शनिवार, 28 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश 54 मिनट पहले नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की 1 घंटे पहले पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका 1 घंटे पहले सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा 1 घंटे पहले रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा विशेष लेख : रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण 2 घंटे पहले विशेष लेख : रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण धमतरी में युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल, तीन दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का शुभारंभ 2 घंटे पहले धमतरी में युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल, तीन दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का शुभारंभ निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, धमतरी के 7 हितग्राहियों का होगा चयन 2 घंटे पहले निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, धमतरी के 7 हितग्राहियों का होगा चयन नशामुक्त युवा, विकसित भारत के संदेश के साथ निकलेगी साइकिल रैली, 2 घंटे पहले नशामुक्त युवा, विकसित भारत के संदेश के साथ निकलेगी साइकिल रैली, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं 2 घंटे पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं सूरज की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य 2 घंटे पहले सूरज की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य जिले में अवैध धान पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, अबतक 32 प्रकरणों में 7,651 बोरी धान जब्त 2 घंटे पहले जिले में अवैध धान पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, अबतक 32 प्रकरणों में 7,651 बोरी धान जब्त इम्पेक्ट फॉलोअप : वनाधिकार पट्टाधारी किसानों के समर्थन में उतरे विधायक विक्रम मंडावी, धान खरीदी सुनिश्चित करने की मांग 3 घंटे पहले इम्पेक्ट फॉलोअप : वनाधिकार पट्टाधारी किसानों के समर्थन में उतरे विधायक विक्रम मंडावी, धान खरीदी सुनिश्चित करने की मांग 274 गेंदें फेंकने के बाद भी विकेट को तरसे जसप्रीत बुमराह, न्यूजीलैंड के खिलाफ संघर्ष 3 घंटे पहले 274 गेंदें फेंकने के बाद भी विकेट को तरसे जसप्रीत बुमराह, न्यूजीलैंड के खिलाफ संघर्ष विशेष लेख : राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब 3 घंटे पहले विशेष लेख : राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, आईपीएल की 8 टीमों पर रहा हिटमैन का दबदबा 4 घंटे पहले रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, आईपीएल की 8 टीमों पर रहा हिटमैन का दबदबा छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई 4 घंटे पहले छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई नारी शक्ति से किया वादा पूरा करेंगे’, परिसीमन पर बोले प्रधानमंत्री मोदी 5 घंटे पहले नारी शक्ति से किया वादा पूरा करेंगे’, परिसीमन पर बोले प्रधानमंत्री मोदी बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, बंगाल का सैंपल फेल; FSSAI ने केस चलाने की दी मंजूरी 5 घंटे पहले बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, बंगाल का सैंपल फेल; FSSAI ने केस चलाने की दी मंजूरी मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, दीपोत्सव में झूमे श्रद्धालु 5 घंटे पहले मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, दीपोत्सव में झूमे श्रद्धालु ‘ड्यून 3’ और ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश, डेनिस विलेन्यूव ने जताई निराशा 6 घंटे पहले ‘ड्यून 3’ और ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश, डेनिस विलेन्यूव ने जताई निराशा
राष्ट्रीय

बीजेपी कर रही दनादन प्रचार, INDIA गठबंधन की पहली बड़ी रैली का है इंतजार

नई दिल्ली।

लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को होनी है। ऐसे में राजनीतिक दलों के लिए प्रचार के लिए सिर्फ 10 दिनों का समय रह गया है। इसके बावजूद विपक्षी दलों को साथ लेकर बनी इंडिया गठबंधन की अब तक कोई बड़ी रैली नहीं हुई है। और ना ही अभी तक कोई योजना भी सामने नहीं आई है। गठबंधन की रैली तो दूर, इसमें शामिल दलों के प्रमुख नेता भी क्षेत्र से नदारद दिख रहे हैं। पश्चिमी यूपी में खासकर ऐसा ही माहौल दिख रहा है।

वहीं, अगर हम 'अबकी बार, 400 पार' का नारा देने वाली भारतीय जनता पार्टी (BJP) की बात करें तो वह इस मामले में काफी आगे दिख रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद मोर्चा संभाल लिया है। उन्होंने कल गाजियाबाद में रोड शो किया। आज वह सुबह-सुबह बिहार में रैली के लिए पहुंचे। इसके बाद वह पश्चिम बंगाल का भी दौरा करने वाले हैं। बीजेपी के कैंपेन की जिम्मेदारी अपने मजबूत कंधों पर लेकर पीएम मोदी लगभग हर दिन किसी न किसी राज्य में रैली कर रहे हैं। एक दिन में तो वह तीन-तीन जगहों पर जनसभाओं को संबोधित करते नजर आ रहे हैं।

पीएम की रैली में NDA की एकजुटता
प्रधानमंत्री मोदी की रैली में एनडीए की एकजुटता भी नजर आती है। उनके साथ एनडीए में शामिल घटक दल के नेता भी मंच साझा कर रहे हैं। चाहे बिहार में मनीतीश कुमार, उपेंद्र कुशवाहा, चिराग पासवान और जीतन राम मांझी की पार्टी के नेता हों, पीएम मोदी के साथ बिहार में होने वाली हर रैली में दिखते हैं। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश में हाल ही में एनडीए में शामिल जयंत चौधरी ने भी पीएम मोदी के साथ मंच साझा किया था।
नरेंद्र मोदी के अलावा, बीजेपी के की दिग्गज नेता आज कल चुनावी सभाओं को संभोधित कर रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, योगी आदित्यनाथ, जेपी नड्डा सहित भाजपा के तमाम बड़े नेता हर दिन किसी न किसी राज्य में रैलियों को संबोधित कर रहे हैं।

चुनाव प्रचार से माया-अखिलेश दूर
समजावादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव बीते 8 दिनों में सिर्फ दो मौकों पर सार्वजनिक सभा को संबोधित करते हुए दिखे थे। उन्होंने हाल में लखनऊ में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित किया था। इससे पहले वह केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ दिल्ली के रामलीला मैदान में हुई इंडिया गठबंधन की रैली में दिखे थे।यूपी में बीजेपी के बाद सबसे अधिक सांसदों वाली बीएसपी का हाल इससे भी बुरा है। इस लोकसभा चुनाव में मायावती ने अभी तक किसी सार्वजिनक रैली को संबोधित नहीं किया है। शनिवार को पहली बार उनके भतीजे अकाश आनंद नगीना लोकसभा सीट पर एक जनसभा को संबोधित करते हुए दिखे। इसेक अलावा, उनकी पार्टी के तमाम बड़े नेताओं की रैली का अभी भी इंतजार ही है।

बिहार में अकेले रैली कर रहे तेजस्वी
बिहार की बात करें तो, तेजस्वी यादाव हालांकि लगातार रैली कर रहे हैं। रैली ही नहीं, वह फेसबुक चौपाल सहित अन्य सियासी कार्यक्रमों में भी लगातार नजर आ रहे हैं। हाल के दिनों में तेजस्वी यादव ने पूर्णिया और जमुई में रैलियों को संबोधित किया और आरजेडी उम्मीदवार के लिए वोट मांगा। लेकिन उनके मंच पर इंडिया गठबंधन और बिहार के महागठबंधन में शामिल दलों के बड़े नेता नहीं नजर आए हैं।