मंगलवार, 24 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
दुबई की तर्ज पर भारत में होंगे ब्रेक फ्री टोल प्लाजा, 7 जगह लागू हुआ MLFF सिस्टम 1 घंटे पहले दुबई की तर्ज पर भारत में होंगे ब्रेक फ्री टोल प्लाजा, 7 जगह लागू हुआ MLFF सिस्टम कांग्रेस दिसंबर में देशव्यापी आंदोलन करेगी, वोट चोरी और संविधान की रक्षा होंगे प्रमुख मुद्दे 1 घंटे पहले कांग्रेस दिसंबर में देशव्यापी आंदोलन करेगी, वोट चोरी और संविधान की रक्षा होंगे प्रमुख मुद्दे नेपाल में आया भूकंप, बिहार-बंगाल समेत भारत के कई हिस्सों में भी महसूस हुए झटके 1 घंटे पहले नेपाल में आया भूकंप, बिहार-बंगाल समेत भारत के कई हिस्सों में भी महसूस हुए झटके कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला: स्कूलों में मुफ्त मिलेंगे सैनिटरी नैपकिन, आदेश ना मानने पर होगी कार्रवाई 1 घंटे पहले कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला: स्कूलों में मुफ्त मिलेंगे सैनिटरी नैपकिन, आदेश ना मानने पर होगी कार्रवाई अरुणाचल सीमा से 40 KM दूर चीन बना रहा बांध, नदी की धारा मोड़ने की तैयारी; सैटेलाइट डेटा से खुलासा 1 घंटे पहले अरुणाचल सीमा से 40 KM दूर चीन बना रहा बांध, नदी की धारा मोड़ने की तैयारी; सैटेलाइट डेटा से खुलासा शेख हसीना ने किया 16 दिसंबर को ढाका लौटने का एलान, बांग्लादेश सरकार से की विमान भेजने की मांग 1 घंटे पहले शेख हसीना ने किया 16 दिसंबर को ढाका लौटने का एलान, बांग्लादेश सरकार से की विमान भेजने की मांग 10 साल बाद देश में LPG ग्राहकों की संख्या में बड़ी गिरावट, 75 लाख कनेक्शन हुए कम 1 घंटे पहले 10 साल बाद देश में LPG ग्राहकों की संख्या में बड़ी गिरावट, 75 लाख कनेक्शन हुए कम मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीप जलाने पर सस्पेंस, विवाद के बीच 5600 जवान तैनात; ड्रोन उड़ाने पर बैन 2 घंटे पहले मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीप जलाने पर सस्पेंस, विवाद के बीच 5600 जवान तैनात; ड्रोन उड़ाने पर बैन सोने की कीमतों में जारी रह सकती है गिरावट, आने वाले दिनों में और सस्ता हो सकता है गोल्ड 3 घंटे पहले सोने की कीमतों में जारी रह सकती है गिरावट, आने वाले दिनों में और सस्ता हो सकता है गोल्ड एशिया पावर इंडेक्स में भारत का बढ़ा दबदबा, तीसरे स्थान पर पहुंचा, रूस को छोड़ा पीछे 3 घंटे पहले एशिया पावर इंडेक्स में भारत का बढ़ा दबदबा, तीसरे स्थान पर पहुंचा, रूस को छोड़ा पीछे परिसीमन बिल के लिए NDA को 45 सांसदों की कमी, सांसद ने किया पार्टियों में टूट का दावा 3 घंटे पहले परिसीमन बिल के लिए NDA को 45 सांसदों की कमी, सांसद ने किया पार्टियों में टूट का दावा सुप्रीम कोर्ट ने न्यायिक अधिकारियों द्वारा बार-बार सेवा-संबंधी लाभ मांगे जाने पर जताई आपत्ति 5 घंटे पहले सुप्रीम कोर्ट ने न्यायिक अधिकारियों द्वारा बार-बार सेवा-संबंधी लाभ मांगे जाने पर जताई आपत्ति भारत ने हर दो साल में एससीओ सभ्यतागत संवाद मंच आयोजित करने का रखा प्रस्ताव, अवैध तस्करी रोकने पर दिया जोर 5 घंटे पहले भारत ने हर दो साल में एससीओ सभ्यतागत संवाद मंच आयोजित करने का रखा प्रस्ताव, अवैध तस्करी रोकने पर दिया जोर बिसलेरी विवाद ने पैकेज्ड वाटर इंडस्ट्री को मुश्किल में डाला? जद में आईं कई कंपनियां 5 घंटे पहले बिसलेरी विवाद ने पैकेज्ड वाटर इंडस्ट्री को मुश्किल में डाला? जद में आईं कई कंपनियां नियामक आयोग के प्रावधान के तहत ली जाती है विद्युत उपभोक्ताओं से अतिरिक्त सुरक्षानिधि 14 घंटे पहले नियामक आयोग के प्रावधान के तहत ली जाती है विद्युत उपभोक्ताओं से अतिरिक्त सुरक्षानिधि एशिया पावर इंडेक्स में भारत की मजबूत स्थिति पर भाजपा का कांग्रेस पर निशाना, कहा- यह वास्तविकता का आईना 14 घंटे पहले एशिया पावर इंडेक्स में भारत की मजबूत स्थिति पर भाजपा का कांग्रेस पर निशाना, कहा- यह वास्तविकता का आईना रक्षा बलों और CAPF के व्हाट्सएप ग्रुप में पाकिस्तानी एजेंटों की घुसपैठ, सुरक्षा एजेंसियों ने दिए ऑडिट के आदेश 15 घंटे पहले रक्षा बलों और CAPF के व्हाट्सएप ग्रुप में पाकिस्तानी एजेंटों की घुसपैठ, सुरक्षा एजेंसियों ने दिए ऑडिट के आदेश पीएम मोदी एशिया के दूसरे सबसे प्रभावशाली नेता घोषित, लोवी इंस्टीट्यूट ने जारी की सूची 15 घंटे पहले पीएम मोदी एशिया के दूसरे सबसे प्रभावशाली नेता घोषित, लोवी इंस्टीट्यूट ने जारी की सूची पीएम मोदी का नेपाल के लिए 24 हजार करोड़ के राहत पैकेज का ऐलान, बोले- राम अधूरे 15 घंटे पहले पीएम मोदी का नेपाल के लिए 24 हजार करोड़ के राहत पैकेज का ऐलान, बोले- राम अधूरे सेवा सेतु पोर्टल से दिव्या कुमारी को कुछ ही दिनों में मिला जाति प्रमाण पत्र 15 घंटे पहले सेवा सेतु पोर्टल से दिव्या कुमारी को कुछ ही दिनों में मिला जाति प्रमाण पत्र
मनोरंजन

