रविवार, 29 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
व्याख्याता भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न, 6827 अभ्यर्थी हुए शामिल 1 घंटे पहले व्याख्याता भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न, 6827 अभ्यर्थी हुए शामिल मंडियों में धान के बेहतर दाम मिलने से किसानों का बढ़ा रुझान, आवक में हुई वृद्धि 1 घंटे पहले मंडियों में धान के बेहतर दाम मिलने से किसानों का बढ़ा रुझान, आवक में हुई वृद्धि नशामुक्ति का संदेश लेकर रुद्री से गंगरेल तक निकली युवाओं की साइकिल रैली 1 घंटे पहले नशामुक्ति का संदेश लेकर रुद्री से गंगरेल तक निकली युवाओं की साइकिल रैली प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से मुकेश कुमार को मिली बड़ी राहत 1 घंटे पहले प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से मुकेश कुमार को मिली बड़ी राहत सी.एम.हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई पेयजल समस्या, फिर शुरू हुआ सोलर ड्यूल पंप 1 घंटे पहले सी.एम.हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई पेयजल समस्या, फिर शुरू हुआ सोलर ड्यूल पंप छत्तीसगढ़ शासन की संवेदनशील पहल : कर्नाटक में फंसे 25 श्रमिकों का कराया गया सुरक्षित रेस्क्यू 1 घंटे पहले छत्तीसगढ़ शासन की संवेदनशील पहल : कर्नाटक में फंसे 25 श्रमिकों का कराया गया सुरक्षित रेस्क्यू राहुल-स्टालिन की परिसीमन पर चर्चा, DMK प्रमुख बोले इतिहास ही हमारा फैसला करेगा 2 घंटे पहले राहुल-स्टालिन की परिसीमन पर चर्चा, DMK प्रमुख बोले इतिहास ही हमारा फैसला करेगा रूस में निजी संपत्तियों पर कब्जा तेज, पुतिन के करीबी अरबपति निशाने पर 2 घंटे पहले रूस में निजी संपत्तियों पर कब्जा तेज, पुतिन के करीबी अरबपति निशाने पर EPFO 3.0 से PF खाताधारकों को मिलेगी बैंक जैसी सुविधा, UPI से निकाल सकेंगे 25 हजार रुपये 3 घंटे पहले EPFO 3.0 से PF खाताधारकों को मिलेगी बैंक जैसी सुविधा, UPI से निकाल सकेंगे 25 हजार रुपये उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर वनांचल में पहुंचीं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं, रेंगाखार में लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर 3 घंटे पहले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर वनांचल में पहुंचीं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं, रेंगाखार में लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर तमनार के विकास को मिलेगी गति- 27 विकास कार्यों के लिए 3.81 करोड़ रुपए स्वीकृत 3 घंटे पहले तमनार के विकास को मिलेगी गति- 27 विकास कार्यों के लिए 3.81 करोड़ रुपए स्वीकृत बांग्लादेश में BNP और अवामी लीग कार्यकर्ताओं के बीच खूनी झड़प, एक की मौत 3 घंटे पहले बांग्लादेश में BNP और अवामी लीग कार्यकर्ताओं के बीच खूनी झड़प, एक की मौत पीएम मोदी ने महिला आरक्षण पर दिया संदेश, बोले- 33 प्रतिशत कोटा लागू करने के लिए प्रतिबद्ध 3 घंटे पहले पीएम मोदी ने महिला आरक्षण पर दिया संदेश, बोले- 33 प्रतिशत कोटा लागू करने के लिए प्रतिबद्ध महिला IAS अधिकारी से यौन उत्पीड़न के आरोप में TVK विधायक गिरफ्तार 4 घंटे पहले महिला IAS अधिकारी से यौन उत्पीड़न के आरोप में TVK विधायक गिरफ्तार न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में सिराज को मौका नहीं, गंभीर के फैसले पर उठे बड़े सवाल 4 घंटे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में सिराज को मौका नहीं, गंभीर के फैसले पर उठे बड़े सवाल बीरगांव के विकास को मिलेगी नई रफ्तार – 53 विकास कार्यों के लिए 4.94 करोड़ रुपए स्वीकृत 4 घंटे पहले बीरगांव के विकास को मिलेगी नई रफ्तार – 53 विकास कार्यों के लिए 4.94 करोड़ रुपए स्वीकृत दिसंबर के पहले हफ्ते में खुलेंगे 5 कंपनियों के IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की रकम 4 घंटे पहले दिसंबर के पहले हफ्ते में खुलेंगे 5 कंपनियों के IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की रकम संघ के 100 साल पूरे होने पर मोहन भागवत का संदेश, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु 5 घंटे पहले संघ के 100 साल पूरे होने पर मोहन भागवत का संदेश, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु मन की बात में पीएम मोदी ने गिनाईं देश की उपलब्धियां, बिहार म्यूजियम को मिली वैश्विक पहचान 6 घंटे पहले मन की बात में पीएम मोदी ने गिनाईं देश की उपलब्धियां, बिहार म्यूजियम को मिली वैश्विक पहचान सेवा सेतु बना सपनों की उड़ान का आधार, महज एक घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, रवीना का नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार 6 घंटे पहले सेवा सेतु बना सपनों की उड़ान का आधार, महज एक घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, रवीना का नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार
राजनीति

पहले तो 180 का अनुमान था, अब तो केवल 150 पर ही सिमटेगी भाजपा: राहुल

नई दिल्ली
 लोकसभा चुनाव के रण में सभी दल कूद गए हैं। बीजेपी का दावा है कि इस बार 400 से ज्यादा सीटें एनडीए के खाते में आएंगी। इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा है कि बीजेपी इस बार सिर्फ 150 सीटों पर ही सिमट जाएगी। गाजियाबाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल गांधी ने यह बड़ा दावा किया है। राहुल गांधी ने कहा, 'मुझे लगता है कि बीजेपी की 150 तक सीटें ही आएंगी। मुझे हर राज्य से ऐसी ही रिपोर्ट आ रही है।' राहुल गांधी ने कहा, 'यह चुनाव विचारधारा का चुनाव है। एक तरफ RSS और BJP संविधान और लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश कर रही है, और दूसरी तरफ INDIA गठबंधन और कांग्रेस पार्टी संविधान और लोकतंत्र को बचाने की कोशिश कर रही है। चुनाव में 2-3 बड़े मुद्दे हैं। बेरोजगारी सबसे बड़ी है और महंगाई दूसरी सबसे बड़ी है, लेकिन बीजेपी ध्यान भटकाने में लगी है, न तो प्रधानमंत्री और न ही बीजेपी मुद्दों पर बात करती है।'

राहुल गांधी का पीएम मोदी पर अटैक

राहुल गांधी ने कहा, 'कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री ने एक बहुत लंबा इंटरव्यू दिया। यह स्क्रिप्टेड था, लेकिन यह फ्लॉप शो था। प्रधानमंत्री ने इसमें चुनावी बांड को समझाने की कोशिश की। प्रधानमंत्री कहते हैं कि चुनावी बांड की व्यवस्था पारदर्शिता के लिए, राजनीति को साफ करने के लिए लाया गया। अगर ये सच है तो सुप्रीम कोर्ट ने उस व्यवस्था को क्यों रद्द कर दिया और दूसरी बात अगर आप पारदर्शिता लाना चाहते थे तो आपने भाजपा को पैसा देने वालों के नाम क्यों छुपाए। आपने उन तारीखों को क्यों छुपाया जिस दिन उन्होंने आपको पैसे दिए थे? यह दुनिया की सबसे बड़ी जबरन वसूली योजना है। भारत के सभी कारोबारी इस बात को समझते और जानते हैं और प्रधानमंत्री चाहे कितनी भी सफाई दे दें, इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा क्योंकि पूरा देश जानता है कि प्रधानमंत्री भ्रष्टाचार के चैंपियन हैं।'

राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा तो संविधान तक खत्म करना चाहती है। उन्होंने कहा कि यह विचारधारा का चुनाव है, भाजपा संविधान को खत्म करना चाहती है, ‘इंडिया’ गठबंधन इसकी रक्षा कर रहा है। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि लोकसभा चुनाव में एक भी वोट बंटे नहीं। वहीं अखिलेश यादव ने कहा कि हम गाजियाबाद में इसलिए प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं क्योंकि यह यूपी का बॉर्डर है। यहीं से भाजपा को विदा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यूपी के लोग अच्छे से स्वागत करना जानते हैं तो फिर जोरदार विदाई देना भी आता है। अखिलेश यादव ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश से बदलाव की बयार बहेगी। गाजियाबाद से गाजीपुर तक भाजपा का सफाया होने जा रहा है।

रोजगार, नोटबंदी और अडानी के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, 'पिछले 10 वर्षों में पीएम मोदी ने नोटबंदी करके, गलत GST लागू करके और अडानी जैसे बड़े अरबपतियों का समर्थन करके रोजगार सृजन की व्यवस्था को कम कर दिया है। पहला काम है रोजगार को एक बार फिर से मजबूत करना, इसके लिए हमने अपने घोषणापत्र में 23 विचार दिए हैं, एक विचार है क्रांतिकारी विचार- अप्रेंटिसशिप का अधिकार। हमने तय किया है कि हम उत्तर प्रदेश के सभी स्नातकों और डिप्लोमा धारकों को अप्रेंटिसशिप का अधिकार देंगे। ट्रेनिंग होगी और हम युवाओं के बैंक खाते में प्रति वर्ष 1 लाख रुपये जमा करेंगे और हम करोड़ों युवाओं को ये अधिकार दे रहे हैं, हम पेपर लीक के लिए भी कानून बनाएंगे।'