National News

MSP समेत अन्य मांगों को लेकर 16 फरवरी को किसानों का भारत बंद, हरियाणा बॉर्डर भी सील

नई दिल्ली
न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) समेत अन्य मांगों को लेकर किसानों की मांग का मुद्दा गहराता जा रहा है। ताजा खबर यह है कि किसान संगठनों ने 16 फरवरी को भारत बंद का आह्वान किया है।

संयुक्त किसान मोर्चा ने 16 फरवरी को भारत बंद का आह्वान किया है। सभी किसान संगठनों ने इसका समर्थन किया है। इस बीच, सरकार ने किसानों से वार्ता की पहल भी कर दी है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के साथ ही अर्जुन मुंडा चंडीगढ़ में किसान नेताओं से बात करेंगे।

इसे पहले गुरुवार को चंडीगढ़ में तीन केंद्रीय मंत्रियों और विभिन्न किसान संगठनों के नेताओं के बीच हुई बातचीत जहां बेनतीजा रही, वहीं आंदोलन की कमान नए चेहरों ने संभाल ली है। ये वही किसान नेता हैं, जो पहले हुए किसान आंदोलन में पिछली सीटों पर बैठते थे।

error: Content is protected !!