बंदूक की नली नहीं सड़क के रास्ते पहुँचेगा विकास… पहली बार पक्की सड़क से जुड़ेगा उसूर…

जिला पंचायत उपाध्यक्ष पहुँचे जायजा लेने

इम्पेक्ट न्यूज. बीजापुर।

नक्सलियो के निशाने पर रही आवापल्ली-उसूर सड़क का उद्धार हो रहा है। कल तक उबड़-खाबड़ इस सड़क पर अब तारकोल बिछ रही है। उसूर वासियों के लिए पक्की सड़क का सपना अब सच हो रहा है। उन्हें यह सुखद आश्चर्य सा लग रहा है। निर्माणाधीन सड़क का जायजा लेने जिप उपाध्यक्ष कमलेश कारम पहुँचे।

उन्होंने पीडब्लूडी के एसडीओ से जानकारी लेते गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। ग्रामीणों से मुलाकात कर गाँव में चल रहे कार्यो के बारे में चर्चा की।  

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!