मंगलवार, 24 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
नेपाल में आया भूकंप, बिहार-बंगाल समेत भारत के कई हिस्सों में भी महसूस हुए झटके 8 मिनट पहले नेपाल में आया भूकंप, बिहार-बंगाल समेत भारत के कई हिस्सों में भी महसूस हुए झटके कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला: स्कूलों में मुफ्त मिलेंगे सैनिटरी नैपकिन, आदेश ना मानने पर होगी कार्रवाई 12 मिनट पहले कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला: स्कूलों में मुफ्त मिलेंगे सैनिटरी नैपकिन, आदेश ना मानने पर होगी कार्रवाई अरुणाचल सीमा से 40 KM दूर चीन बना रहा बांध, नदी की धारा मोड़ने की तैयारी; सैटेलाइट डेटा से खुलासा 13 मिनट पहले अरुणाचल सीमा से 40 KM दूर चीन बना रहा बांध, नदी की धारा मोड़ने की तैयारी; सैटेलाइट डेटा से खुलासा शेख हसीना ने किया 16 दिसंबर को ढाका लौटने का एलान, बांग्लादेश सरकार से की विमान भेजने की मांग 14 मिनट पहले शेख हसीना ने किया 16 दिसंबर को ढाका लौटने का एलान, बांग्लादेश सरकार से की विमान भेजने की मांग 10 साल बाद देश में LPG ग्राहकों की संख्या में बड़ी गिरावट, 75 लाख कनेक्शन हुए कम 15 मिनट पहले 10 साल बाद देश में LPG ग्राहकों की संख्या में बड़ी गिरावट, 75 लाख कनेक्शन हुए कम मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीप जलाने पर सस्पेंस, विवाद के बीच 5600 जवान तैनात; ड्रोन उड़ाने पर बैन 15 मिनट पहले मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीप जलाने पर सस्पेंस, विवाद के बीच 5600 जवान तैनात; ड्रोन उड़ाने पर बैन सोने की कीमतों में जारी रह सकती है गिरावट, आने वाले दिनों में और सस्ता हो सकता है गोल्ड 1 घंटे पहले सोने की कीमतों में जारी रह सकती है गिरावट, आने वाले दिनों में और सस्ता हो सकता है गोल्ड एशिया पावर इंडेक्स में भारत का बढ़ा दबदबा, तीसरे स्थान पर पहुंचा, रूस को छोड़ा पीछे 1 घंटे पहले एशिया पावर इंडेक्स में भारत का बढ़ा दबदबा, तीसरे स्थान पर पहुंचा, रूस को छोड़ा पीछे परिसीमन बिल के लिए NDA को 45 सांसदों की कमी, सांसद ने किया पार्टियों में टूट का दावा 1 घंटे पहले परिसीमन बिल के लिए NDA को 45 सांसदों की कमी, सांसद ने किया पार्टियों में टूट का दावा सुप्रीम कोर्ट ने न्यायिक अधिकारियों द्वारा बार-बार सेवा-संबंधी लाभ मांगे जाने पर जताई आपत्ति 4 घंटे पहले सुप्रीम कोर्ट ने न्यायिक अधिकारियों द्वारा बार-बार सेवा-संबंधी लाभ मांगे जाने पर जताई आपत्ति भारत ने हर दो साल में एससीओ सभ्यतागत संवाद मंच आयोजित करने का रखा प्रस्ताव, अवैध तस्करी रोकने पर दिया जोर 4 घंटे पहले भारत ने हर दो साल में एससीओ सभ्यतागत संवाद मंच आयोजित करने का रखा प्रस्ताव, अवैध तस्करी रोकने पर दिया जोर बिसलेरी विवाद ने पैकेज्ड वाटर इंडस्ट्री को मुश्किल में डाला? जद में आईं कई कंपनियां 4 घंटे पहले बिसलेरी विवाद ने पैकेज्ड वाटर इंडस्ट्री को मुश्किल में डाला? जद में आईं कई कंपनियां नियामक आयोग के प्रावधान के तहत ली जाती है विद्युत उपभोक्ताओं से अतिरिक्त सुरक्षानिधि 12 घंटे पहले नियामक आयोग के प्रावधान के तहत ली जाती है विद्युत उपभोक्ताओं से अतिरिक्त सुरक्षानिधि एशिया पावर इंडेक्स में भारत की मजबूत स्थिति पर भाजपा का कांग्रेस पर निशाना, कहा- यह वास्तविकता का आईना 12 घंटे पहले एशिया पावर इंडेक्स में भारत की मजबूत स्थिति पर भाजपा का कांग्रेस पर निशाना, कहा- यह वास्तविकता का आईना रक्षा बलों और CAPF के व्हाट्सएप ग्रुप में पाकिस्तानी एजेंटों की घुसपैठ, सुरक्षा एजेंसियों ने दिए ऑडिट के आदेश 13 घंटे पहले रक्षा बलों और CAPF के व्हाट्सएप ग्रुप में पाकिस्तानी एजेंटों की घुसपैठ, सुरक्षा एजेंसियों ने दिए ऑडिट के आदेश पीएम मोदी एशिया के दूसरे सबसे प्रभावशाली नेता घोषित, लोवी इंस्टीट्यूट ने जारी की सूची 13 घंटे पहले पीएम मोदी एशिया के दूसरे सबसे प्रभावशाली नेता घोषित, लोवी इंस्टीट्यूट ने जारी की सूची पीएम मोदी का नेपाल के लिए 24 हजार करोड़ के राहत पैकेज का ऐलान, बोले- राम अधूरे 13 घंटे पहले पीएम मोदी का नेपाल के लिए 24 हजार करोड़ के राहत पैकेज का ऐलान, बोले- राम अधूरे सेवा सेतु पोर्टल से दिव्या कुमारी को कुछ ही दिनों में मिला जाति प्रमाण पत्र 13 घंटे पहले सेवा सेतु पोर्टल से दिव्या कुमारी को कुछ ही दिनों में मिला जाति प्रमाण पत्र विकसित ग्राम पंचायत योजना से गांवों के विकास की बनेगी कार्ययोजना, जिला स्तरीय कार्यशाला में अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण 13 घंटे पहले विकसित ग्राम पंचायत योजना से गांवों के विकास की बनेगी कार्ययोजना, जिला स्तरीय कार्यशाला में अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण सेवा सेतु केंद्र बना आम नागरिकों की सुविधा का मजबूत माध्यम 13 घंटे पहले सेवा सेतु केंद्र बना आम नागरिकों की सुविधा का मजबूत माध्यम
छत्तीसगढ़

