शनिवार, 21 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
नए साल से पहले ईरान पर हमले की तैयारी? ट्रंप पर नेतन्याहू बना रहे दबाव, बढ़ा युद्ध का खतरा 3 घंटे पहले नए साल से पहले ईरान पर हमले की तैयारी? ट्रंप पर नेतन्याहू बना रहे दबाव, बढ़ा युद्ध का खतरा IPL 2027: हार्दिक पंड्या के पंजाब किंग्स में आते ही गदगद हुए रिकी पोंटिंग, बताई टीम की नई ताकत 4 घंटे पहले IPL 2027: हार्दिक पंड्या के पंजाब किंग्स में आते ही गदगद हुए रिकी पोंटिंग, बताई टीम की नई ताकत WPL 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स का बड़ा दांव, महेला जयवर्धने बने महिला टीम के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट 5 घंटे पहले WPL 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स का बड़ा दांव, महेला जयवर्धने बने महिला टीम के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट छठवें दिन 868 किसानों से 3356.68 मीट्रिक टन धान की खरीदी 5 घंटे पहले छठवें दिन 868 किसानों से 3356.68 मीट्रिक टन धान की खरीदी राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न 5 घंटे पहले राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न परियोजना स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका सम्मान समारोह का हुआ आयोजन 5 घंटे पहले परियोजना स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका सम्मान समारोह का हुआ आयोजन जिला मुख्यालय में सेवा सेतु केन्द्र के माध्यम से नागरिकों को मिल रही सुविधा 5 घंटे पहले जिला मुख्यालय में सेवा सेतु केन्द्र के माध्यम से नागरिकों को मिल रही सुविधा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से ग्राम जोगीदल्ली (भाटापारा) में पेयजल की समस्या का हुआ समाधान 5 घंटे पहले मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से ग्राम जोगीदल्ली (भाटापारा) में पेयजल की समस्या का हुआ समाधान अन्य राज्यों से धान आयात पर निगरानी हेतु जिले में विशेष जांच दल गठित 5 घंटे पहले अन्य राज्यों से धान आयात पर निगरानी हेतु जिले में विशेष जांच दल गठित SCO में बोले पीएम मोदी- दुनिया युद्ध की चर्चा में जुटी, भारत संस्कृति और रिश्तों को दे रहा प्राथमिकता 5 घंटे पहले SCO में बोले पीएम मोदी- दुनिया युद्ध की चर्चा में जुटी, भारत संस्कृति और रिश्तों को दे रहा प्राथमिकता बालोद में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, 5 हजार से अधिक किसानों से 21,200.92 मीट्रिक टन धान की खरीदी 6 घंटे पहले बालोद में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, 5 हजार से अधिक किसानों से 21,200.92 मीट्रिक टन धान की खरीदी 29 साल बाद श्रीलंका के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, 2026 में एक भी टेस्ट नहीं जीत सकी टीम 6 घंटे पहले 29 साल बाद श्रीलंका के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, 2026 में एक भी टेस्ट नहीं जीत सकी टीम भारत आए पाक मंत्री मुसादिक मलिक को ताजमहल जाने की अनुमति नहीं, सिर्फ SCO बैठक में होंगे शामिल 6 घंटे पहले भारत आए पाक मंत्री मुसादिक मलिक को ताजमहल जाने की अनुमति नहीं, सिर्फ SCO बैठक में होंगे शामिल Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल 6 घंटे पहले Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल 6 घंटे पहले Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल अवैध धान भंडारण के विरुद्ध सरगुजा में कार्रवाई, चार प्रतिष्ठानों से 658 क्विंटल धान जब्त 6 घंटे पहले अवैध धान भंडारण के विरुद्ध सरगुजा में कार्रवाई, चार प्रतिष्ठानों से 658 क्विंटल धान जब्त सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ OTT पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ 7 घंटे पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ OTT पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ OTT पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ 7 घंटे पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ OTT पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू 7 घंटे पहले भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू 7 घंटे पहले भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू
खेल

कालीकट हीरोज ने कोलकाता थंडरबोल्ट्स को 3-0 से हराया

चेन्नई
कालीकट हीरोज ने जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में खेले गए ए23 द्वारा संचालित रूपे प्राइम वॉलीबॉल लीग के तीसरे सीजन के 15वें मुकाबले में कोलकाता थंडरबोल्ट्स को 3-0 (16-14, 15-8, 15-5) से हराकर अपनी दमदार जीत दर्ज कर ली। जेरोम विनित को प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

ओनुर कुकुर के बेहतरीन खेल के सहारे कोलकाता थंडरबोल्ट्स ने मुकाबले में अपनी शानदार शुरुआत की, लेकिन जेरोम की खतरनाक सर्व ने थंडरबोल्ट्स के लिए कड़ी चुनौती पेश की। इसके बाद चिराग यादव और लुइज पेरोटो के अटैकिंग खेल ने कालीकट हीरोज के लिए वापसी करने में मदद की। लेकिन विनीत कुमार ने स्पाइक्स की बदौलत अपनी टीम को मुकाबले में बनाए रखा। यहां से ऐसा लग रहा था कि कोलकाता की टीम पहला सेट अपने नाम कर लेगी, लेकिन अश्वल राय की सुपर सर्विस ने कोलकाता थंडरबोल्ट्स को मुकाबले में आगे कर दिया। हालांकि तभी कालीकट हीरोज की टीम ने सुपर प्वाइंट जीतकर मैच में अपनी बढ़त कायम कर ली।

कालीकट हीरोज और कोलकाता थंडरबोल्ट्स के बीच दूसरा सेट विनित बनाम विनीत हो गया क्योंकि इस सेट में दोनों टीमों की ओर से उनका बेस्ट अटैकिंग खेल देखने को मिला। चिराग ने सर्विस लाइन से अपने आक्रामक खेल के सहारे मुकाबले को कालीकट हीरोज के कब्जे में कर दिया। इसी बीच, मिडिल ब्लॉकर्स विकास मान और डेनियल मोटाजेदी ने कोलकाता थंडरबोल्ट्स के अटैक को रोकने के लिए डिफेंस में बेहतरीन खेल दिखाया। उक्रा की बेहतरीन पास के दम पर कालीकट हीरोज की टीम ने अपना आक्रामक खेल जारी रखा और कालीकट ने अपनी बढ़त को कायम रखते हुए दूसरा सेट भी अपने नाम कर लिया।

जैसे ही उक्रा ने सुपर सर्व किया वैसे ही थंडरबोल्ट्स की टीम लय से भटकती हुई नजर आई। उधर चिराग ने अपना आक्रामक खेल जारी रखा। कोलकाता की टीम यहां से लगातार गलतियां करती चली गई और इससे कालीकट को फायदा मिलना शुरू हो गया। कालीकट हीरोज ने फिर टीम के सामूहिक प्रयास के दम पर इस सीजन की अपनी तीसरी दर्ज कर ली।