सोमवार, 23 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
मुस्लिम युवक ने पहचान छिपाकर 6 हिंदू महिलाओं से की शादी, पत्नी की शिकायत पर असम पुलिस ने किया गिरफ्तार 9 मिनट पहले मुस्लिम युवक ने पहचान छिपाकर 6 हिंदू महिलाओं से की शादी, पत्नी की शिकायत पर असम पुलिस ने किया गिरफ्तार संसद सत्र पर सस्पेंस बरकरार: कांग्रेस की 4 मांगों के बीच अटका परिसीमन बिल, क्या है भाजपा का 3-दिवसीय प्लान? 10 मिनट पहले संसद सत्र पर सस्पेंस बरकरार: कांग्रेस की 4 मांगों के बीच अटका परिसीमन बिल, क्या है भाजपा का 3-दिवसीय प्लान? IOA अध्यक्ष पद के चुनाव में उतरेंगे राजीव मेहता, भारतीय ओलिंपिक संघ के रहे चुके है महासचिव 12 मिनट पहले IOA अध्यक्ष पद के चुनाव में उतरेंगे राजीव मेहता, भारतीय ओलिंपिक संघ के रहे चुके है महासचिव किल टोनी से लैटेंट और कॉकरोच क्लब तक… क्या है पॉप कल्चर के जरिए सियासत साधने का CJP का नया प्लान? 13 मिनट पहले किल टोनी से लैटेंट और कॉकरोच क्लब तक… क्या है पॉप कल्चर के जरिए सियासत साधने का CJP का नया प्लान? चिन्मय मिशन के 75 वर्ष पूरे, पीएम मोदी आज करेंगे चिन्मय अमृत महोत्सव ग्लोबल सम्मेलन का उद्घाटन 14 मिनट पहले चिन्मय मिशन के 75 वर्ष पूरे, पीएम मोदी आज करेंगे चिन्मय अमृत महोत्सव ग्लोबल सम्मेलन का उद्घाटन ’50 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालना हजार साल की सबसे बड़ी उपलब्धि’, बोले पीएम मोदी 16 मिनट पहले ’50 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालना हजार साल की सबसे बड़ी उपलब्धि’, बोले पीएम मोदी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल 17 मिनट पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल लेबनान के राष्ट्रीय दिवस पर जयशंकर ने दी बधाई, भारत के साथ संबंध मजबूत करने पर जोर 8 घंटे पहले लेबनान के राष्ट्रीय दिवस पर जयशंकर ने दी बधाई, भारत के साथ संबंध मजबूत करने पर जोर पेट्रोल में कितना मिल रहा एथनॉल? पीपीएसी की रिपोर्ट में सबकुछ हुआ क्लियर 8 घंटे पहले पेट्रोल में कितना मिल रहा एथनॉल? पीपीएसी की रिपोर्ट में सबकुछ हुआ क्लियर पुरानी तकनीक छोड़ना इतना आसान क्यों नहीं? रिसर्च में सामने आई वजह 8 घंटे पहले पुरानी तकनीक छोड़ना इतना आसान क्यों नहीं? रिसर्च में सामने आई वजह एंटी-ड्रोन गन बेचने पर इंडियामार्ट पर एक्शन, एयरवन रोबोटिक्स पर 10 लाख का जुर्माना 8 घंटे पहले एंटी-ड्रोन गन बेचने पर इंडियामार्ट पर एक्शन, एयरवन रोबोटिक्स पर 10 लाख का जुर्माना बिसलेरी का पानी भी शुद्ध नहीं, जांच में मिले खतरनाक केमिकल; FSSAI ने लिया एक्शन 8 घंटे पहले बिसलेरी का पानी भी शुद्ध नहीं, जांच में मिले खतरनाक केमिकल; FSSAI ने लिया एक्शन तेलंगाना कांग्रेस में गहराया विवाद, CM रेवंत रेड्डी की ‘पागल कुत्ते’ टिप्पणी पर उठे सवाल 8 घंटे पहले तेलंगाना कांग्रेस में गहराया विवाद, CM रेवंत रेड्डी की ‘पागल कुत्ते’ टिप्पणी पर उठे सवाल ब्लाइंड क्रिकेट एशिया कप विवाद में नया मोड़, पाकिस्तानी अंपायर का खिलाड़ियों संग जश्न वायरल 8 घंटे पहले ब्लाइंड क्रिकेट एशिया कप विवाद में नया मोड़, पाकिस्तानी अंपायर का खिलाड़ियों संग जश्न वायरल किम जोंग उन ने ट्रंप के फोन और चिट्ठी को किया नजरअंदाज, बिना खोले लौटाया अमेरिकी संदेश 9 घंटे पहले किम जोंग उन ने ट्रंप के फोन और चिट्ठी को किया नजरअंदाज, बिना खोले लौटाया अमेरिकी संदेश प्रधानमंत्री मोदी और पीएम बालेन शाह इन 9 एजेंडों पर करेंगे बात, भारत-नेपाल सीमा विवाद पर भी होगी चर्चा 9 घंटे पहले प्रधानमंत्री मोदी और पीएम बालेन शाह इन 9 एजेंडों पर करेंगे बात, भारत-नेपाल सीमा विवाद पर भी होगी चर्चा CII ने दिए 15 सुझाव, भारत कब बनेगा 26.5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था? पूरी डिटेल 9 घंटे पहले CII ने दिए 15 सुझाव, भारत कब बनेगा 26.5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था? पूरी डिटेल विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बालेन शाह से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा 9 घंटे पहले विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बालेन शाह से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा ‘दीपथून’ पर दीप जलाने के आदेश के खिलाफ SC पहुंची तमिलनाडु सरकार, कड़ी शर्तों के साथ दी गई थी अंतरिम अनुमति 9 घंटे पहले ‘दीपथून’ पर दीप जलाने के आदेश के खिलाफ SC पहुंची तमिलनाडु सरकार, कड़ी शर्तों के साथ दी गई थी अंतरिम अनुमति ‘सनातन को डेंगू, मलेरिया कहा’, राहुल गांधी के अर्धनारेश्वर पोस्ट पर बीजेपी का पलटवार 9 घंटे पहले ‘सनातन को डेंगू, मलेरिया कहा’, राहुल गांधी के अर्धनारेश्वर पोस्ट पर बीजेपी का पलटवार
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य, जिसने भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों को प्रतिवर्ष 6 हजार रूपए अनुदान देने लागू की योजना: भूपेश बघेल…

