बुधवार, 25 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
भारत बनेगा क्रेन और बुलडोजर मैन्युफैक्चरिंग का हब, कैबिनेट ने 19,934 करोड़ के फैसलों को दी मंजूरी 37 मिनट पहले भारत बनेगा क्रेन और बुलडोजर मैन्युफैक्चरिंग का हब, कैबिनेट ने 19,934 करोड़ के फैसलों को दी मंजूरी Toyota Innova Hycross Facelift लॉन्च से पहले हुई स्पॉट, नए फ्रंट डिजाइन के साथ दिखा बदला लुक 51 मिनट पहले Toyota Innova Hycross Facelift लॉन्च से पहले हुई स्पॉट, नए फ्रंट डिजाइन के साथ दिखा बदला लुक निर्धारित मात्रा से अधिक धान परिवहन करते वाहन सहित 173.80 क्विंटल धान जप्त 54 मिनट पहले निर्धारित मात्रा से अधिक धान परिवहन करते वाहन सहित 173.80 क्विंटल धान जप्त ऑस्ट्रेलियाई संसद में बेटी को गोद में लेकर भाषण देती दिखीं सीनेटर फातिमा, तस्वीर वायरल 1 घंटे पहले ऑस्ट्रेलियाई संसद में बेटी को गोद में लेकर भाषण देती दिखीं सीनेटर फातिमा, तस्वीर वायरल बीजापुर पौधारोपण विवाद: प्रशासन के स्पष्टीकरण पर विधायक ने उठाए सवाल, खरीदी और भुगतान की स्वतंत्र जांच की मांग 1 घंटे पहले बीजापुर पौधारोपण विवाद: प्रशासन के स्पष्टीकरण पर विधायक ने उठाए सवाल, खरीदी और भुगतान की स्वतंत्र जांच की मांग इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में कल से दो दिवसीय राष्ट्रीय मखाना कार्यशाला 1 घंटे पहले इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में कल से दो दिवसीय राष्ट्रीय मखाना कार्यशाला प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार 1 घंटे पहले प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, गोल्ड ₹1699 टूटा, चांदी का ताजा भाव जानें 2 घंटे पहले सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, गोल्ड ₹1699 टूटा, चांदी का ताजा भाव जानें धमतरी में धान उपार्जन ने पकड़ी रफ्तार: 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक खरीदी 2 घंटे पहले धमतरी में धान उपार्जन ने पकड़ी रफ्तार: 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक खरीदी अध्यक्ष शशिकांत द्विवेदी ने मुख्यालय में अधिकारी-कर्मचारियों एवं कार्यालयीन कार्यों की समीक्षा की 2 घंटे पहले अध्यक्ष शशिकांत द्विवेदी ने मुख्यालय में अधिकारी-कर्मचारियों एवं कार्यालयीन कार्यों की समीक्षा की धान की खेती के साथ मछली पालन ने बदली नीलकंठ नाग की जिंदगी, खुशहाली की राह पर बढ़ा परिवार 2 घंटे पहले धान की खेती के साथ मछली पालन ने बदली नीलकंठ नाग की जिंदगी, खुशहाली की राह पर बढ़ा परिवार छत्तीसगढ़ में डिजिटल तकनीक से आधुनिक होगी पंजीयन व्यवस्था, ‘धरोहर’ पोर्टल का पायलट परीक्षण शुरू 2 घंटे पहले छत्तीसगढ़ में डिजिटल तकनीक से आधुनिक होगी पंजीयन व्यवस्था, ‘धरोहर’ पोर्टल का पायलट परीक्षण शुरू 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर पर चर्चा तेज, पिछली बार 2.57 से बढ़ी थी सैलरी 2 घंटे पहले 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर पर चर्चा तेज, पिछली बार 2.57 से बढ़ी थी सैलरी जशपुर-प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में जशपुर को 5 पुलों की सौगात, 2 घंटे पहले जशपुर-प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में जशपुर को 5 पुलों की सौगात, जशपुर-पीएम जनमन योजना में जशपुर को 5 पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ से होगा निर्माण 2 घंटे पहले जशपुर-पीएम जनमन योजना में जशपुर को 5 पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ से होगा निर्माण छत्तीसगढ़ के पर्यटन मानचित्र पर उभरा चंदलीडीह, रामनामी संस्कृति के साथ रोमांचक पर्यटन का मिलेगा अनूठा अनुभव 2 घंटे पहले छत्तीसगढ़ के पर्यटन मानचित्र पर उभरा चंदलीडीह, रामनामी संस्कृति के साथ रोमांचक पर्यटन का मिलेगा अनूठा अनुभव ‘2019 में शरद पवार साथ आते तो मोदी उन्हें राष्ट्रपति बना देते’, बोले रामदास अठावले 3 घंटे पहले ‘2019 में शरद पवार साथ आते तो मोदी उन्हें राष्ट्रपति बना देते’, बोले रामदास अठावले जहीर खान लॉन्च करेंगे मिक्स्ड जेंडर T20 लीग, एक ही मैदान पर खेलेंगे महिला-पुरुष क्रिकेटर 3 घंटे पहले जहीर खान लॉन्च करेंगे मिक्स्ड जेंडर T20 लीग, एक ही मैदान पर खेलेंगे महिला-पुरुष क्रिकेटर पीएम सूर्य घर योजना से चितालंका निवासी मनोज कुमार के घर रोशन, बिजली बिल से मिली राहत 3 घंटे पहले पीएम सूर्य घर योजना से चितालंका निवासी मनोज कुमार के घर रोशन, बिजली बिल से मिली राहत सारंगढ़-बिलाईगढ़ : ड्रोन दीदी योजना से महिलाओं को मिलेगी नई उड़ान, प्रशिक्षण के लिए जिले की 10 प्रतिभागियों का पहला बैच रायपुर रवाना 3 घंटे पहले सारंगढ़-बिलाईगढ़ : ड्रोन दीदी योजना से महिलाओं को मिलेगी नई उड़ान, प्रशिक्षण के लिए जिले की 10 प्रतिभागियों का पहला बैच रायपुर रवाना
व्यापार

