमंद पेय पदार्थों का उपयोग

​स्‍मोकिंग बिल्‍कुल छोड़ दें

धूम्रपान छोड़ना सबसे ज़्यादा महत्वपूर्ण है। धूम्रपान से सिर और गले के नाजुक हिस्से कार्सिनोजेनिक रसायनों के संपर्क में आते हैं, जिससे कैंसर का जोखिम बहुत बढ़ जाता है। धूम्रपान किसी भी उम्र में छोड़ने का काफ़ी लाभ होता है, और यह समय के साथ कैंसर का जोखिम भी कम कर देता है।

दांतों का नियमित परीक्षण

मुंह की हाइजीन बनाकर रखना और नियमित तौर से दांतों का परीक्षण कराते रहना महत्वपूर्ण है। मुंह में कैंसर कोशिकाओं का समय पर पता चल जाने पर समय पर उसका इलाज किया जा सकता है, जिससे कैंसर बढ़कर एडवांस्ड स्टेज में पहुंचने की संभावना कम हो जाती है। दिन में दो बार ब्रश करें, नियमित रूप से फ्लॉस करें और नियमित रूप से दाँतों की सफाई एवं जांच करवाते रहें।

एचपीवी वैक्सीन लगवाएं

सिर और गर्दन के कुछ कैंसर ह्यूमन पैपिलोमावायरस (एचपीवी) के कारण होते हैं। इन कैंसर्स से बचने के लिए पुरुषों और महिलाओं, दोनों को एचपीवी वैक्सीन लगवानी चाहिए। अपने डॉक्टर से सलाह लें कि क्या आपको एचपीवी वैक्सीन लगवानी चाहिए।

सिर और गले के कैंसर का समय पर पता चल जाए, तो इलाज के बेहतर परिणाम मिलते हैं। यदि उपरोक्त में से कोई भी लक्षण दिखाई दे तो फौरन डॉक्टर से संपर्क करें। तुरंत निदान और इलाज से जान बचाई जा सकती है। नियमित जांच कराते रहने से मुंह और गले के कैंसर के शुरुआती लक्षणों की पहचान हो सकती है।