मंगलवार, 24 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
बल्लेबाजों के बल्ले पर ICC की नजर, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लागू हो सकता है IPL वाला नियम 3 घंटे पहले बल्लेबाजों के बल्ले पर ICC की नजर, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लागू हो सकता है IPL वाला नियम Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी की चर्चा तेज, ट्रंप का समर्थन और शेयर बाजार का दबाव 4 घंटे पहले Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी की चर्चा तेज, ट्रंप का समर्थन और शेयर बाजार का दबाव सबरीमाला की पंपा नदी में कपड़े-कूड़ा फेंकना पड़ेगा महंगा, श्रद्धालुओं पर लगेगा 5 हजार जुर्माना 4 घंटे पहले सबरीमाला की पंपा नदी में कपड़े-कूड़ा फेंकना पड़ेगा महंगा, श्रद्धालुओं पर लगेगा 5 हजार जुर्माना दुबई की तर्ज पर भारत में होंगे ब्रेक फ्री टोल प्लाजा, 7 जगह लागू हुआ MLFF सिस्टम 4 घंटे पहले दुबई की तर्ज पर भारत में होंगे ब्रेक फ्री टोल प्लाजा, 7 जगह लागू हुआ MLFF सिस्टम कांग्रेस दिसंबर में देशव्यापी आंदोलन करेगी, वोट चोरी और संविधान की रक्षा होंगे प्रमुख मुद्दे 4 घंटे पहले कांग्रेस दिसंबर में देशव्यापी आंदोलन करेगी, वोट चोरी और संविधान की रक्षा होंगे प्रमुख मुद्दे नेपाल में आया भूकंप, बिहार-बंगाल समेत भारत के कई हिस्सों में भी महसूस हुए झटके 5 घंटे पहले नेपाल में आया भूकंप, बिहार-बंगाल समेत भारत के कई हिस्सों में भी महसूस हुए झटके कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला: स्कूलों में मुफ्त मिलेंगे सैनिटरी नैपकिन, आदेश ना मानने पर होगी कार्रवाई 5 घंटे पहले कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला: स्कूलों में मुफ्त मिलेंगे सैनिटरी नैपकिन, आदेश ना मानने पर होगी कार्रवाई अरुणाचल सीमा से 40 KM दूर चीन बना रहा बांध, नदी की धारा मोड़ने की तैयारी; सैटेलाइट डेटा से खुलासा 5 घंटे पहले अरुणाचल सीमा से 40 KM दूर चीन बना रहा बांध, नदी की धारा मोड़ने की तैयारी; सैटेलाइट डेटा से खुलासा शेख हसीना ने किया 16 दिसंबर को ढाका लौटने का एलान, बांग्लादेश सरकार से की विमान भेजने की मांग 5 घंटे पहले शेख हसीना ने किया 16 दिसंबर को ढाका लौटने का एलान, बांग्लादेश सरकार से की विमान भेजने की मांग 10 साल बाद देश में LPG ग्राहकों की संख्या में बड़ी गिरावट, 75 लाख कनेक्शन हुए कम 5 घंटे पहले 10 साल बाद देश में LPG ग्राहकों की संख्या में बड़ी गिरावट, 75 लाख कनेक्शन हुए कम मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीप जलाने पर सस्पेंस, विवाद के बीच 5600 जवान तैनात; ड्रोन उड़ाने पर बैन 5 घंटे पहले मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीप जलाने पर सस्पेंस, विवाद के बीच 5600 जवान तैनात; ड्रोन उड़ाने पर बैन सोने की कीमतों में जारी रह सकती है गिरावट, आने वाले दिनों में और सस्ता हो सकता है गोल्ड 6 घंटे पहले सोने की कीमतों में जारी रह सकती है गिरावट, आने वाले दिनों में और सस्ता हो सकता है गोल्ड एशिया पावर इंडेक्स में भारत का बढ़ा दबदबा, तीसरे स्थान पर पहुंचा, रूस को छोड़ा पीछे 6 घंटे पहले एशिया पावर इंडेक्स में भारत का बढ़ा दबदबा, तीसरे स्थान पर पहुंचा, रूस को छोड़ा पीछे परिसीमन बिल के लिए NDA को 45 सांसदों की कमी, सांसद ने किया पार्टियों में टूट का दावा 6 घंटे पहले परिसीमन बिल के लिए NDA को 45 सांसदों की कमी, सांसद ने किया पार्टियों में टूट का दावा सुप्रीम कोर्ट ने न्यायिक अधिकारियों द्वारा बार-बार सेवा-संबंधी लाभ मांगे जाने पर जताई आपत्ति 8 घंटे पहले सुप्रीम कोर्ट ने न्यायिक अधिकारियों द्वारा बार-बार सेवा-संबंधी लाभ मांगे जाने पर जताई आपत्ति भारत ने हर दो साल में एससीओ सभ्यतागत संवाद मंच आयोजित करने का रखा प्रस्ताव, अवैध तस्करी रोकने पर दिया जोर 9 घंटे पहले भारत ने हर दो साल में एससीओ सभ्यतागत संवाद मंच आयोजित करने का रखा प्रस्ताव, अवैध तस्करी रोकने पर दिया जोर बिसलेरी विवाद ने पैकेज्ड वाटर इंडस्ट्री को मुश्किल में डाला? जद में आईं कई कंपनियां 9 घंटे पहले बिसलेरी विवाद ने पैकेज्ड वाटर इंडस्ट्री को मुश्किल में डाला? जद में आईं कई कंपनियां नियामक आयोग के प्रावधान के तहत ली जाती है विद्युत उपभोक्ताओं से अतिरिक्त सुरक्षानिधि 17 घंटे पहले नियामक आयोग के प्रावधान के तहत ली जाती है विद्युत उपभोक्ताओं से अतिरिक्त सुरक्षानिधि एशिया पावर इंडेक्स में भारत की मजबूत स्थिति पर भाजपा का कांग्रेस पर निशाना, कहा- यह वास्तविकता का आईना 17 घंटे पहले एशिया पावर इंडेक्स में भारत की मजबूत स्थिति पर भाजपा का कांग्रेस पर निशाना, कहा- यह वास्तविकता का आईना रक्षा बलों और CAPF के व्हाट्सएप ग्रुप में पाकिस्तानी एजेंटों की घुसपैठ, सुरक्षा एजेंसियों ने दिए ऑडिट के आदेश 18 घंटे पहले रक्षा बलों और CAPF के व्हाट्सएप ग्रुप में पाकिस्तानी एजेंटों की घुसपैठ, सुरक्षा एजेंसियों ने दिए ऑडिट के आदेश
व्यापार