फ्रांस से बर्नार्ड अरनॉल्ट दुनिया के सबसे बड़े रईस ने भारत में निवेश के लिए जेवी बनाया

नई दिल्ली
 दुनिया के सबसे बड़े रईस और फ्रांसीसी बिजनसमैन बर्नार्ड अरनॉल्ट भी अब भारत में बड़ा दांव खेलने की तैयारी में हैं। अरनॉल्ट दुनिया की सबसे बड़ी लग्जरी गुड्स कंपनी LVMH Moët Hennessy के सीईओ हैं। इस कंपनी की ग्लोबल इनवेस्टमेंट फर्म L Catterton ने गुरुवार को कहा कि उसकी एशिया यूनिट ने भारत में एक कंज्यूमर फोकस्ड जॉइंट वेंचर बनाया है। इसके लिए कंपनी ने हिंदुस्तान यूनिलीवर के सीईओ रहे संजीव मेहता के साथ हाथ मिलाया है। दोनों पक्ष मिलकर एक नई इनवेस्टमेंट कंपनी का गठन करेंगे। मेहता को चार अप्रैल से इस कंपनी में भारत का एग्जीक्यूटिव चेयरमैन बनाया गया है। वह L Catterton Asia के साथ ही कंपनी के ग्लोबल फंड प्लेटफॉर्म्स से भी जुडेंगे। कंपनी हर स्तर पर मेहता के अनुभव का फायदा उठाना चाहती है।

सूत्रों का कहना है कि नई इनवेस्टमेंट कंपनी का गठन फंड के रूप में नहीं किया जाएगा बल्कि यह एक इनवेस्टमेंट प्लेटफॉर्म हो सकता है। इसके पीछे यह सोच है कि भारत के दूसरे फंड मैनेजर्स के साथ पार्टनरशिप की जाए और भारतीय कंपनियों में निवेश किया जाए। कंपनी देश की लोकल कंज्यूमर कंपनियों में 2.5 करोड़ से 15 करोड़ डॉलर तक निवेश करेगी। साथ ही यह कंपनी और एलसीए जॉइंट इनवेस्टमेंट भी कर सकती हैं। सूत्रों का कहना है कि अब तक L Catterton एशिया फंड के जरिए ही भारत में निवेश करती रही है। लेकिन इस वीकल के जरिए कंपनी पूरी तरह भारत के लिए फोकस्ड एक इनवेस्टमेंट प्लेटफॉर्म बनाना चाहती है। कंपनी पूरी दुनिया में 34 अरब डॉलर का फंड मैनेज करती है और करीब 250 कंज्यूमर ब्रांड्स कंपनियों में उसका निवेश है।

अरनॉल्ट वर्सेज अंबानी

अरनॉल्ट की कंपनी भारत में मेहता के अनुभव का पूरा फायदा उठाना चाहती है। उनकी लीडरशिप में हिंदुस्तान यूनिलीवर का मार्केट कैप पांच गुना बढ़कर 6.2 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया था। मार्केट कैप के हिसाब से यह देश की पांचवीं सबसे बड़ी कंपनी बन गई थी और देश की सबसे तेजी से बढ़ रही एफएमसीजी कंपनी थी। आज इसका मार्केट कैप 532,946.04 करोड़ रुपये है और मार्केट कैप के हिसाब से यह देश की नौवीं बड़ी कंपनी है। अरनॉल्ट और उनके परिवार की LVMH में 47.5% हिस्सेदारी है। इस लग्जरी हाउस के पास 70 से अधिक ब्रांड हैं। इनमें Louis Vuitton, Christian Dior, Fendi, Moët & Chandon, Hennessy, Sephora और Veuve Clicquot शामिल हैं। Christian Dior में बर्नार्ड की 96.5% हिस्सेदारी है।

ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक अरनॉल्ट 231 अरब डॉलर के साथ दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। इस साल उनकी नेटवर्थ में 23.9 अरब डॉलर की तेजी आई है। उनकी नेटवर्थ भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी की तुलना में दोगुनी है। अंबानी 113 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 11वें नंबर पर हैं। अंबानी भी फाइनेंशियल सेक्टर में बड़ा दांव खेलने की तैयारी में है। हाल में उन्होंने अपने फाइनेंशियल बिजनस को अलग करके जियो फाइनेंशियल सर्विसेज नाम की कंपनी बनाई है। साथ ही उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े फंड मैनेजर ब्लैकरॉक इंक के साथ एक जॉइंट वेंचर बनाने की घोषणा की है जो भारत में एसेट मैनेजमेंट सर्विसेज शुरू करेगी।