रविवार, 22 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
इजरायल का नया ‘सुपर ICE’ सिस्टम चर्चा में, राफेल की तकनीक भारत की सैन्य ताकत बढ़ाने में आएगी काम 3 घंटे पहले इजरायल का नया ‘सुपर ICE’ सिस्टम चर्चा में, राफेल की तकनीक भारत की सैन्य ताकत बढ़ाने में आएगी काम भारतीय संसदीय इतिहास में मानसून सत्र का नया रिकॉर्ड, 100 दिन पूरे; महिला आरक्षण विधेयक पर टिकी निगाहें 3 घंटे पहले भारतीय संसदीय इतिहास में मानसून सत्र का नया रिकॉर्ड, 100 दिन पूरे; महिला आरक्षण विधेयक पर टिकी निगाहें 3 घंटे पहले खराब हवा पर सरकार को कोर्ट में घसीट सकते हैं नागरिक? क्या कहता है संविधान GTA 6 ने रचा इतिहास, पहले दिन की कमाई ने हॉलीवुड फिल्मों को पछाड़ा; मेटाक्रिटिक पर शानदार स्कोर 4 घंटे पहले GTA 6 ने रचा इतिहास, पहले दिन की कमाई ने हॉलीवुड फिल्मों को पछाड़ा; मेटाक्रिटिक पर शानदार स्कोर 4 घंटे पहले कभी भारत को बताया था ‘डेड इकोनमी’, अब ट्रंप दे रहे उससे सीखने की सलाह पोखरण में अदाणी डिफेंस का बड़ा कमाल, ‘बघीरा AT1’ मिसाइल का सफल परीक्षण, 8 KM रेंज 4 घंटे पहले पोखरण में अदाणी डिफेंस का बड़ा कमाल, ‘बघीरा AT1’ मिसाइल का सफल परीक्षण, 8 KM रेंज पन्नू केस में निखिल गुप्ता को अमेरिकी अदालत से 19 साल 7 महीने की सजा 4 घंटे पहले पन्नू केस में निखिल गुप्ता को अमेरिकी अदालत से 19 साल 7 महीने की सजा किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी 4 घंटे पहले किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मलिक ने की PM मोदी की तारीफ, भारत को दिया पाकिस्तान आने का न्योता 5 घंटे पहले पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मलिक ने की PM मोदी की तारीफ, भारत को दिया पाकिस्तान आने का न्योता EPFO के 8 नियम लागू, अब 90% PF निकासी और तीन दिन में सेटलमेंट 5 घंटे पहले EPFO के 8 नियम लागू, अब 90% PF निकासी और तीन दिन में सेटलमेंट अमेरिका-चीन के बीच छिड़ा चिप वॉर, 5 देशों पर प्रतिबंध से AI इंडस्ट्री पर संकट 5 घंटे पहले अमेरिका-चीन के बीच छिड़ा चिप वॉर, 5 देशों पर प्रतिबंध से AI इंडस्ट्री पर संकट धान खरीदी 2026-27 किसानों की समस्याओं पर शासन की त्वरित कार्रवाई 5 घंटे पहले धान खरीदी 2026-27 किसानों की समस्याओं पर शासन की त्वरित कार्रवाई जैव विविधता संरक्षण के लिए प्रभावी नियम बनाने पर विशेषज्ञों ने किया मंथन 6 घंटे पहले जैव विविधता संरक्षण के लिए प्रभावी नियम बनाने पर विशेषज्ञों ने किया मंथन चिल्फी बॉर्डर पर फिर बड़ी कार्रवाई, बिहार से आ रहा 301 क्विंटल धान पकड़ा 6 घंटे पहले चिल्फी बॉर्डर पर फिर बड़ी कार्रवाई, बिहार से आ रहा 301 क्विंटल धान पकड़ा 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस अंतर्गत राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का उत्साहपूर्ण समापन 6 घंटे पहले 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस अंतर्गत राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का उत्साहपूर्ण समापन 6 घंटे पहले जब थुंबा से उड़ा था भारत का पहला रॉकेट ‘नाइकी-अपाचे’, जानें कैसे हुई थी भारतीय अंतरिक्ष युग की शुरुआत? ’छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग के तीसरे अध्याय में मिले 1.06 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव, 29 हजार को रोजगार के अवसर’ 6 घंटे पहले ’छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग के तीसरे अध्याय में मिले 1.06 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव, 29 हजार को रोजगार के अवसर’ अकवान चक्रवात से हुई फसल क्षति पर जिला प्रशासन पूरी तरह गंभीर, किसानों को मिलेगा उचित मुआवजा’ 6 घंटे पहले अकवान चक्रवात से हुई फसल क्षति पर जिला प्रशासन पूरी तरह गंभीर, किसानों को मिलेगा उचित मुआवजा’ PCB का बड़ा फैसला, मोहम्मद रिजवान समेत 13 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर, बाबर आजम को झटका 6 घंटे पहले PCB का बड़ा फैसला, मोहम्मद रिजवान समेत 13 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर, बाबर आजम को झटका पार्क में फोटो खींचने को लेकर विवाद, हिंदू कपल पर डंडों से हमला, गाली देने का आरोप 6 घंटे पहले पार्क में फोटो खींचने को लेकर विवाद, हिंदू कपल पर डंडों से हमला, गाली देने का आरोप
राजनीति

