सोमवार, 30 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
व्याख्याता भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न, 6827 अभ्यर्थी हुए शामिल 2 घंटे पहले व्याख्याता भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न, 6827 अभ्यर्थी हुए शामिल मंडियों में धान के बेहतर दाम मिलने से किसानों का बढ़ा रुझान, आवक में हुई वृद्धि 2 घंटे पहले मंडियों में धान के बेहतर दाम मिलने से किसानों का बढ़ा रुझान, आवक में हुई वृद्धि नशामुक्ति का संदेश लेकर रुद्री से गंगरेल तक निकली युवाओं की साइकिल रैली 2 घंटे पहले नशामुक्ति का संदेश लेकर रुद्री से गंगरेल तक निकली युवाओं की साइकिल रैली प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से मुकेश कुमार को मिली बड़ी राहत 2 घंटे पहले प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से मुकेश कुमार को मिली बड़ी राहत सी.एम.हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई पेयजल समस्या, फिर शुरू हुआ सोलर ड्यूल पंप 2 घंटे पहले सी.एम.हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई पेयजल समस्या, फिर शुरू हुआ सोलर ड्यूल पंप छत्तीसगढ़ शासन की संवेदनशील पहल : कर्नाटक में फंसे 25 श्रमिकों का कराया गया सुरक्षित रेस्क्यू 2 घंटे पहले छत्तीसगढ़ शासन की संवेदनशील पहल : कर्नाटक में फंसे 25 श्रमिकों का कराया गया सुरक्षित रेस्क्यू राहुल-स्टालिन की परिसीमन पर चर्चा, DMK प्रमुख बोले इतिहास ही हमारा फैसला करेगा 2 घंटे पहले राहुल-स्टालिन की परिसीमन पर चर्चा, DMK प्रमुख बोले इतिहास ही हमारा फैसला करेगा रूस में निजी संपत्तियों पर कब्जा तेज, पुतिन के करीबी अरबपति निशाने पर 3 घंटे पहले रूस में निजी संपत्तियों पर कब्जा तेज, पुतिन के करीबी अरबपति निशाने पर EPFO 3.0 से PF खाताधारकों को मिलेगी बैंक जैसी सुविधा, UPI से निकाल सकेंगे 25 हजार रुपये 3 घंटे पहले EPFO 3.0 से PF खाताधारकों को मिलेगी बैंक जैसी सुविधा, UPI से निकाल सकेंगे 25 हजार रुपये उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर वनांचल में पहुंचीं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं, रेंगाखार में लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर 4 घंटे पहले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर वनांचल में पहुंचीं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं, रेंगाखार में लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर तमनार के विकास को मिलेगी गति- 27 विकास कार्यों के लिए 3.81 करोड़ रुपए स्वीकृत 4 घंटे पहले तमनार के विकास को मिलेगी गति- 27 विकास कार्यों के लिए 3.81 करोड़ रुपए स्वीकृत बांग्लादेश में BNP और अवामी लीग कार्यकर्ताओं के बीच खूनी झड़प, एक की मौत 4 घंटे पहले बांग्लादेश में BNP और अवामी लीग कार्यकर्ताओं के बीच खूनी झड़प, एक की मौत पीएम मोदी ने महिला आरक्षण पर दिया संदेश, बोले- 33 प्रतिशत कोटा लागू करने के लिए प्रतिबद्ध 4 घंटे पहले पीएम मोदी ने महिला आरक्षण पर दिया संदेश, बोले- 33 प्रतिशत कोटा लागू करने के लिए प्रतिबद्ध महिला IAS अधिकारी से यौन उत्पीड़न के आरोप में TVK विधायक गिरफ्तार 4 घंटे पहले महिला IAS अधिकारी से यौन उत्पीड़न के आरोप में TVK विधायक गिरफ्तार न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में सिराज को मौका नहीं, गंभीर के फैसले पर उठे बड़े सवाल 5 घंटे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में सिराज को मौका नहीं, गंभीर के फैसले पर उठे बड़े सवाल बीरगांव के विकास को मिलेगी नई रफ्तार – 53 विकास कार्यों के लिए 4.94 करोड़ रुपए स्वीकृत 5 घंटे पहले बीरगांव के विकास को मिलेगी नई रफ्तार – 53 विकास कार्यों के लिए 4.94 करोड़ रुपए स्वीकृत दिसंबर के पहले हफ्ते में खुलेंगे 5 कंपनियों के IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की रकम 5 घंटे पहले दिसंबर के पहले हफ्ते में खुलेंगे 5 कंपनियों के IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की रकम संघ के 100 साल पूरे होने पर मोहन भागवत का संदेश, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु 6 घंटे पहले संघ के 100 साल पूरे होने पर मोहन भागवत का संदेश, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु मन की बात में पीएम मोदी ने गिनाईं देश की उपलब्धियां, बिहार म्यूजियम को मिली वैश्विक पहचान 6 घंटे पहले मन की बात में पीएम मोदी ने गिनाईं देश की उपलब्धियां, बिहार म्यूजियम को मिली वैश्विक पहचान सेवा सेतु बना सपनों की उड़ान का आधार, महज एक घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, रवीना का नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार 6 घंटे पहले सेवा सेतु बना सपनों की उड़ान का आधार, महज एक घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, रवीना का नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार
राजनीति

