तेंदुपत्ता गोदाम में लगी आग… करीब डेढ़ सौ बोरा हुआ जलकर खाख…

इम्पेक्ट न्यूज. सुकमा।

छिन्दग़ढ़ हाईस्कूल स्टेडियम में वन विभाग के द्वारा तेंदुपत्ता गोदाम बनाया गया था। जहां सुबह गोदाम में रखे पत्तों में आग लग गई जब तब आग को बुझाया जाता तब तक करीब डेढ़ सौ बोरा जलकर खाख हो गया। सुकमा से फायर बिग्रेड मंगवाकर वही आग पर काबू पा लिया गया।

फोटो- छिन्दगढ़ हाई स्कूल मैदान जहां अगा ली उसके बाद मौके पर पहुंचे वन विभाग का अमला।

आज सुबह करीब 8 बजे छिन्दगढ़ ब्लाक मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में रखे तेंदुपत्ता बोरो के समीप किसी अज्ञात ने आग लगा दी। उसके बाद देखते ही देखते आग वहां रखे तेंदुपत्ता बोरो में लगनी शुरू हो गई। इधर सूचना मिलते ही वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा। और जिला मुख्यालय से फायर बिग्रेड को बुलाया गया। और करीब 11 बजे आग पर काबू पाया गया। जब तक करीब डेढ़ सौ बोरा जलकर खाख होने की जानकारी मिल रही है। मैदान के समीप ही कई घर स्थित है गनीमत आग उस तरफ नहीं गई।

फोटो- छिन्दगढ़ हाई स्कूल मैदान जहां आग लगी।

इम्पेक्ट से चर्चा करते हुए एसडीओ टीआर मरई ने बताया कि सुबह आग लगी है और सूचना मिलते ही में और मेरी टीम मौके पर पहुंचे है। और आग पर काबू पा लिया गया है। इस आम में अनुमानित करीब डेढ़ सौप बोरा जला है। फिलहाल आग को बुझा दिया गया है।

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!