खैरागढ़ में हुए ब्लाइंड मर्डर केस का पर्दाफाश, ममेरे भाई ने ही युवक को साजिशन शराब पिलाई फिर ले ली जान

खैरागढ़.

खैरागढ़ पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर केस की गुत्थी को सुलझा लिया है। बीते दिनों खैरागढ़ जिले के ग्राम कुम्ही में डोंगरगढ़ मुख्य मार्ग पर युवक का शव मिला था।अज्ञात शव की पहचान आमाघाट निवासी उत्तम वर्मा के रूप में हुई थी। युवक के शव को देख कर हादसा होने की आशंका जताई जा रही थी। लेकिन शरीर पर किसी भी प्रकार की चोट नहीं थी और शव के पास से कोई वाहन या और कोई भी समान पुलिस ने बरामद नहीं किया था। जिसके बाद पुलिस ने डॉग स्क्वाड, साइबर और फोरेंसिक की संयुक्त टीम बनाकर जांच शुरू की।

पुलिस की जांच में चौकने वाला मामला सामने आया। दरअसल मृतक उत्तम वर्मा को बीमा के पैसे के लालच में उसी के ममेरे भाई ने षड्यंत्र के तहत मौत के घाट उतार दिया। पूरे मामले का खुलासा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा पांडेय ने आज प्रेस कांफ्रेंस करके किया। पुलिस के मुताबिक, संदेह के आधार पर आरोपी हेमंत ढेकवार को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने बताया कि जनवरी 2024 में एक चार पहिया वाहन और फरवरी 2024 में एक हार्वेस्टर वाहन खरीदा गया, जिसका तीस लाख रुपये का फाइनेंस मृतक उत्तम वर्मा के नाम पर किया गया था। जिसके साथ मृतक उत्तम को लोन सुरक्षा बीमा (LSB) भी फाइनेंस कंपनी द्वारा दिया गया था। साथ ही दो अलग-अलग पॉलिसी के तहत मृतक उत्तम के नाम पर लगभग 80 लाख का बीमा भी महाराष्ट्र में हेमंत ने करवा रखा था। उत्तम की दोनों गाड़ियां सालेकसा निवासी उसके ममेरे भाई हेमंत ठेकवार के पास ही थी।

फाइनेंस कंपनी की लोन सुरक्षा बीमा योजना में अगर लाभार्थी की मृत्यु हो जाए तो लोन का पैसा माफ कर दिया जाता है। इसी लालच में मृतक के ममेरे भाई हेमंत ठेकवार ने उत्तम की हत्या की साजिश रची। साजिश के तहत आरोपियो ने उत्तम को गाड़ी दिलाने के बहाने से पहले डोंगरगढ़ बुलाया, जहां उसके साथी सुरेश मछिरके और प्रेमचंद लिल्हारे भी मौजूद थे। पहले चारों ने डोंगरगढ़ में इकट्ठा होकर जमकर शराब पी उसके बाद साजिश के तहत मृतक के मोबाइल को अतरिया में रिश्तेदार के यहां छोड़ दिया। फिर षड्यंत्र के तहत उत्तम को लेकर तीनों आरोपी गातापार के जंगल में पहुंचे जहां गमछे से उसका गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी।

हत्या के बाद इसे सड़क दुर्घटना का रूप देने के लिए आरोपियों ने शव को कुम्ही डोंगरगढ़ मार्ग पर फेंक दिया। दुर्घटना दिखाने के लिए शव को वाहन से कुचल कर आरोपी महाराष्ट्र लौट गए। पूरे मामले में तीनों आरोपी हेमंत ढेकवार, सुरेश मछिरके और प्रेमचंद लिल्हारे को पुलिस ने गिरिफ़्तार कर लिया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त वाहन और गला घोंटने में उपयोग किया गमछा भी बरामद कर तीनों को न्यायिक हिरासत में ले लिया है।