शनिवार, 28 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश 6 मिनट पहले नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की 34 मिनट पहले पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका 36 मिनट पहले सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा 37 मिनट पहले रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा विशेष लेख : रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण 1 घंटे पहले विशेष लेख : रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण धमतरी में युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल, तीन दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का शुभारंभ 1 घंटे पहले धमतरी में युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल, तीन दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का शुभारंभ निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, धमतरी के 7 हितग्राहियों का होगा चयन 1 घंटे पहले निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, धमतरी के 7 हितग्राहियों का होगा चयन नशामुक्त युवा, विकसित भारत के संदेश के साथ निकलेगी साइकिल रैली, 1 घंटे पहले नशामुक्त युवा, विकसित भारत के संदेश के साथ निकलेगी साइकिल रैली, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं 1 घंटे पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं सूरज की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य 1 घंटे पहले सूरज की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य जिले में अवैध धान पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, अबतक 32 प्रकरणों में 7,651 बोरी धान जब्त 1 घंटे पहले जिले में अवैध धान पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, अबतक 32 प्रकरणों में 7,651 बोरी धान जब्त इम्पेक्ट फॉलोअप : वनाधिकार पट्टाधारी किसानों के समर्थन में उतरे विधायक विक्रम मंडावी, धान खरीदी सुनिश्चित करने की मांग 2 घंटे पहले इम्पेक्ट फॉलोअप : वनाधिकार पट्टाधारी किसानों के समर्थन में उतरे विधायक विक्रम मंडावी, धान खरीदी सुनिश्चित करने की मांग 274 गेंदें फेंकने के बाद भी विकेट को तरसे जसप्रीत बुमराह, न्यूजीलैंड के खिलाफ संघर्ष 2 घंटे पहले 274 गेंदें फेंकने के बाद भी विकेट को तरसे जसप्रीत बुमराह, न्यूजीलैंड के खिलाफ संघर्ष विशेष लेख : राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब 2 घंटे पहले विशेष लेख : राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, आईपीएल की 8 टीमों पर रहा हिटमैन का दबदबा 3 घंटे पहले रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, आईपीएल की 8 टीमों पर रहा हिटमैन का दबदबा छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई 3 घंटे पहले छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई नारी शक्ति से किया वादा पूरा करेंगे’, परिसीमन पर बोले प्रधानमंत्री मोदी 4 घंटे पहले नारी शक्ति से किया वादा पूरा करेंगे’, परिसीमन पर बोले प्रधानमंत्री मोदी बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, बंगाल का सैंपल फेल; FSSAI ने केस चलाने की दी मंजूरी 4 घंटे पहले बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, बंगाल का सैंपल फेल; FSSAI ने केस चलाने की दी मंजूरी मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, दीपोत्सव में झूमे श्रद्धालु 5 घंटे पहले मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, दीपोत्सव में झूमे श्रद्धालु ‘ड्यून 3’ और ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश, डेनिस विलेन्यूव ने जताई निराशा 5 घंटे पहले ‘ड्यून 3’ और ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश, डेनिस विलेन्यूव ने जताई निराशा
D-Bilaspur-Division

शहर के अलग-अलग क्षेत्रों से मटमैला पानी घरों में पहुंचने की आ रही शिकायत

बिलासपुर

गर्मी के मौसम में होने वाली ज्यादातर बीमारियां पानी से संबंधित होती हैं। पानी के साफ नहीं होने पर इसमें कीटाणु पनपने की दशा में इसका सेवन करने से बीमार पड़ने की आशंका भी बढ़ जाती है। वैसे भी इन दिनों रोजाना शहर के अलग-अलग क्षेत्रों से मटमैला पानी घरों में पहुंचने की शिकायत आ रही है। ऐसे में अपनी सुरक्षा के लिए पानी को साफ और शुद्ध करके पीना जरूरी हो गया है। यदि पानी को साफ नहीं करते है तो जल जनित बीमारी से संक्रमित होने की आशंका बढ़ जाएगी।

इन बातों को ध्यान में ही रखते हुए शहरवासियों को पानी साफ व शुद्ध करके पीने की नितांत आवश्यकता है। जिन घरों में आरओ व पानी साफ करने के अन्य तरह के फिल्टर के उपयोग हो रहे है, उन्हें तो डर नहीं है, लेकिन जिन घरों में पानी साफ करने वाले मशीन नहीं है, तो वे पानी साफ करने के कुछ तरीके अपनाकर पेयजल को शुद्ध कर सकते हैं। पानी साफ करने के कुछ ऐसे उपाय है जो इस गर्मी में आपको जलजनित रोगों से बचा सकते है।

पीने से पहले पानी को उबाल लें
पानी को उबालकर पीना काफी बेहतर होता है। पानी को उबालने से उसमें रहने वाले हानिकारक जीवाणु खत्म हो जाते है। इस तरह पेयजल को शुद्ध करने का यह सबसे बेहतर तरीका है। पानी को हमेशा उबालने के बाद ठंडा करके पीना चाहिए। इसमें एक बात ध्यान देने वाली है यह है कि पानी को उबालकर कभी भी प्लास्टिक की बोतल में नहीं रखना चाहिए। हमेशा उबाला गए पानी को कांच, स्टील, तांबा और मिट्टी के बर्तन में रखकर पीना चाहिए।

वाटर क्लीनिंग ब्लीच और क्लोरिन टैबलेट का करें उपयोग
पानी को साफ करने के लिए वाटर क्लीनिंग ब्लीच और क्लोरिन टैबलेट्स का उपयोग करना चाहिए। अक्सर पानी की टंकी, तालाब की सफाई में इसका उपयोग किया जाता है। गर्मियों के दिनों में बर्तन में पानी भरने के बाद इसे थोड़ी मात्रा में डाल देना चाहिए। इससे पानी को दूषित करने वाले तत्व खत्म हो जाते है और पानी पीने योग्य बन जाता है। इसके साथ ही इससे जलजनित बीमारी की आशंका बेहद कम हो जाती है।

पोर्टेबल फिल्टर का करें उपयोग
पानी को साफ करने के लिए अगर आप घर में आरओ नहीं लगवा पा रहे हैं तो पोर्टेबल फिल्टर लगा सकते हैं। इससे पैरासाइट्स को हटाने में मदद मिलती है। आप जिस जगह रहते हैं, वहां के पानी के हिसाब से पोर्टेबल फिल्टर चुनना चाहिए। यह भी पानी को पीने योग्य साफ बना देता है।

फिटकरी का करे उपयोग
पानी को साफ करने के लिए परंपरागत तरीके के अंतर्गत फिटकरी का उपयोग कर सकते है। बर्तन में पानी भरने के बाद फिटकरी का कुछ टुकड़ा उसमें डाल देना चाहिए। फिटकारी पानी में रहने वाले हानिकारत तत्वों को खत्म करने की शक्ति रखता है। जिसके बदौलत पानी साफ हो जाता है।

सोलर डिसइंफेक्टेंट
धूप की मदद से भी पानी को अच्छी तरह से साफ कर सकते हैं। पानी को कुछ देर तेज धूप में रखने के बाद काफी हद तक कीटाणुओं का सफाया हो जाता है। हालांकि, ज्यादा गंदे पानी को साफ करने में यह ज्यादा कारगर तरीका नहीं है। लेकिन सामान्य पानी इससे साफ हो जाता है।