Impact desk.

प्रदेश में ’राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना’ के लिए पंजीयन आज से प्रारंभ

पंजीयन 01 सितम्बर से 30 नवम्बर 2021 तक कराया जा सकेगा

10 लाख से अधिक भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों को मिलेगा योजना का लाभ

अनुदान राशि सीधे मजदूर परिवार के बैंक खाते में होगी जमा

योजना का लाभ इसी वर्ष से मिलना होगा शुरू

री भूपेश बघेल ने प्रदेश में आज से ’राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना’ के लिए पंजीयन की शुरूआत के अवसर पर मजदूर भाईयों और बहनों को शुभकामनाएं देते हुए उनसे इस योजना का लाभ लेने के लिए पंजीयन कराने की अपील की है।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेश की जनता के नाम जारी संदेश में कहा है कि छत्तीसगढ़ में हमने जरूरतमंद लोगों को न्याय दिलाने की जो पहल की है, उसमें “राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना” के नाम से एक नया अध्याय जुड़ रहा है। इस न्याय योजना के लिए पंजीयन की शुरूआत आज 1 सितम्बर से हो रही है।

पंजीयन का यह काम 30 नवम्बर 2021 तक चलेगा। योजना का लाभ 10 लाख से अधिक भूमिहीन कृषि मजदूरों को मिलेगा। प्रत्येक परिवार के लिए 6 हजार रूपए प्रतिवर्ष अनुदान राशि, सीधे उनके बैंक खाते में जमा कराई जाएगी।
उन्होंने कहा कि हमारी शीर्ष नेता और सांसद श्रीमती सोनिया गांधी और श्री राहुल गांधी ने हमें यह मंत्र दिया है कि गरीब परिवारों की जेब में किसी भी तरह से धन राशि डाली जाए ताकि ये लोग आर्थिक संकट के दौर में, कर्ज के दुष्चक्र में न फंसे और अपनी जरूरतें पूरी कर सकें। जिस तरह से किसानों को मिली आर्थिक मदद ने बाजार को संबल दिया है, उसी तरह भूमिहीन कृषि मजदूरों को मिली आर्थिक मदद भी ग्रामीण अंचल में अर्थव्यवस्था को गति देने का माध्यम बनेगी।
श्री बघेल ने कहा कि हमारा यह बहुत बड़ा सपना था कि किसी भी रूप में ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों की मदद करें और अब यह सपना पूरा होने का समय आ गया है। मुझे इस बात की बेहद खुशी है कि छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य है, जिसने भूमिहीन कृषि मजदूरों के लिए ऐसी योजना लागू की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ’राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना’ के माध्यम से हम प्रदेश के सर्वाधिक जरूरतमंद परिवारों की मदद कर पाएंगे, क्योंकि बात है अभिमान की, छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान की। न्याय योजना की यह नई कड़ी, गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के हमारे लक्ष्य को पूरा करने में मदद करेगी। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने योजना के लिए पात्र मजदूर भाइयों और बहनों से अपना पंजीयन कराने की अपील करते हुए कहा कि इसी वर्ष में उन्हें योजना का लाभ देने की शुरूआत हो जाएगी।

ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर परिवार के मुखिया को योजना के पोर्टल पर कराना होगा पंजीयन
‘‘राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना’’ का लाभ प्राप्त करने हेतु इच्छुक ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों के मुखिया को निर्धारित समयवधि में राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के पोर्टल आरजीजीबीकेएमएनवाय डाट सीजी डाट एनआईसी डाट इन (rggbkmny.cg.nic.in) में पंजीयन कराना अनिवार्य होगा। पंजीयन हेतु मजदूर परिवार के मुखिया को आवश्यक दस्तावेज-आधार कार्ड, बैंक पासबुक के छाया प्रति के साथ आवेदन सचिव, ग्राम पंचायत के समक्ष प्रस्तुत करना होगा। आवेदन में यथा संभव मोबाईल नम्बर का भी उल्लेख करना होगा।

ग्राम पंचायत सचिव द्वारा हितग्राही से प्राप्त आवेदन निर्धारित समय सीमा में जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पास निर्धारित समय सीमा के भीतर जमा करना होगा। जहां पोर्टल में इसकी प्रविष्टी की जाएगी। हितग्राही परिवार आवेदन की पावती ग्राम पंचायत सचिव से प्राप्त कर सकेगा। प्रत्येक ग्राम पंचायत में र्भुइंया रिकार्ड के आधार पर ग्रामवार बी-1 तथा खसरा की प्रतिलिपि चस्पा की जायेगी। जिससे भू-धारी परिवारों की पहचान स्पष्ट को सके तथा भूमिहीन परिवारों को आवेदन भरने में सुविधा प्राप्त हो सके।

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *