मंगलवार, 24 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
सैंडपेपरगेट के महीनों बाद भी गेंद से छेड़छाड़ की चर्चा, ऑस्ट्रेलियाई टीम पर फिर उठे सवाल 55 मिनट पहले सैंडपेपरगेट के महीनों बाद भी गेंद से छेड़छाड़ की चर्चा, ऑस्ट्रेलियाई टीम पर फिर उठे सवाल प्रियांश आर्य ने टी20 क्रिकेट में रचा इतिहास, क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ खेली तूफानी पारी 1 घंटे पहले प्रियांश आर्य ने टी20 क्रिकेट में रचा इतिहास, क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ खेली तूफानी पारी महादेव सट्टा सिंडिकेट का खुलासा, हर महीने 60 करोड़ का पेमेंट और दुबई में करोड़ों की डील 1 घंटे पहले महादेव सट्टा सिंडिकेट का खुलासा, हर महीने 60 करोड़ का पेमेंट और दुबई में करोड़ों की डील शेख हसीना की बांग्लादेश वापसी की तारीख तय, 16 दिसंबर को स्वदेश लौटने का ऐलान 2 घंटे पहले शेख हसीना की बांग्लादेश वापसी की तारीख तय, 16 दिसंबर को स्वदेश लौटने का ऐलान दक्षिण कोरिया के एयर डिफेंस जोन में घुसे रूसी विमान, सियोल ने फाइटर जेट तैनात किए 2 घंटे पहले दक्षिण कोरिया के एयर डिफेंस जोन में घुसे रूसी विमान, सियोल ने फाइटर जेट तैनात किए बल्लेबाजों के बल्ले पर ICC की नजर, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लागू हो सकता है IPL वाला नियम 5 घंटे पहले बल्लेबाजों के बल्ले पर ICC की नजर, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लागू हो सकता है IPL वाला नियम Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी की चर्चा तेज, ट्रंप का समर्थन और शेयर बाजार का दबाव 5 घंटे पहले Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी की चर्चा तेज, ट्रंप का समर्थन और शेयर बाजार का दबाव सबरीमाला की पंपा नदी में कपड़े-कूड़ा फेंकना पड़ेगा महंगा, श्रद्धालुओं पर लगेगा 5 हजार जुर्माना 5 घंटे पहले सबरीमाला की पंपा नदी में कपड़े-कूड़ा फेंकना पड़ेगा महंगा, श्रद्धालुओं पर लगेगा 5 हजार जुर्माना दुबई की तर्ज पर भारत में होंगे ब्रेक फ्री टोल प्लाजा, 7 जगह लागू हुआ MLFF सिस्टम 5 घंटे पहले दुबई की तर्ज पर भारत में होंगे ब्रेक फ्री टोल प्लाजा, 7 जगह लागू हुआ MLFF सिस्टम कांग्रेस दिसंबर में देशव्यापी आंदोलन करेगी, वोट चोरी और संविधान की रक्षा होंगे प्रमुख मुद्दे 5 घंटे पहले कांग्रेस दिसंबर में देशव्यापी आंदोलन करेगी, वोट चोरी और संविधान की रक्षा होंगे प्रमुख मुद्दे नेपाल में आया भूकंप, बिहार-बंगाल समेत भारत के कई हिस्सों में भी महसूस हुए झटके 6 घंटे पहले नेपाल में आया भूकंप, बिहार-बंगाल समेत भारत के कई हिस्सों में भी महसूस हुए झटके कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला: स्कूलों में मुफ्त मिलेंगे सैनिटरी नैपकिन, आदेश ना मानने पर होगी कार्रवाई 6 घंटे पहले कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला: स्कूलों में मुफ्त मिलेंगे सैनिटरी नैपकिन, आदेश ना मानने पर होगी कार्रवाई अरुणाचल सीमा से 40 KM दूर चीन बना रहा बांध, नदी की धारा मोड़ने की तैयारी; सैटेलाइट डेटा से खुलासा 6 घंटे पहले अरुणाचल सीमा से 40 KM दूर चीन बना रहा बांध, नदी की धारा मोड़ने की तैयारी; सैटेलाइट डेटा से खुलासा शेख हसीना ने किया 16 दिसंबर को ढाका लौटने का एलान, बांग्लादेश सरकार से की विमान भेजने की मांग 6 घंटे पहले शेख हसीना ने किया 16 दिसंबर को ढाका लौटने का एलान, बांग्लादेश सरकार से की विमान भेजने की मांग 10 साल बाद देश में LPG ग्राहकों की संख्या में बड़ी गिरावट, 75 लाख कनेक्शन हुए कम 6 घंटे पहले 10 साल बाद देश में LPG ग्राहकों की संख्या में बड़ी गिरावट, 75 लाख कनेक्शन हुए कम मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीप जलाने पर सस्पेंस, विवाद के बीच 5600 जवान तैनात; ड्रोन उड़ाने पर बैन 6 घंटे पहले मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीप जलाने पर सस्पेंस, विवाद के बीच 5600 जवान तैनात; ड्रोन उड़ाने पर बैन सोने की कीमतों में जारी रह सकती है गिरावट, आने वाले दिनों में और सस्ता हो सकता है गोल्ड 7 घंटे पहले सोने की कीमतों में जारी रह सकती है गिरावट, आने वाले दिनों में और सस्ता हो सकता है गोल्ड एशिया पावर इंडेक्स में भारत का बढ़ा दबदबा, तीसरे स्थान पर पहुंचा, रूस को छोड़ा पीछे 7 घंटे पहले एशिया पावर इंडेक्स में भारत का बढ़ा दबदबा, तीसरे स्थान पर पहुंचा, रूस को छोड़ा पीछे परिसीमन बिल के लिए NDA को 45 सांसदों की कमी, सांसद ने किया पार्टियों में टूट का दावा 7 घंटे पहले परिसीमन बिल के लिए NDA को 45 सांसदों की कमी, सांसद ने किया पार्टियों में टूट का दावा सुप्रीम कोर्ट ने न्यायिक अधिकारियों द्वारा बार-बार सेवा-संबंधी लाभ मांगे जाने पर जताई आपत्ति 10 घंटे पहले सुप्रीम कोर्ट ने न्यायिक अधिकारियों द्वारा बार-बार सेवा-संबंधी लाभ मांगे जाने पर जताई आपत्ति
छत्तीसगढ़