इतनी कम सीटों पर लड़ रही कांग्रेस, फिर 2004 वाले फॉर्मूले से क्यों है उम्मीद

नई दिल्ली

लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस करीब 330 सीटों पर ही उम्मीदवार उतारने वाली है। देश के चुनावी इतिहास में ऐसा पहली बार होगा, जब कांग्रेस सिर्फ इतनी सीटों पर ही कैंडिडेट उतार रही है। इस बारे में जब सवाल पूछा गया तो कांग्रेस का कहना है कि यह हमारी कमजोरी नहीं है बल्कि रणनीति है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने तो 20 साल पुराने 2004 के लोकसभा चुनाव का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि तब भी हम गठबंधन में उतरे थे और उस दौर में भी कहा गया था कि हम अपने इतिहास में सबसे कम सीटें लड़ रहे हैं। तब हमने अपने साथियों के लिए सीटें छोड़ी थीं और जब नतीजे आए तो आपने देखा कि सरकार बदल गई।

हालांकि यह आंकड़ा तो 2004 के मुकाबले भी काफी कम है। तब कांग्रेस ने 417 सीटों पर अपने कैंडिडेट उतारे थे। इसके बाद 2009 में वह 440 सीटों और 2014 में 464 पर उतरी थी। फिर 2019 के आम चुनाव में कांग्रेस ने 421 सीटों पर ही मुकाबला किया और अब यह संख्या उसके इतिहास की सबसे कम है, जब करीब 330 पर ही कैंडिडेट उतारने की तैयारी है। जयराम रमेश ने कहा कि ऐसा इसलिए है क्योंकि हम यूपी, महाराष्ट्र और बंगाल जैसे बड़े राज्यों में अपने साथियों से सीटों का समझौता कर रहे हैं।

जयराम रमेश ने कहा, 'आप मेरे शब्दों को याद रखिएगा। 2024 में भी स्थिति 2004 के जैसी ही है। हमने जानबूझकर इन सीटों में कम सीटें ली हैं। हम चाहते हैं कि एक प्रभावी गठबंधन तैयार हो। इस चुनाव में कांग्रेस और INDIA गठबंधन को स्पष्ट बहुमत हासिल होगा। हमें चुनाव के बाद किसी और दल या फिर एनडीए के फ्लॉप होने वाले साथियों की जरूरत नहीं होगी।' उन्होंने कहा कि हमने तो पूर्वोत्तर तक में भाजपा से मुकाबला करने वाले क्षेत्रीय दलों से गठबंधन किया है।

कांग्रेस का कहना है कि 2014 से पीएम नरेंद्र मोदी के उभार के बाद उसे झटका लगा है। यूपी, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, बंगाल, बिहार जैसे बड़े राज्यों में उसकी उपस्थिति कम हुई है। ऐसी स्थिति में वह अपने मजबूत क्षेत्रीय सहयोगियों को ज्यादा सीटें दे रही है। ये दल भाजपा के मुकाबले मजबूत स्थिति में हैं। ऐसे में यदि इन राज्यों में भाजपा को झटका लगता है तो फिर कांग्रेस के नेतृत्व वाला INDIA अलायंस फायदे में होगा। अहम बात यह है कि इन्हीं राज्यों से लोकसभा की करीब 40 फीसदी सीटें आती हैं।