Madhya Pradesh

Madhya Pradesh

राष्ट्रीय कौशल उत्कृष्टता केंद्रों से मध्यप्रदेश को मिलेगा लाभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत अभियान को सशक्त करते हुए केंद्रीय बजट 2025 में कौशल विकास और रोजगार को केंद्र में रखा गया है। मध्यप्रदेश इस अवसर का लाभ उठाते हुए प्रदेश को 'कौशल शक्ति प्रदेश' के रूप में विकसित करने के लिए तत्पर है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में हम एक ऐसा वातावरण तैयार कर रहे हैं, जहां हर युवा को नवीनतम औद्योगिक जरूरतों के अनुसार प्रशिक्षण मिलेगा। इससे प्रदेश

Read More
Madhya Pradesh

पुलिस की नारकोटिक्स विंग नीमच इकाई नेपूर्व सरपंच के घर ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री पकड़ी, तालाब में छिपा देता था मशीनें

मंदसौर पुलिस की नारकोटिक्स विंग नीमच इकाई ने मंदसौर जिले की गरोठ तहसील के गांव हिंगोरिया का खेड़ा में एमडीएमए सिंथेटिक ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है। पुलिस ने 1 किलो 100 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स जब्त किया है। मामले में नीमच से दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है, वहीं फैक्ट्री मालिक आक्या कुंवरपदा का पूर्व सरपंच फरार है। एक माह में मंदसौर जिले के गरोठ क्षेत्र में यह दूसरी फैक्ट्री मिली है। इससे पहले 13 जनवरी को एनसीबी की टीम ने गांव खारखेड़ा में भी संतरे के खेत के बीच

Read More
Madhya Pradesh

प्रमुख तीर्थ नगरों से होगी शुरूआत: नशामुक्ति की दिशा में मोहन सरकार ने बढ़ाया प्रभावी कदम

भोपाल लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयंती पर मध्यप्रदेश की मोहन सरकार ने खरगोन जिले में अहिल्याबाई की नगरी महेश्वर में कैबिनेट कर ऐसा ऐतिहासिक निर्णय लिया, जिसे पूरे प्रदेश में सराहा गया। निर्णय था, प्रदेश के 19 धार्मिक नगरों एवं ग्रामपंचायतों में शराबबंदी का। इसी दिन मोहन सरकार ने यह भी निर्णय लिया कि पुण्य सलिला माँ नर्मदा के तट के दोनों किनारे 5 किलोमीटर की परिधि में शराबबंदी पूर्ववत लागू रहेगी। यह दिन इस लिये भी मध्यप्रदेश के इतिहास में स्मरणीय बनेगा, क्योंकि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Read More
Madhya Pradesh

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के मशहूर बाघ छोटा भीम की उपचार के दौरान भोपाल में मौत

उमरिया बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के मशहूर बाघ छोटा भीम की उपचार के दौरान रविवार को भोपाल में मौत हो गई। छोटा भीम को नवंबर के महीने में गले में फंदा फंस जाने से घायल होने के बाद भोपाल उपचार के लिए भेजा गया था। भोपाल वन विहार रेस्क्यू सेंटर में छोटा भीम का उपचार किया जा रहा था। भोपाल भेजे जाने के कुछ दिनों बाद यह खबर आई थी कि छोटा भीम की सेहत में सुधार हो रहा है। घटना के लगभग 2 महीने बाद आई उसकी मौत की सूचना

Read More
Madhya Pradesh

मंडला-सिवनी स्टेट हाईवे में 100 फीट गहरी खाई में पलटी बस, 20 यात्री हुए घायल

केवलारी, सिवनी मंडला-सिवनी स्टेट हाईवे में 1-2 फरवरी की मध्य रात 2.15 बजे यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर सिवनी के केवलारी थाना अंतर्गत देवकरणटोला गांव के पास सड़क किनारे लगभग 100 फीट गहरी खाई में पलट गई। हादसे में 20 लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। दुघर्टनाग्रस्त पक्षीराज कंपनी की बस एमपी 07 जेएफ 5499 शहडोल से नागपुर जा रही थी। गनीमत की रही इतनी गहरी खाई में गिरने के बाद यात्री बाल-बाल बच गए। दुघर्टना के बाद मौके पर यात्रियों