नक्सली कैंप से पिस्तौल के साथ पहली बार मिला इतना कैश, सभी नोट दो-दो हजार

खरियार रोड

सोमवार को ओडिशा के नुआपड़ा जिले के कोमना थानाक्षेत्र के शिवनारायणपुर गांव के पास नक्सली और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद जवानों ने एक नक्सली कैंप ध्वस्त किया। कैंप से एक पिस्तौल, नकद चार लाख रुपये(2-2 हजार रुपये के नोट) समेत बड़ी मात्रा में सामान बरामद किया गया है। मंगलवार को नुआपड़ा एसपी जीआर राघवेंद्र ने प्रेसनोट जारी कर यह जानकारी दी है।

बता दें कि इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा पर नक्सलियों के विरुद्ध आपरेशन शुरू किया गया था। सोमवार अलसुबह शिवनारायणपुर गांव के पास सुनाबेड़ा अभयारण्य में नक्सली और स्पेशल आपरेशन ग्रुप (एसओजी) के जवानों के बीच पहली मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में एक एसओजी कमांडो को गोली लगी थी, जिसे रायपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। उसकी हालत अभी खतरे से बाहर है।

इधर, एक दूसरी टीम घटनास्थल से दो से तीन किलोमीटर दूर जंगलों में सर्चिंग कर रही थी। सुबह करीब आठ बजे इस टीम का सामना नक्सलियों के एक समूह से हुआ। नक्सलियों की संख्या 10 से 12 बताई गई है। लंबे समय तक चली मुठभेड़ के बाद जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली भाग निकले।

इस मुठभेड़ में नक्सलियों को काफी नुकसान पहुंचने और कुछ नक्सलियों को गोली लगने का भी अनुमान लगाया जा रहा है। मुठभेड़ के बाद जवानों ने नक्सली कैंप ध्वस्त किया। इलाके में सर्च आपरेशन जारी है।

जवानों ने कैंप से एक पिस्तौल, नकद चार लाख रुपये के अलावा चार नग रिवाल्वर राउंड, नौ खाली खोखे, एक रेडियो, एक मल्टीमीटर, 30 छोटी बैटरी, एक मोबाइल चार्जर, चार टार्च, चार जोड़ी नक्सली यूनिफार्म, दस्तावेज, दो टोपी, पांच बेल्ट, तीन जोड़ी जूते, आठ चाकू, एक तीर, एक धनुष, दो स्क्रूड्राइवर, पांच बंडल रस्सी, सात बैग, एक सोलर प्लेट, तीन घड़ी, गुलेल, तीन पानी ड्रम, बाटल, प्लेट, चम्मच आदि बरामद किया है। साथ ही दवाइयां और राशन सामग्री भी जब्त की गई है।

संभवतः जिले में पहली बार नक्सली कैंप से इतना कैश बरामद हुआ है। सारे नोट दो-दो हजार रुपये के है। मई 2023 में आरबीआई ने दो हजार के नोटों को चलन से बाहर कर दिया था। बैंकों इन्हें जमा करने या बदलने की अंतिम तारीख भी जा चुकी है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि नक्सली इन नोटों को बदला नहीं पाए होंगे और नोट उनके पास ही पड़े रह गए होंगे। हालांकि, अभी भी दो हजार के नोट लीगल टेंडर है। इन्हें आरबीआई के 19 कार्यालयों में जाकर या डाक से भेजकर जमा या बदली कराया जा सकता है।