चौहान-सिंधिया पर BJP खेलेगी बड़ा दांव! ये दिग्गज लड़ सकते हैं LS चुनाव

भोपाल

भारतीय जनता पार्टी जल्दी ही लोकसभा चुनाव में उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर सकती है। मध्य प्रदेश की राजधानी में राज्य की 29 लोकसभा सीटों को लेकर मंथन भी मंगलवार को हुआ है। खबरें हैं कि प्रदेश नेतृत्व नामों की सूची लेकर दिल्ली जा सकता है। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि 2024 चुनाव में भाजपा पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और कद्दावर नेता कैलाश विजयवर्गीय पर बड़ा दांव खेल सकती है।

बड़ी संख्या में सांसदों का कटेगा टिकट
एक मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि पार्टी करीब 21 सांसदों को बदल सकती है। हालांकि, इसे लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है। फिलहाल, राज्य की 29 में 28 पर भाजपा का कब्जा है। कहा जा रहा है कि विधानसभा चुनाव में 7 सांसदों का प्रयोग करने वाली भाजपा इन सभी सीटों पर नए उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगा सकती है।

ये नाम चल रहे हैं आगे
रिपोर्ट्स के अनुसार, भाजपा चौहान और सिंधिया को दो-दो सीटों से मैदान में उतार सकती है। इनमें चौहान पर भाजपा का गढ़ कहे जाने वाले विदिशा और राजधानी भोपाल का नाम है। वहीं, सिंधिया गुना के अलावा ग्वालियर से भी दावेदारी पेश कर सकते हैं। आसार हैं कि पार्टी राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को इंदौर से लोकसभा चुनाव में उतार सकती है। विजयवर्गीय ने 2023 विधानसभा चुनाव लड़ा और जीता था।

किस सीट पर कौन सा नाम आगे
दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट के अनुसार, भोपाल से प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, चौहान, नरोत्तम मिश्रा, रामेश्वर शर्मा और सुमित पचौरी का नाम आगे चल रहा है। वहीं, विदिशा सीट पर पार्टी चौहान के अलावा रमाकांत भार्गव और रामपाल सिंह के नाम पर विचार कर सकती है। इधर, गुना से केपी सिंह यादव का नाम भी आगे चल रहा है। खास बात है कि यादव ने 2019 लोकसभा चुनाव में तब कांग्रेस प्रत्याशी रहे सिंधिया को हराया था।

रिपोर्ट के मुताबिक, इंदौर से विजयवर्गीय के अलावा शंकर ललवानी और पुष्यमित्र भार्गव का नाम आगे माना जा रहा है। मंदसौर से पार्टी देवीलाल धाकड़, यशपाल सिंह सोसिदिया, मदन राठौर या सुधीर गुप्ता के नाम पर दांव खेल सकती है। सागर से गौरव सिरोठिया, राजबहादुर सिंह, रजनीश अग्रवाल और लता वानखेड़े के नाम पर चर्चा की गई।

ग्वालियर सीट पर हुई रायशुमारी में यशवंत इंद्रापुरकर, जयभान सिंह पवैया, विवेक शेजवलकर के नाम भी आया। जबकि, बालाघाट से ढाल सिंह बिसेन, वैभव पवार का नाम आगे है। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष शर्मा पर खजुराहो से भी दांव खेल सकती है। यहां से संजय पाठक का नाम भी चर्चा में है। बैतूल से डीडी उइके, मंगल सिंह धुर्वे, डॉक्टर महेंद्र सिंह के नामों पर विचार किया जा सकता है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि रीवा से जनार्दन मिश्रा, पुष्पराज सिंह, प्रज्ञा त्रिपाठी या अजय सिंह के नाम पर मुहर लग सकती है। सतना से पार्टी विधानसभा चुनाव में हारने वाले गणेश सिंह को मौका दे सकती है। यहां से सपना वर्मा और योगेश ताम्रकार का नाम भी आगे चल रहा है। शहडोल से पार्टी प्रमिला सिंह, हिमाद्री सिंह, ज्ञान सिंह के नाम पर भरोसा जता सकती है।

हालांकि, एमपी भाजपा या केंद्रीय नेतृत्व की तरफ से आधिकारिक तौर पर अभी नामों का ऐलान नहीं किया गया है। संभावनाएं हैं कि 29 फरवरी को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद नाम सामने आ सकते हैं।