सोमवार, 23 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
अवैध धान भंडारण और पुराने धान की बिक्री पर प्रशासन का शिकंजा, 146 क्विंटल से अधिक धान जब्त अभी-अभी अवैध धान भंडारण और पुराने धान की बिक्री पर प्रशासन का शिकंजा, 146 क्विंटल से अधिक धान जब्त 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान बेचकर खुश हैं किसान गोविंद यादव अभी-अभी 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान बेचकर खुश हैं किसान गोविंद यादव अवैध धान के कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, 32 प्रकरणों में 1,441 क्विंटल से अधिक धान जब्त अभी-अभी अवैध धान के कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, 32 प्रकरणों में 1,441 क्विंटल से अधिक धान जब्त समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर अमित कुमार ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा, लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश 15 मिनट पहले समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर अमित कुमार ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा, लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश खेल के मैदानों में गूंज रहा बदलाव का संदेश, बस्तर ओलंपिक से निखर रही ग्रामीण प्रतिभाएं 15 मिनट पहले खेल के मैदानों में गूंज रहा बदलाव का संदेश, बस्तर ओलंपिक से निखर रही ग्रामीण प्रतिभाएं घर बैठे देख सकेंगे ई-चालान, ऑनलाइन भुगतान और रसीद की भी मिलेगी सुविधा 15 मिनट पहले घर बैठे देख सकेंगे ई-चालान, ऑनलाइन भुगतान और रसीद की भी मिलेगी सुविधा परीक्षा मूल्यांकन को बेहतर बनाने व्याख्याताओं को दिया गया ब्लूप्रिंट एवं प्रश्नपत्र निर्माण का प्रशिक्षण 30 मिनट पहले परीक्षा मूल्यांकन को बेहतर बनाने व्याख्याताओं को दिया गया ब्लूप्रिंट एवं प्रश्नपत्र निर्माण का प्रशिक्षण अपर मुख्य सचिव श्रीमती ऋचा शर्मा ने किया धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानी व्यवस्थाओं की हकीकत 30 मिनट पहले अपर मुख्य सचिव श्रीमती ऋचा शर्मा ने किया धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानी व्यवस्थाओं की हकीकत छत्तीसगढ़ राज्य जीव-जंतु कल्याण बोर्ड ने नागरिकों, संस्थाओं और स्थानीय निकायों से की अपील 30 मिनट पहले छत्तीसगढ़ राज्य जीव-जंतु कल्याण बोर्ड ने नागरिकों, संस्थाओं और स्थानीय निकायों से की अपील जल संरक्षण एवं जल के सदुपयोग के प्रति किया गया जागरूक 45 मिनट पहले जल संरक्षण एवं जल के सदुपयोग के प्रति किया गया जागरूक अवैध धान भंडारण और पुराने धान पर प्रशासन की कार्रवाई, 146 क्विंटल से अधिक धान जब्त 45 मिनट पहले अवैध धान भंडारण और पुराने धान पर प्रशासन की कार्रवाई, 146 क्विंटल से अधिक धान जब्त दल-बदल विरोधी कानून पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और चुनाव आयोग से मांगा जवाब 45 मिनट पहले दल-बदल विरोधी कानून पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और चुनाव आयोग से मांगा जवाब स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिला अपनी संपत्ति का मालिकाना हक, जिले में 72 हजार से अधिक हितग्राहियों को वितरित हुए अधिकार अभिलेख 45 मिनट पहले स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिला अपनी संपत्ति का मालिकाना हक, जिले में 72 हजार से अधिक हितग्राहियों को वितरित हुए अधिकार अभिलेख सैनिक स्कूल अंबिकापुर में छठवीं और नौवीं के लिए 2 दिसंबर तक आवेदन 1 घंटे पहले सैनिक स्कूल अंबिकापुर में छठवीं और नौवीं के लिए 2 दिसंबर तक आवेदन पीएम मोदी 2029 में भी संभालेंगे कमान, राहुल गांधी पर नितिन नवीन का तीखा बयान 1 घंटे पहले पीएम मोदी 2029 में भी संभालेंगे कमान, राहुल गांधी पर नितिन नवीन का तीखा बयान Exclusive Ground Report Part 01 : नदी के इस पार दारेली, उस पार विकास! छह गांव, एक नदी : उस पार विकास की दस्तक, इस पार बेबसी! 1 घंटे पहले Exclusive Ground Report Part 01 : नदी के इस पार दारेली, उस पार विकास! छह गांव, एक नदी : उस पार विकास की दस्तक, इस पार बेबसी! CG-ACE योजना के तहत अम्बिकापुर में प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग संस्थाओं के इम्पैनलमेंट हेतु निविदा आमंत्रित 1 घंटे पहले CG-ACE योजना के तहत अम्बिकापुर में प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग संस्थाओं के इम्पैनलमेंट हेतु निविदा आमंत्रित सचिन की बेटी सारा से शादी करेंगे सनी देओल के बेटे राजवीर? जानिए वायरल दावे का सच 1 घंटे पहले सचिन की बेटी सारा से शादी करेंगे सनी देओल के बेटे राजवीर? जानिए वायरल दावे का सच विभागीय जांच की प्रक्रिया एवं नियमों पर एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित 1 घंटे पहले विभागीय जांच की प्रक्रिया एवं नियमों पर एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित धमतरी जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी, अब तक 5,475 किसानों से 18,971 मीट्रिक टन धान की खरीदी 2 घंटे पहले धमतरी जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी, अब तक 5,475 किसानों से 18,971 मीट्रिक टन धान की खरीदी
Chhattisgarh