धनुष की कैप्टन मिलर हिंदी में ओटीटी पर रिलीज को तैयार, 8 मार्च से अमजेन प्राइम वीडियो पर होगा प्रीमियर

धनुष की कैप्टन मिलर हिंदी में ओटीटी पर रिलीज को तैयार, 8 मार्च से अमजेन प्राइम वीडियो पर होगा प्रीमियर

मेरे लिए किरदार से प्यार करना ज़रूरी है: राशि खन्ना

इंडो-वेस्टर्न आउटफिट में पलक तिवारी दिखीं बला की खूबसूरत, फोटोज देख फैंस हुए मदहोश

मुंबई,
 साल 2024 की शुरुआत में मकर संक्रांति के मौके पर धनुष की एक्शन-थ्रिलर कैप्टन मिलर बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। गुंटूर कारम और हनुमान के साथ बॉक्स ऑफिस पर कैप्टन मिलर की कड़ी टक्कर देखने को मिली थी। फिल्म को दर्शकों ने पसंद किया था। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने मेकर्स के उम्मीद मुताबिक कारोबार नहीं किया। लेकिन, फिल्म को खूब सराहा गया।

वहीं, धनुष के हिंदी पट्टी फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। मेकर्स ने फिल्म ने फिल्म के हिंदी ओटीटी रिलीज की घोषणा कर दी है। चलिए आपको बताते हैं कि आप कब और किस प्लेटफार्म पर इस फिल्म को देख सकते हैं।साउथ के अभिनेता धनुष की इंडस्ट्री के टॉप सितारों में होती है। हाल के दिनों में धनुष ने एक के बाद कई हिट फिल्में दी। इस साल 12 जनवरी को धनुष की फिल्म कैप्टन मिलर रिलीज हुई थी। इसके बाद मेकर्स ने इस फिल्म ओटीटी प्रीमियर 9 फरवरी को अमेजन प्राइम वीडियो पर किया गया था।हालांकि, उस दौरान इस फिल्म को हिंदी भाषा में नहीं रिलीज किया गया था। जिससे धनुष के हिंदी फैंस काफी नाराज हुए थे, लेकिन अब मेकर्स ने फैंस की नाराजगी दूर करते हुए इस पावर-पैक थ्रिलर को आधिकारिक तौर पर हिंदी में ओटीटी पर रिलीज करने का फैसला किया है।

