सिविल लाइन में तीन साल के बालक से कूकर्म, पुलिस ने पीड़ित को थाने से भगाया, कलेक्टर और आइजी से की फरियाद
बिलासपुर सिविल लाइन क्षेत्र में रहने वाली महिला के तीन साल के बेटे से कूकर्म का मामला सामने आया है। इधर पुलिस ने पीड़ित महिला को थाने से भगा दिया। दूसरे दिन महिला आइजी के पास पहुंची। आइजी के निर्देश के बाद भी पुलिस ने जुर्म दर्ज नहीं किया। इसके बाद तीसरे दिन महिला ने कलेक्टर से मिलने पहुंची। वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने उसे रोका तो महिला रोने लगी। इसके बाद जवान उसे लेकर सिविल लाइन थाने पहुंचे। तब जाकर महिला की शिकायत पर जुर्म दर्ज किया गया है।
Read More