मंगलवार, 24 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
बल्लेबाजों के बल्ले पर ICC की नजर, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लागू हो सकता है IPL वाला नियम 4 घंटे पहले बल्लेबाजों के बल्ले पर ICC की नजर, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लागू हो सकता है IPL वाला नियम Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी की चर्चा तेज, ट्रंप का समर्थन और शेयर बाजार का दबाव 4 घंटे पहले Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी की चर्चा तेज, ट्रंप का समर्थन और शेयर बाजार का दबाव सबरीमाला की पंपा नदी में कपड़े-कूड़ा फेंकना पड़ेगा महंगा, श्रद्धालुओं पर लगेगा 5 हजार जुर्माना 4 घंटे पहले सबरीमाला की पंपा नदी में कपड़े-कूड़ा फेंकना पड़ेगा महंगा, श्रद्धालुओं पर लगेगा 5 हजार जुर्माना दुबई की तर्ज पर भारत में होंगे ब्रेक फ्री टोल प्लाजा, 7 जगह लागू हुआ MLFF सिस्टम 4 घंटे पहले दुबई की तर्ज पर भारत में होंगे ब्रेक फ्री टोल प्लाजा, 7 जगह लागू हुआ MLFF सिस्टम कांग्रेस दिसंबर में देशव्यापी आंदोलन करेगी, वोट चोरी और संविधान की रक्षा होंगे प्रमुख मुद्दे 4 घंटे पहले कांग्रेस दिसंबर में देशव्यापी आंदोलन करेगी, वोट चोरी और संविधान की रक्षा होंगे प्रमुख मुद्दे नेपाल में आया भूकंप, बिहार-बंगाल समेत भारत के कई हिस्सों में भी महसूस हुए झटके 5 घंटे पहले नेपाल में आया भूकंप, बिहार-बंगाल समेत भारत के कई हिस्सों में भी महसूस हुए झटके कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला: स्कूलों में मुफ्त मिलेंगे सैनिटरी नैपकिन, आदेश ना मानने पर होगी कार्रवाई 5 घंटे पहले कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला: स्कूलों में मुफ्त मिलेंगे सैनिटरी नैपकिन, आदेश ना मानने पर होगी कार्रवाई अरुणाचल सीमा से 40 KM दूर चीन बना रहा बांध, नदी की धारा मोड़ने की तैयारी; सैटेलाइट डेटा से खुलासा 5 घंटे पहले अरुणाचल सीमा से 40 KM दूर चीन बना रहा बांध, नदी की धारा मोड़ने की तैयारी; सैटेलाइट डेटा से खुलासा शेख हसीना ने किया 16 दिसंबर को ढाका लौटने का एलान, बांग्लादेश सरकार से की विमान भेजने की मांग 5 घंटे पहले शेख हसीना ने किया 16 दिसंबर को ढाका लौटने का एलान, बांग्लादेश सरकार से की विमान भेजने की मांग 10 साल बाद देश में LPG ग्राहकों की संख्या में बड़ी गिरावट, 75 लाख कनेक्शन हुए कम 5 घंटे पहले 10 साल बाद देश में LPG ग्राहकों की संख्या में बड़ी गिरावट, 75 लाख कनेक्शन हुए कम मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीप जलाने पर सस्पेंस, विवाद के बीच 5600 जवान तैनात; ड्रोन उड़ाने पर बैन 5 घंटे पहले मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीप जलाने पर सस्पेंस, विवाद के बीच 5600 जवान तैनात; ड्रोन उड़ाने पर बैन सोने की कीमतों में जारी रह सकती है गिरावट, आने वाले दिनों में और सस्ता हो सकता है गोल्ड 6 घंटे पहले सोने की कीमतों में जारी रह सकती है गिरावट, आने वाले दिनों में और सस्ता हो सकता है गोल्ड एशिया पावर इंडेक्स में भारत का बढ़ा दबदबा, तीसरे स्थान पर पहुंचा, रूस को छोड़ा पीछे 6 घंटे पहले एशिया पावर इंडेक्स में भारत का बढ़ा दबदबा, तीसरे स्थान पर पहुंचा, रूस को छोड़ा पीछे परिसीमन बिल के लिए NDA को 45 सांसदों की कमी, सांसद ने किया पार्टियों में टूट का दावा 6 घंटे पहले परिसीमन बिल के लिए NDA को 45 सांसदों की कमी, सांसद ने किया पार्टियों में टूट का दावा सुप्रीम कोर्ट ने न्यायिक अधिकारियों द्वारा बार-बार सेवा-संबंधी लाभ मांगे जाने पर जताई आपत्ति 9 घंटे पहले सुप्रीम कोर्ट ने न्यायिक अधिकारियों द्वारा बार-बार सेवा-संबंधी लाभ मांगे जाने पर जताई आपत्ति भारत ने हर दो साल में एससीओ सभ्यतागत संवाद मंच आयोजित करने का रखा प्रस्ताव, अवैध तस्करी रोकने पर दिया जोर 9 घंटे पहले भारत ने हर दो साल में एससीओ सभ्यतागत संवाद मंच आयोजित करने का रखा प्रस्ताव, अवैध तस्करी रोकने पर दिया जोर बिसलेरी विवाद ने पैकेज्ड वाटर इंडस्ट्री को मुश्किल में डाला? जद में आईं कई कंपनियां 9 घंटे पहले बिसलेरी विवाद ने पैकेज्ड वाटर इंडस्ट्री को मुश्किल में डाला? जद में आईं कई कंपनियां नियामक आयोग के प्रावधान के तहत ली जाती है विद्युत उपभोक्ताओं से अतिरिक्त सुरक्षानिधि 17 घंटे पहले नियामक आयोग के प्रावधान के तहत ली जाती है विद्युत उपभोक्ताओं से अतिरिक्त सुरक्षानिधि एशिया पावर इंडेक्स में भारत की मजबूत स्थिति पर भाजपा का कांग्रेस पर निशाना, कहा- यह वास्तविकता का आईना 17 घंटे पहले एशिया पावर इंडेक्स में भारत की मजबूत स्थिति पर भाजपा का कांग्रेस पर निशाना, कहा- यह वास्तविकता का आईना रक्षा बलों और CAPF के व्हाट्सएप ग्रुप में पाकिस्तानी एजेंटों की घुसपैठ, सुरक्षा एजेंसियों ने दिए ऑडिट के आदेश 18 घंटे पहले रक्षा बलों और CAPF के व्हाट्सएप ग्रुप में पाकिस्तानी एजेंटों की घुसपैठ, सुरक्षा एजेंसियों ने दिए ऑडिट के आदेश
राष्ट्रीय

