Breaking News

नक्सल उन्मुलन अभियान में 02 नक्सल गिरफ्तार… CRPF 74 वीं बटालियन और जिला पुलिस बल को मिली सफलता…

इम्पेक्ट न्यूज. दोरनापाल/सुकमा।

सुकमा जिले में तैनात CRPF की 74 वीं बटालियन द्वारा चलाये जा रहे नक्सल उन्मुलन अभियान के दौरान दो नक्सली गिरफ्तार करने में सफलता मिली।

जारी प्रेस बयान में कमांडेंट ने बताया कि आज नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर कमाण्डेन्ट प्रवीण कुमार सिंह और सहायक कमाण्डेन्ट अभिषेक कुमार चौबे के साथ यंग प्लाटून के जवान और निरीक्षक सुभाष चौबे थाना प्रभारी पोलमपल्ली के नेतृत्त्व में जिला बल के जवानों की संयुक्त पार्टी रामापारा, ग्राम पलामड़गु क्षेत्र में रवाना हुई थी।

जवानों की संयुक्त पार्टी द्वारा पलामडगु से दो नक्सली – सोयम आयता जो डीएकेएमएस अध्यक्ष एक लाख ईनामी और सोयम देवा जनमलिशिया को गिरफ्तार करने में सफलता मिली।

गिरफ्तार माओवादी सोयम आयता के खिलाफ सात मामले दर्ज हैं। जिसमें पोलमपल्ली में तीन व थाना दोरनापाल में चार मामले पंजीबद्ध हैं। वहीं सोयम देवा के विरूद्ध दो मामले थाना पोलमपल्ली में दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!