मेकर्स ने सोशल मीडिया पर कैप्टन मिलर की हिंदी ओटीटी रिलीज डेट की घोषणा की। मेकर्स ने प्राइम वीडियो के आधिकारिक हैंडल पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि कैप्टन मिलर हिंदी में 8 मार्च को रिलीज होगी। फिल्म के ओटीटी रिलीज की घोषणा के बाद पोस्ट पर फैंस की भारी प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई।वहीं, धनुष की अपकमिंग फिल्मों की बात करे तो वे इस फिल्म रायन में नजर आएंगे। जो इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हालांकि, फिल्म से जुड़ी अधिक जानकारी अभी तक सामने नहीं आई। गौरतलब है कि ये फिल्म धनुष की 50वीं फिल्म होगी, हाल ही में फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया।

मेरे लिए किरदार से प्यार करना ज़रूरी है: राशि खन्ना

मुंबई,
 यंग पैन-इंडिया स्टार राशि खन्ना अपनी आगामी एक्शन फिल्म योद्धा से अपने फैंस को धमाकेदार एंटरटेनमेंट परोसने के लिए पूरी तैयार हैं। एक्ट्रेस ने सिद्धार्थ मल्होत्रा अभिनीत फिल्म के बारे में बात की और फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान उन्हें एक न्यूकमर की तरह कैसा महसूस हुआ पर खुलकर अपने विचार व्यक्त किये। इस बारे में बात करते हुए कि एक हिंदी फिल्म करने में उन्हें इतना समय क्यों लगा पर उन्होंने कहा कि वह एक ऐसी स्क्रिप्ट चाहती थीं जो अच्छी हो। वर्सेटाइल पावरहाउस ने कहा, मैं सिर्फ एक अच्छी और सेंसिबल स्क्रिप्ट का इंतज़ार कर रहीं थी। मेरे लिए किरदार से प्यार करना ज़रूरी है।

फि़ल्म करने के लिए एक अच्छा पैकेज होना चाहिए और यह फिल्म एक फुल पैकेज की तरह थी।राशी ने योद्धा के बारे में कहा, मुझे लगता है कि यह एक पैसा वसूल फिल्म है। उन्होंने कहा कि फिल्म में थ्रिल, रोमांस और एज ऑफ द सीट वाला जायका है। राशि ने बताया कि जब ट्रेलर लॉन्च किया गया था, वह बहुत नर्वस थीं। क्योंकि वह श्योर नहीं थी कि हिंदी फिल्मों में उनका स्वागत कैसे किया जाएगा। उन्होंने बताया, फि़ल्म को लेकर बहुत ज़्यादा एक्साईटमेंट और नर्वसनेस थी।योद्धा में राशि खन्ना और सिद्धार्थ मल्होत्रा मुख्य भूमिका में हैं, जिसमें दिशा पटानी भी अहम भूमिका निभा रहीं हैं। सागर अंब्रे और पुष्कर ओझा द्वारा निर्देशित, योद्धा 15 मार्च, 2024 को थिएट्रिकल रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है।

इंडो-वेस्टर्न आउटफिट में पलक तिवारी दिखीं बला की खूबसूरत, फोटोज देख फैंस हुए मदहोश

मुंबई
श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी दिन पर दिन और भी ज्यादा खूबसूरत होती जा रही हैं। वो हर बार अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर कर फैंस को इंप्रेस करती रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट इंडो-वेस्टर्न आउटफिट में फोटोज शेयर की हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस का कातिलाना लुक देखकर फैंस मदहोश हो गए हैं।एक्ट्रेस पलक तिवारी हमेशा अपने हॉट एंड स्टनिंग लुक से सोशल मीडिया पर फैंस के बीच लाइमलाइट लूट लेती हैं।

वो जब भी अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती हैं तो वो चंद ही मिनटों में वायरल होने लगती हैं। साथ ही फैंस उनकी तारीफ करते हुए भी नहीं थकते हैं।इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं पलक तिवारी ने रेड कलर का इंडो-वेस्टर्न आउटफिट पहना हुआ है, जिसमें वो किलर पोज देते हुए नजर आ रही हैं।अभिनेत्री पलक तिवारी ने कानों में इयररिंग्स, हाथों में चूड़ी, हाई हील्स पहनकर और साथ ही ड्रेस के मैचिंग का दुपट्टा पहनकर अपने आउटलुक को कंप्लीट किया है।

एक्ट्रेस पलक तिवारी अपनी एक्टिंग से ज्यादा अपने लुक्स के लिए जानी जाती हैं। हालांकि इन तस्वीरों को देखकर फैंस उनकी तारीफों के पुल बांधते नहीं थक रहे हैं।पलक तिवारी ने सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। बता दें कि अब वो जल्दी ही द वर्जिन ट्री टाइटल से बन रही फिल्म में दिखाई देंगी।एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। और आए दिन अपनी फोटोज और वीडियोज इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करती रहती हैं।