मदनवाड़ा में शहीद एसआई श्याम किशोर को कोरोना वारियर्स टीम ने दी श्रद्धांजलि…

इम्पेक्ट न्यूज़. सुकमा।

मदनवाड़ा में नक्सली मुठभेड़ में शहीद थाना प्रभारी एसआई श्याम किशोर शर्मा को सुकमा कोरोना वारियर्स टीम ने श्रद्धांजलि दी।

आज शाम को जिला मुख्यालय स्थित बस स्टैंड पर स्वामी विवेकानन्द की प्रतिमा के समक्ष सुकमा कोरोना वारियर्स टीम पहुँची। शहीद श्याम किशोर शर्मा को दो मिनट मौनधारण किया। मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान डीएसपी अनिल विश्वकर्मा, एसडीओपी प्रतीक चतुर्वेदी, कोतवाली प्रभारी एके नाग, तहसीलदार आरपी बघेल, नगर पालिका सीएमओ आशीष कोर्राम समेत पूरी टीम मौजूद थी।

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!