मोदी मैजिक के दम पर दौड़ती रहेगी अर्थव्यवस्था, मूडीज ने कहा- ‘सबसे तेज’

नईदिल्ली

दुनिया में सबसे तेज रफ्तार से दौड़ लगा रही भारतीय इकोनॉमी (Indian Economy) के लिए अब 7 समंदर पार से एक शानदार खबर आई है. दरअसल, ग्लोबल रेटिंग एजेंसी मूडीज (Moody's) ने 2024 के लिए भारत की विकास दर के अनुमान में भारी इजाफा किया है. मूडीज के ताजा अनुमान के मुताबिक कैलेंडर ईयर 2024 में भारत का GDP ग्रोथ रेट 6.8 फीसदी रह सकता है. इससे पहले रेटिंग एजेंसी ने इस साल के लिए 6.1 फीसदी की विकास दर का अनुमान लगाया था.

मूडीज ने अपना ये अनुमान अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के उम्मीद से बेहतर आंकड़ों के सामने आने के बाद लगाया है. अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर इस तिमाही में हुए कमाल के बाद कैलेंडर इयर 2023 में भारत की विकास दर 7.7 फीसदी रही है. चौथी तिमाही में भारत का ग्रोथ रेट 8.4 परसेंट था.

ग्लोबल सुस्ती के बीच दमदार रफ्तार!
मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस के मुताबिक सरकार का कैपिटल एक्सपेंडीचर पर बढ़ता खर्च और मजबूत मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ ने 2023 में भारत की विकास दर को इस बुलंदी पर पहुंचाया है. भारत की ये रफ्तार इसलिए भी काबिलेतारीफ मानी जा रही है, क्योंकि बीते साल ग्लोबल आर्थिक सुस्ती से लेकर भू-राजनीतिक तनाव तक वैश्विक परिस्थितियां ग्रोथ के लिहाज से माकूल नहीं थीं. मूडीज के मुताबिक खराब परिस्थितियों में भारत के इस प्रदर्शन के बाद सुधरते ग्लोबल हालातों के बीच भारत की आर्थिक ताकत इस साल ज्यादा मजबूत हो सकती है. ऐसे में भारत के लिए इस साल 6-7 फीसदी की विकास दर हासिल करना मुश्किल नहीं होगा.

जी-20 में भारत सबसे तेजी से बढ़ेगा
मूडीज ने भरोसा जताया है कि जी-20 देशों में भारत सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बना रहेगा. मूडीज ने 2025 में भारत की GDP ग्रोथ 6.4 परसेंट रहने का अनुमान लगाया है. रेटिंग एजेंसी ने कहा है कि आर्थिक इंडिकेटर्स से पता चल रहा है कि जुलाई-सितंबर और अक्टूबर-दिसंबर तिमाही की मजबूत रफ्तार 2024 की जनवरी-मार्च तिमाही में भी जारी है.

मूडीज ने कहा है कि मजबूत जीएसटी कलेक्शन, बढ़ती वाहन बिक्री, कंज्यूमर कॉन्फिडेंस और डबल डिजिट में हो रही क्रेडिट ग्रोथ से शहरी डिमांड में मजबूती का संकेत मिल रहा है. वहीं मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस सेक्टर की PMI में इजाफा ठोस आर्थिक रफ्तार का सबूत है.  इसी के साथ जिस तरह से सरकार ने अंतरिम बजट में कैपिटल एक्सपेंडीचर के लिए 11.1 लाख करोड़ रुपये यानी GDP के 3.4 फीसदी के बराबर खर्च करने का लक्ष्य रखा है इससे भी तेज रफ्तार के आगे जारी रहने का भरोसा है. 2023-24 के अनुमान के मुकाबले पूंजीगत खर्च 16.9 फीसदी ज्यादा है.

स्थिर सरकार बनेगा सुपरफास्ट रफ्तार की वजह
मूडीज ने चुनावों के बाद देश में स्थिर सरकार बनने और पॉलिसी के मामले में निरंतरता जारी रहने की उम्मीद जताई है. वहीं रेटिंग एजेंसी को भरोसा है कि इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर पर भी सरकार भारी भरकम खर्च को जारी रखेगी. लेकिन मूडीज ने निजी निवेश की धीमी रफ्तार को चिंता की वजह करार दिया है. हालांकि दुनियाभर में सप्लाई चेन के डायवर्सिफिकेशन को लेकर जारी कसरत का फायदा भारत को मिलने का अनुमान रेटिंग एजेंसी ने जताया है.

इसके अलावा PLI स्कीम्स से भी निवेशकों की भारत में दिलचस्पी बढ़ने की उम्मीद है. 2024 में भारत, इंडोनेशिया, मेक्सिको, दक्षिण अफ्रीका, ब्रिटेन और अमेरिका जैसे कई जी-20 देशों में चुनाव होने वाले हैं. मूडीज ने कहा कि चुनावों के नतीजों का असर देश की सीमाओं के भीतर ही नहीं बाहर भी दिखाई देता है.  मूडीज के मुताबिक इन चुनावों में जो नेता चुने जाएंगे उसका असर अगले चार से पांच साल के दौरान घरेलू और विदेशी नीतियों पर साफ दिखाई देगा.