छत्तीसगढ़ कोरोना पर विजय के करीब… कटघोरा के आज दो और कोरोना मरीज स्वस्थ्य होकर एम्स से हुए डिस्चार्ज, कुल 22 मरीज हुए ठीक…

  • पिछले आठ दिनों से कोरबा में कोरोना का कोई पाजिटिव केस नहीं
  • अब तक तीन हजार 254 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव, 45 सेम्पलों की रिपोर्ट आना बाकी

इम्पेक्ट न्यूज. कोरबा।

कोरोना से संक्रमित कटघोरा के दो और मरीज आज पूरी तरह ठीक होकर एम्स रायपुर से डिस्चार्ज हो गये। इन्हें मिलाकर जिले के 22 मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं। जिनमें से एक कोरबा शहर और 21 कटघोरा के हैं। छह अन्य संक्रमितों का ईलाज एम्स में चल रहा है। इसी के साथ कोरोना के खिलाफ संघर्ष में ​छत्तीसगढ़ विजय पाने के करीब पहुंच चुका है।

उनके भी जल्द ठीक होने की उम्मीद है। पिछले आठ दिनों में कोरबा जिले से एम्स रायपुर और मेडिकल कालेज रायपुर भेजे गये कोई भी सेम्पल कोरोना की जांच में पाजिटिव नहीं आया है। जांच में कोरबा जिले के तीन हजार 254 सेम्पलों की रिपोर्ट निगेटिव मिली है।

कोरोना संक्रमण की जांच के लिए जिले से तीन हजार 327 सेम्पल रायपुर भेजे गये हैं, इनमें से तीन हजार 282 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हो गई है। केवल 28 लोग ही इस जांच में संक्रमित पाये गये हैं। लगभग 45 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट आना बाकी है।

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!