सोमवार, 30 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
व्याख्याता भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न, 6827 अभ्यर्थी हुए शामिल 2 घंटे पहले व्याख्याता भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न, 6827 अभ्यर्थी हुए शामिल मंडियों में धान के बेहतर दाम मिलने से किसानों का बढ़ा रुझान, आवक में हुई वृद्धि 3 घंटे पहले मंडियों में धान के बेहतर दाम मिलने से किसानों का बढ़ा रुझान, आवक में हुई वृद्धि नशामुक्ति का संदेश लेकर रुद्री से गंगरेल तक निकली युवाओं की साइकिल रैली 3 घंटे पहले नशामुक्ति का संदेश लेकर रुद्री से गंगरेल तक निकली युवाओं की साइकिल रैली प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से मुकेश कुमार को मिली बड़ी राहत 3 घंटे पहले प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से मुकेश कुमार को मिली बड़ी राहत सी.एम.हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई पेयजल समस्या, फिर शुरू हुआ सोलर ड्यूल पंप 3 घंटे पहले सी.एम.हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई पेयजल समस्या, फिर शुरू हुआ सोलर ड्यूल पंप छत्तीसगढ़ शासन की संवेदनशील पहल : कर्नाटक में फंसे 25 श्रमिकों का कराया गया सुरक्षित रेस्क्यू 3 घंटे पहले छत्तीसगढ़ शासन की संवेदनशील पहल : कर्नाटक में फंसे 25 श्रमिकों का कराया गया सुरक्षित रेस्क्यू राहुल-स्टालिन की परिसीमन पर चर्चा, DMK प्रमुख बोले इतिहास ही हमारा फैसला करेगा 3 घंटे पहले राहुल-स्टालिन की परिसीमन पर चर्चा, DMK प्रमुख बोले इतिहास ही हमारा फैसला करेगा रूस में निजी संपत्तियों पर कब्जा तेज, पुतिन के करीबी अरबपति निशाने पर 3 घंटे पहले रूस में निजी संपत्तियों पर कब्जा तेज, पुतिन के करीबी अरबपति निशाने पर EPFO 3.0 से PF खाताधारकों को मिलेगी बैंक जैसी सुविधा, UPI से निकाल सकेंगे 25 हजार रुपये 4 घंटे पहले EPFO 3.0 से PF खाताधारकों को मिलेगी बैंक जैसी सुविधा, UPI से निकाल सकेंगे 25 हजार रुपये उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर वनांचल में पहुंचीं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं, रेंगाखार में लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर 4 घंटे पहले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर वनांचल में पहुंचीं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं, रेंगाखार में लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर तमनार के विकास को मिलेगी गति- 27 विकास कार्यों के लिए 3.81 करोड़ रुपए स्वीकृत 4 घंटे पहले तमनार के विकास को मिलेगी गति- 27 विकास कार्यों के लिए 3.81 करोड़ रुपए स्वीकृत बांग्लादेश में BNP और अवामी लीग कार्यकर्ताओं के बीच खूनी झड़प, एक की मौत 4 घंटे पहले बांग्लादेश में BNP और अवामी लीग कार्यकर्ताओं के बीच खूनी झड़प, एक की मौत पीएम मोदी ने महिला आरक्षण पर दिया संदेश, बोले- 33 प्रतिशत कोटा लागू करने के लिए प्रतिबद्ध 5 घंटे पहले पीएम मोदी ने महिला आरक्षण पर दिया संदेश, बोले- 33 प्रतिशत कोटा लागू करने के लिए प्रतिबद्ध महिला IAS अधिकारी से यौन उत्पीड़न के आरोप में TVK विधायक गिरफ्तार 5 घंटे पहले महिला IAS अधिकारी से यौन उत्पीड़न के आरोप में TVK विधायक गिरफ्तार न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में सिराज को मौका नहीं, गंभीर के फैसले पर उठे बड़े सवाल 6 घंटे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में सिराज को मौका नहीं, गंभीर के फैसले पर उठे बड़े सवाल बीरगांव के विकास को मिलेगी नई रफ्तार – 53 विकास कार्यों के लिए 4.94 करोड़ रुपए स्वीकृत 6 घंटे पहले बीरगांव के विकास को मिलेगी नई रफ्तार – 53 विकास कार्यों के लिए 4.94 करोड़ रुपए स्वीकृत दिसंबर के पहले हफ्ते में खुलेंगे 5 कंपनियों के IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की रकम 6 घंटे पहले दिसंबर के पहले हफ्ते में खुलेंगे 5 कंपनियों के IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की रकम संघ के 100 साल पूरे होने पर मोहन भागवत का संदेश, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु 6 घंटे पहले संघ के 100 साल पूरे होने पर मोहन भागवत का संदेश, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु मन की बात में पीएम मोदी ने गिनाईं देश की उपलब्धियां, बिहार म्यूजियम को मिली वैश्विक पहचान 7 घंटे पहले मन की बात में पीएम मोदी ने गिनाईं देश की उपलब्धियां, बिहार म्यूजियम को मिली वैश्विक पहचान सेवा सेतु बना सपनों की उड़ान का आधार, महज एक घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, रवीना का नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार 7 घंटे पहले सेवा सेतु बना सपनों की उड़ान का आधार, महज एक घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, रवीना का नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार
मनोरंजन

डायरेक्टर Sangeeth Sivan का निधन, रितेश देशमुख बोले- शुक्रिया कहना बाकी रह गया

मुंबई

हिंदी और मलयालम फिल्मों को बनाने वाले डायरेक्टर संगीत सिवन का निधन हो गया है. संगीत सिवन ने अपने करियर में कई बढ़िया फिल्मों बनाया था. उसमें तुषार कपूर की 'क्या कूल हैं हम' और रितेश देशमुख की 'अपना सपना मनी मनी' शामिल थी. डायरेक्टर के निधन के बाद इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है.

एक्टर्स ने जताया दुख

संगीत सिवन के निधन का कारण अभी सामने नहीं आया है. 65 साल के डायरेक्टर के यूं चले जाने से एक्टर्स और फैंस को बड़ा झटका लगा है. एक्टर रितेश देशमुख ने संगीत को याद करते हुए शोक व्यक्त किया है. एक्टर ने डायरेक्टर की फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'ये जानकर मैं बहुत दुखी और शॉक्ड हूं कि संगीत सिवन सर अब इस दुनिया में नहीं हैं. एक नए आर्टिस्ट के तौर पर आप बस यही चाहते हो कि आपके ऊपर कोई विश्वास करने वाला हो और कोई आपके ऊपर चांस ले. मैं क्या कूल हैं हम और आपण सपना मनी मनी के लिए उनका शुक्रिया नहीं कर सकता.'

रितेश ने आगे लिखा, 'प्यार से बात करने वाले, नम्र और कमाल के इंसान. आज मेरा दिल टूट गया है. उनके परिवार, करीबियों, पत्नी, बच्चों और भाइयों को मेरी दिल से संवेदनाएं. मैं आपको मिस करूंगा भाई. और आपकी हंसी हो भी.'

कौन थे संगीत सिवन?

संगीत सिवन मलयाली फिल्म इंडस्ट्री का जाना माना नाम थे. अपनी फिल्म 'योद्धा' के लिए उन्हें जाना जाता है. उनके पिता सिवन मलयाली सिनेमा का बड़ा नाम थे. सिवन अपने वक्त के बड़े सिनेमैटोग्राफर और फिल्म डायरेक्टर थे. संगीत के भाई संतोष सिवन और संजीव सिवन भी फिल्ममेकर हैं.

संगीत के करियर की शुरुआत बतौर डायरेक्टर मलयालम सिनेमा में फिल्म 'व्यूहम' से 1990 में डेब्यू किया था. इसके बाद उनकी फिल्म 'योद्धा' 1992 में आई. यही वो फिल्म थी जिससे संगीत को पहचान मिली. 1998 में आई फिल्म 'जोर' से संगीत ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था. उसके बाद उन्होंने 'चुरा लिया है तुमने', 'क्या कूल हैं हम', 'अपना सपना मनी मनी' जैसी फिल्मों को बनाया. साल 2013 में संगीत सिवन ने देओल परिवार के साथ काम किया था. उन्होंने 'यमला पगला दीवाना 2' को डायरेक्ट किया था. 2019 में उन्होंने कल्कि केकलां के साथ सीरीज 'भ्रम' बनाई थी.

अधूरा रह गई आखिरी फिल्म

तुषार कपूर और श्रेयस तलपड़े के साथ संगीत सिवन हॉरर कॉमेडी फिल्म 'कपकपी' बना रहे थे. मार्च 2024 में इस फिल्म के पोस्टर और नाम का ऐलान किया गया था. अभी इसकी रिलीज डेट तय नहीं हुई थी. डायरेक्टर संगीत सिवन के अचानक दुनिया छोड़ जाने से ये प्रोजेक्ट भी बीच में अधूरा रह गया है.