BREAKING NEWS डीआरजी जवानों ने पाँच लाख के इनामी नक्सली को किया ढेर…

इम्पेक्ट न्यूज. दोरनापाल।

मुठभेड़ में मृत नक्सली और बरामद सामग्री

पुसपाल थाना क्षेत्र के चितलनार इलाक़े में मुठभेड़ में जवानों ने पाँच लाख के इनामी नक्सली को किया ढेर। मौक़े से 315 बोर बंदूक़ समेत ग्रेनेड टिफ़िन बम व कई नक्सल सामग्री बरामद किया गया है।

सर्चिंग पर निकले डीआरजी जवानों के साथ आज हुई मुठभेड़ में जवानों को मिली सफलता। मारे गए नक्सली की पहचान एसीएम पोड़ियम काना उर्फ़ नागेश के रूप में की गई है। मृत नक्सली आंध्र उड़ीसा बॉर्डर पर सक्रिय था। नागेश के मुठभेड़ में मारे जाने कीएएसपी नक्सल ऑप्श सिद्धार्थ तिवारी ने की पुष्टी।

मारे गए नक्सली नागेश पर उड़ीसा पुलिस ने भी रखा था चार लाख का इनाम।

एक अन्य घटना में

राजनांदगांव– नक्सलियों ने की बुकमरका रोड़ के काम मे लगी गाड़ियों को किया आग के हवाले। पुगदा ग्राम के पास पहाड़ी के किनारे की घटना। अजाक्स मशीन टैक्टर व मोटर साइकिल सहित 3 गाड़ियों को किया आग के हवाले कर दिया।
घटना शुक्रवार शाम 4 से 5 बजे की बताई जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने की घटना की पुष्टि है।

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!