रविवार, 22 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
27 मिनट पहले मणिपुर में जहरीली शराब पीने से अबतक 16 की मौत, 600 अस्पताल में भर्ती बसपा में बड़ा पद दिलाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, मध्य प्रदेश में नेता कमलेश दोहरे गिरफ्तार 28 मिनट पहले बसपा में बड़ा पद दिलाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, मध्य प्रदेश में नेता कमलेश दोहरे गिरफ्तार 31 मिनट पहले भोपाल से जबलपुर और पंजाब तक ‘बंटी-बबली’ के खिलाफ शिकायतें, प्रॉपर्टी के नाम करोड़ों की ठगी; पुलिस ने रिमांड पर लिया 31 मिनट पहले राजस्थान में रेलवे ट्रैक पर हुए धमाके के मामले में बड़ी कार्रवाई, तीसरा आरोपित गिरफ्तार तमिलनाडु डबल मर्डर: स्कूल रीयूनियन से शुरू हुआ प्यार, जलन में पूर्व स्कूली साथी ने की दो लोगों की हत्या 32 मिनट पहले तमिलनाडु डबल मर्डर: स्कूल रीयूनियन से शुरू हुआ प्यार, जलन में पूर्व स्कूली साथी ने की दो लोगों की हत्या 34 मिनट पहले पुणे में एफडीए की ताबड़तोड़ कार्रवाई, सफाई और सुरक्षा मानकों में खामी पर अमेजन-बिगबास्केट के आपूर्ति केंद्र लाइसेंस निलंबित ‘कानून-व्यवस्था के नाम पर पत्रकारिता में दखल का औचित्य नहीं’, पत्रकारों की सुरक्षा पर सुप्रीम कोर्ट में गुहार 1 घंटे पहले ‘कानून-व्यवस्था के नाम पर पत्रकारिता में दखल का औचित्य नहीं’, पत्रकारों की सुरक्षा पर सुप्रीम कोर्ट में गुहार ट्रंप, शी और पुतिन में संयुक्त राष्ट्र सुधार पर सहमति, क्या खुलेगा भारत की UNSC में स्थायी सदस्यता का रास्ता? 1 घंटे पहले ट्रंप, शी और पुतिन में संयुक्त राष्ट्र सुधार पर सहमति, क्या खुलेगा भारत की UNSC में स्थायी सदस्यता का रास्ता? नेपाल पीएम बालेन्द्र शाह आज पहुंचेंगे दिल्ली, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात; सीमा-ऊर्जा जैसे मुद्दों पर होगी चर्चा 1 घंटे पहले नेपाल पीएम बालेन्द्र शाह आज पहुंचेंगे दिल्ली, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात; सीमा-ऊर्जा जैसे मुद्दों पर होगी चर्चा 1 घंटे पहले चार गुना से अधिक बढ़ा चीनी उत्पादन, कीमत भी हो गई कम; एथेनॉल को लेकर सरकार के फैसले का दिखा असर इजरायल का नया ‘सुपर ICE’ सिस्टम चर्चा में, राफेल की तकनीक भारत की सैन्य ताकत बढ़ाने में आएगी काम 9 घंटे पहले इजरायल का नया ‘सुपर ICE’ सिस्टम चर्चा में, राफेल की तकनीक भारत की सैन्य ताकत बढ़ाने में आएगी काम भारतीय संसदीय इतिहास में मानसून सत्र का नया रिकॉर्ड, 100 दिन पूरे; महिला आरक्षण विधेयक पर टिकी निगाहें 9 घंटे पहले भारतीय संसदीय इतिहास में मानसून सत्र का नया रिकॉर्ड, 100 दिन पूरे; महिला आरक्षण विधेयक पर टिकी निगाहें 9 घंटे पहले खराब हवा पर सरकार को कोर्ट में घसीट सकते हैं नागरिक? क्या कहता है संविधान GTA 6 ने रचा इतिहास, पहले दिन की कमाई ने हॉलीवुड फिल्मों को पछाड़ा; मेटाक्रिटिक पर शानदार स्कोर 10 घंटे पहले GTA 6 ने रचा इतिहास, पहले दिन की कमाई ने हॉलीवुड फिल्मों को पछाड़ा; मेटाक्रिटिक पर शानदार स्कोर 10 घंटे पहले कभी भारत को बताया था ‘डेड इकोनमी’, अब ट्रंप दे रहे उससे सीखने की सलाह पोखरण में अदाणी डिफेंस का बड़ा कमाल, ‘बघीरा AT1’ मिसाइल का सफल परीक्षण, 8 KM रेंज 10 घंटे पहले पोखरण में अदाणी डिफेंस का बड़ा कमाल, ‘बघीरा AT1’ मिसाइल का सफल परीक्षण, 8 KM रेंज पन्नू केस में निखिल गुप्ता को अमेरिकी अदालत से 19 साल 7 महीने की सजा 10 घंटे पहले पन्नू केस में निखिल गुप्ता को अमेरिकी अदालत से 19 साल 7 महीने की सजा किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी 10 घंटे पहले किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मलिक ने की PM मोदी की तारीफ, भारत को दिया पाकिस्तान आने का न्योता 11 घंटे पहले पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मलिक ने की PM मोदी की तारीफ, भारत को दिया पाकिस्तान आने का न्योता EPFO के 8 नियम लागू, अब 90% PF निकासी और तीन दिन में सेटलमेंट 11 घंटे पहले EPFO के 8 नियम लागू, अब 90% PF निकासी और तीन दिन में सेटलमेंट
राष्ट्रीय

पूर्व ASG फली एस नरीमन का निधन, 95 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

नईदिल्ली

सुप्रीम कोर्ट के वकील और देश के पूर्व एएसजी फली एस नरीमन का 95 साल की उम्र में बुधवार को निधन हो गया. जानकारी के अनुसार वे पिछले काफी दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे. सीनियर वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि वे एक लीविंग लीजेंड थे. जिन्हें कानून और सार्वजनिक जीवन से जुड़े लोग हमेशा याद रखेंगे.