अवैध धान भंडारण और पुराने धान की बिक्री पर प्रशासन का शिकंजा, 146 क्विंटल से अधिक धान जब्त

जिले में अब तक 2528 क्विंटल धान की हो चुकी है जब्ती, समर्थन मूल्य पर खरीदी में गड़बड़ी रोकने प्रशासन की सख्त निगरानी रायपुर, 23 नवम्बर 2026 छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था...

अवैध धान भंडारण और पुराने धान की बिक्री पर प्रशासन का शिकंजा, 146 क्विंटल से अधिक धान जब्त

इम्पेक्ट न्यूज। रायपुर। जिले में अब तक 2528 क्विंटल धान की हो चुकी है जब्ती, समर्थन मूल्य पर खरीदी में गड़बड़ी रोकने प्रशासन की सख्त निगरानी

रायपुर, 23 नवम्बर 2026

छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने अवैध धान भंडारण तथा पुराने धान की बिक्री के विरुद्ध सख्ती तेज कर दी है। रायगढ़ जिले में कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देशन में लगातार जांच और निगरानी की जा रही है। इसी कड़ी में राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीम ने दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 146 क्विंटल से अधिक धान जब्त किया है।

प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध भंडारण करने वालों और समर्थन मूल्य पर पुराने धान की खपत करने की कोशिश करने वालों को स्पष्ट संदेश गया है कि धान खरीदी में किसी भी तरह की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) घरघोड़ा के मार्गदर्शन में संयुक्त टीम ने तमनार विकासखंड के ग्राम कसडोल में युधिष्ठिर साहू के दुकान सह गोदाम की जांच की। जांच के दौरान यहां अवैध रूप से भंडारित 350 बोरी धान मिला, जिसका कुल वजन 140 क्विंटल है। टीम ने मंडी अधिनियम के तहत धान जब्त कर नियमानुसार कार्रवाई की।

इसी तरह सेवा सहकारी समिति लिप्ती में धान बिक्री के लिए लाए गए किसान जितेन्द्र खुंटिया, निवासी ग्राम गोलाबुड़ा के धान की भी जांच की गई। किसान द्वारा कुल 113 बोरी धान बिक्री के लिए लाया गया था। जांच में इनमें से 17 बोरी धान ग्रीष्मकालीन यानी पुराने धान का पाया गया। निर्धारित गुणवत्ता के अनुरूप नहीं होने के कारण इस धान को खरीदी के लिए स्वीकार नहीं किया गया। समिति प्रबंधक, फड़ प्रभारी और उपस्थित किसानों की मौजूदगी में पंचनामा तैयार किया गया। इसके बाद उप संचालक कृषि द्वारा 17 बोरी धान जब्त कर उसे सेवा सहकारी समिति लिप्ती में सुरक्षित रखवाया गया।

2528 क्विंटल धान की जब्ती, लगातार जारी है निगरानी

जिले में अवैध धान भंडारण और खरीदी में अनियमितताओं के विरुद्ध प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। अब तक अलग-अलग प्रकरणों में कुल 2528 क्विंटल धान जब्त किया जा चुका है। इन मामलों में छत्तीसगढ़ कृषि उपज मंडी अधिनियम के प्रावधानों के तहत प्रकरण दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन द्वारा धान खरीदी केंद्रों से लेकर भंडारण स्थलों तक सतत निगरानी रखी जा रही है।

इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि समर्थन मूल्य पर केवल पात्र किसानों का निर्धारित मापदंडों के अनुरूप धान ही खरीदा जाए तथा अवैध भंडारण, पुराने धान की बिक्री और अन्य अनियमितताओं पर प्रभावी अंकुश लगे। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि धान खरीदी प्रक्रिया की पारदर्शिता और किसानों के हितों की रक्षा के लिए जांच एवं कार्रवाई का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।