गौतम अडानी ने एक झटके में कमाए 3,79,74,92,76,000 रुपये, अंबानी से अब सिर्फ इतने पीछे

नई दिल्ली
 घरेलू शेयर मार्केट गुरुवार को रेकॉर्ड हाई पर पहुंच गया जबकि अमेरिकी शेयर बाजार में इस साल की सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली। इससे जहां भारतीय अरबपतियों की नेटवर्थ में उछाल आई, वहीं अमेरिकी बिलिनेयर्स को नुकसान उठाना पड़ा। भारत और एशिया के दूसरे बड़े रईस गौतम अडानी (Gautam Adani) की सभी लिस्टेड कंपनियों में गुरुवार को तेजी रही। अडानी ग्रुप (Adani Group) के शेयरों में आठ फीसदी तक तेजी देखने को मिली। इससे अडानी की नेटवर्थ में 4.56 अरब डॉलर यानी 3,79,74,92,76,000 रुपये की तेजी आई। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक उनकी नेटवर्थ 109 अरब डॉलर पहुंच गई है। वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 13वें नंबर पर पहुंच गए हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी अब उनसे एक स्थान आगे हैं। अंबानी की नेटवर्थ में गुरुवार को 2.07 अरब डॉलर की तेजी आई और उनकी नेटवर्थ 114 अरब डॉलर पहुंच गई है। इस तरह अंबानी और अडानी की नेटवर्थ में अब केवल पांच अरब डॉलर का अंतर रह गया है।

गुरुवार को सबसे ज्यादा तेजी अडानी ग्रुप की होल्डिंग कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज में रही। कंपनी का शेयर 8.01 फीसदी तेजी के साथ बंद हुआ। एनडीटीवी में 7.62%, अडानी पोर्ट्स में 4.72%, एसीसी में 2.86%, अडानी पावर में 2.79%, अडानी टोटल गैस में 2.37%, अंबूजा सीमेंट में 2.09%, अडानी विल्मर में 1.85%, अडानी ग्रीन एनर्जी 1.25% और अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस में 1.17% तेजी रही। इस साल अडानी की नेटवर्थ में 24.8 अरब डॉलर की तेजी आई है जबकि अंबानी की नेटवर्थ में 17.6 अरब डॉलर उछली है। एशियाई अमीरों की लिस्ट में अंबानी पहले और अडानी दूसरे नंबर पर हैं।

अमेरिका शेयर मार्केट में रेकॉर्ड गिरावट के बावजूद एनवीडिया के शेयरों में तेजी रही। इससे कंपनी के फाउंडर और सीईओ जेंसन हुआंग की नेटवर्थ एक झटके में 7.65 अरब डॉलर उछलकर 91.3 अरब डॉलर पहुंच गई। इस साल उनकी नेटवर्थ में सबसे ज्यादा 47.3 अरब डॉलर की तेजी आई और वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 17वें नंबर पर पहुंच गए हैं। दूसरी ओर टॉप 10 में शामिल अमेरिका के सभी अरबपतियों की नेटवर्थ में गिरावट रही। एलन मस्क की नेटवर्थ में सबसे ज्यादा 4.55 अरब डॉलर की गिरावट रही। फ्रांस के बर्नार्ड अरनॉल्ट 211 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में पहले नंबर पर हैं। जेफ बेजोस (204 अरब डॉलर), मस्क (187 अरब डॉलर) तीसरे, मार्क जकरबर्ग (166 अरब डॉलर) चौथे, लैरी पेज (154 अरब डॉलर) पांचवें, बिल गेट्स (153 अरब डॉलर) छठे, स्टीव बाल्मर (147 अरब डॉलर) सातवें, सर्गेई ब्रिन (146 अरब डॉलर) आठवें, लैरी एलिसन (138 अरब डॉलर) नौवें और वॉरेन बफे (134 अरब डॉलर) दसवें नंबर पर हैं।