फली एस नरीमन 1972 से 1975 तक इंदिरा सरकार में अतिरिक्त साॅलिसिटर जनरल रहे. उन्होंने एएसजी के पद जून 1975 में इस्तीफा दे दिया. जब तत्कालीन पीएम इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल लगा दिया था. जानकारी के अनुसार एएसजी रहते हुए कई महत्वपूर्ण संवैधानिक मामलों में सरकार की पैरवी की. जिनमे एनजेएसी, एससीएओआर एसोसिएशन केस और अल्पसंख्यकों के अधिकार से जुड़ा टीएमए पीएआई केस भी अहम था.

देश सेवा में उनके उत्कृष्ट कार्यों के सरकार ने उन्हें 1971 में पदम् भूषण और 2007 में पदम् विभूषण सम्मान से सम्मानित किया. इतना ही नहीं नरीमन ने एक किताब भी लिखी थी जिसका बिफोर मेमोरी फ्रेंडस था. जानकारी के अनुसार नरीमन ने अपने करियर की शुरुआत 1950 में बाॅम्बे हाईकोर्ट के वकील के तौर पर की. 1961 में उन्हें वरिष्ठ वकील नामित किया गया. उन्होंने 70 साल से ज्यादा समय तक कानूनविद के तौर पर भी काम किया.

नरीमन के निधन पर वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा है कि वे एक लिविंग लीजेंड थे, जिन्हें कानून और सार्वजनिक जीवन से जुड़े लोग हमेशा याद करेंगे। अपनी उपलब्धियों के अलावा, वह अपने सिद्धांतों पर अटल रहे। सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर उन्हें श्रद्धांजली लिखा है कि-' वह कहते थे कि इंसानों की गलती पर हॉर्स ट्रेडिंग वाक्य का इस्तेमाल घोड़ों का अपमान है, जो बहुत वफादार जानवर हैं। वह इतिहास के गूढ़ रहस्य खोज निकालते थे और बोलते समय अपनी बुद्धि से उन्हें अतुलनीय ढंग से जोड़ते थे.'

कांग्रेस नेता और वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने भी उनके निधन पर श्रद्धांजलि देते हुए भारत का महान सपूत बताया। सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा है कि,'नरीमन न केवल हमारे देश के सबसे महान वकीलों में से एक थे, बल्कि वह बेहतरीन इंसान भी थे। वह सबके लिए एक महान व्यक्ति की तरह खड़े रहते थे। उनके बिना कोर्ट के गलियारे कभी पहले जैसे नहीं रहेंगे। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे'

आपातकाल के विरोध में छोड़ा पद
माना जाता है कि नरीमन साल 1975 में घोषित हुए आपातकाल के सरकार के फैसले से भी खुश नहीं थे। लाइव लॉ की एक रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की अगुवाई वाली सरकार की तरफ से लिए गए इमरजेंसी के फैसले के विरोध में एडिशनल सॉलिसिटर जनरल ऑफ इंडिया के पद से भी इस्तीफा दे दिया था।

ऐसा रहा सफर
1950 में बॉम्बे हाईकोर्ट से वकील के तौर पर शुरुआत करने वाले नरीमन 1961 में सीनियर एडवोकेट के तौर पर नामित किया गया था। उनका कानूनी करियार 70 वर्षों से भी ज्यादा का है। करीब दो दशकों के बाद उन्होंने दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट का रुख किया। इसके बाद मई 1972 में ही उन्हें एडिशनल सॉलिसिटर जनरल ऑफ इंडिया बनाया गया था।

कहा जाता था भारतीय न्यायपालिका का भीष्म पितामह
पद्म विभूषण पुरस्कार विजेता नरीमन को भारतीय न्यायपालिका का भीष्म पितामह भी कहा जाता था। कानूनी दिग्गज होने के साथ-साथ नरीमन राज्यसभा का हिस्सा भी रहे और उन्होंने कई किताबें भी लिखीं। इनमें 'Before the Memory Fades', 'The State of the Nation', 'India’s Legal System: Can it be Saved?' और 'God Save the Hon’ble Supreme Court' का नाम शामिल है।

उनके निधन पर सीनियर एडवोकेट अभिषेक मनु सिंघवी समेत कानूनी क्षेत्र से जुड़े कई दिग्गजों ने दुख जताया है। उन्होंने लिखा, 'एक युग का अंत हुआ। एक लीजेंड जो हमेशा कानून और सार्वजनिक जीवन से जुड़े लोगों के दिल और दिमाग में रहेंगे।' उन्होंने कहा कि तमाम उपलब्धियों के अलावा वह हमेशा सिद्धांतों के लिए डटे रहे। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि कोई दूसरा फली नरीमन न हुआ और न होगा।