Read More
Madhya Pradesh

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने दिल्ली की विकासपुरी, उत्तम नगर, नजफगढ़, एवं मालवीय नगर विधानसभाओं में जनसभा किया को संबोधित

नई दिल्ली मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को दिल्ली की विकासपुरी, उत्तम नगर, नजफगढ़, एवं मालवीय नगर विधानसभाओं में जनसभा व प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित कर नांगलोई विधानसभा में रोड शो कर भाजपा प्रत्याशियों के लिए समर्थन मांगा। डॉ. मोहन यादव ने कहा कि चुनाव में अब लगभग 48 घंटों का समय बाकी है। लेकिन इस दौरान हमें सतर्क रहना है। रावण की तरह सोच रखने वाले लोग फिर नाटक करने आएंगे। ये सोने का मृग दिखाएंगे। इनकी नीयत खराब है। ये चुनाव जीतने के लिए कई तरह के

Read More
Madhya Pradesh

विष्णुदत्त शर्मा ने रविवार को दिल्ली में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक कर घर-घर जनसंपर्क कर भाजपा को वोट देने की अपील

नई दिल्ली मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने दिल्ली के मटियाला विधानसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी श्री संदीप सहरावत के समर्थन में द्वारका-ए मंडल में शक्ति केंद्र प्रभारी व बूथ अध्यक्षों की बैठक एवं घर-घर जनंसपर्क कर भाजपा प्रत्याशी को ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाने की अपील की है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने दो दर्जन से अधिक कॉलोनियों में घर-घर संपर्क कर कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार आपदा बनकर आई है। जिस तरह

Read More
Madhya Pradesh

मुन्ना मानकर ने अपने जन्मदिन पर केक काटने के बदले रचनात्मक कार्यों को बढ़ावा देने की पहल की

बैतूल इन दोनों समाज में और खास तौर से युवा वर्ग में अपने जन्मदिन पर केक काटने का प्रचलन तेजी से बढ़ रहा है और इसका दुष्प्रभाव भी यदा कदा देखने को मिल रहा है। जिसे रोकने की दिशा में नवाचार अपनाते हुए एक महत्त्व पुर्ण उद्देश्य को लेकर बैतूल के क्षत्रिण लोणारी कुंबी समाज सेवा संगठन के जिलाध्यक्ष और मध्य प्रदेश वेयरहाउसिंग कारपोरेशन के अध्यक्ष समाजसेवी मुन्ना मानकर ने अपने जन्मदिन पर केक काटने के बजाय विभिन्न स्थलों पर पौधारोपण करना ज्यादा उचित समझा और वे अपने साथियों के

Read More
Madhya Pradesh

दुर्लभ बीमारी से पीड़ित युवती के फेफड़े और दिल के पास से निकाला ढाई किलो का ट्यूमर

इंदौर इंदौर शहर के शासकीय अस्पतालों में अब जटिल सर्जरी होने लगी है, इससे लोगों को लाभ मिलने लगा है। सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल में फाइब्रोमैटोसिस बीमारी से पीड़ित 22 वर्षीय युवती के फेफड़े और दिल के पास से डॉक्टरों ने 2.50 किलो का ट्यूमर निकाला। अधीक्षक डॉ. सुमित शुक्ला ने दावा किया कि प्रदेश के किसी भी सरकारी चिकित्सा महाविद्यालय में यह इस तरह की पहली सर्जरी है। विशेषज्ञों ने बताया कि छाती के दुर्लभ ट्यूमर की जटिल सर्जरी की गई है। यह सर्जरी आजाद नगर निवासी युवती की हुई।

Read More
Madhya Pradesh

प्रिया गोल्ड बिस्कुट फैक्ट्री में आग, तीन घंटे मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया

भिंड औद्योगिक क्षेत्र मालनपुर में स्थित विक्रम फूड प्राइवेट लिमिटेड की प्रिया गोल्ड बिस्कुट फैक्ट्री में रविवार सात सुबह आग लग गई। आग लगने से फैक्ट्री के कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। फायर बिग्रेड की चार गाड़ियों ने करीब तीन घंटे मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से फैक्ट्री में कितना नुकसान हुआ है, फिल्हाल प्रबंधन की ओर से इसकी जानकारी नहीं आई है। मालनपुर थाना टीआई प्रदीप सोनी के मुताबिक फैक्ट्री में आग कैसे लगी, इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल सकी है। आग लगने के कारण

Read More