शुक्रवार, 20 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
छठवें दिन 868 किसानों से 3356.68 मीट्रिक टन धान की खरीदी 47 मिनट पहले छठवें दिन 868 किसानों से 3356.68 मीट्रिक टन धान की खरीदी राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न 47 मिनट पहले राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न परियोजना स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका सम्मान समारोह का हुआ आयोजन 47 मिनट पहले परियोजना स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका सम्मान समारोह का हुआ आयोजन जिला मुख्यालय में सेवा सेतु केन्द्र के माध्यम से नागरिकों को मिल रही सुविधा 47 मिनट पहले जिला मुख्यालय में सेवा सेतु केन्द्र के माध्यम से नागरिकों को मिल रही सुविधा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से ग्राम जोगीदल्ली (भाटापारा) में पेयजल की समस्या का हुआ समाधान 47 मिनट पहले मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से ग्राम जोगीदल्ली (भाटापारा) में पेयजल की समस्या का हुआ समाधान अन्य राज्यों से धान आयात पर निगरानी हेतु जिले में विशेष जांच दल गठित 47 मिनट पहले अन्य राज्यों से धान आयात पर निगरानी हेतु जिले में विशेष जांच दल गठित SCO में बोले पीएम मोदी- दुनिया युद्ध की चर्चा में जुटी, भारत संस्कृति और रिश्तों को दे रहा प्राथमिकता 50 मिनट पहले SCO में बोले पीएम मोदी- दुनिया युद्ध की चर्चा में जुटी, भारत संस्कृति और रिश्तों को दे रहा प्राथमिकता बालोद में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, 5 हजार से अधिक किसानों से 21,200.92 मीट्रिक टन धान की खरीदी 1 घंटे पहले बालोद में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, 5 हजार से अधिक किसानों से 21,200.92 मीट्रिक टन धान की खरीदी 29 साल बाद श्रीलंका के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, 2026 में एक भी टेस्ट नहीं जीत सकी टीम 1 घंटे पहले 29 साल बाद श्रीलंका के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, 2026 में एक भी टेस्ट नहीं जीत सकी टीम भारत आए पाक मंत्री मुसादिक मलिक को ताजमहल जाने की अनुमति नहीं, सिर्फ SCO बैठक में होंगे शामिल 1 घंटे पहले भारत आए पाक मंत्री मुसादिक मलिक को ताजमहल जाने की अनुमति नहीं, सिर्फ SCO बैठक में होंगे शामिल Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल 1 घंटे पहले Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल 1 घंटे पहले Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल अवैध धान भंडारण के विरुद्ध सरगुजा में कार्रवाई, चार प्रतिष्ठानों से 658 क्विंटल धान जब्त 1 घंटे पहले अवैध धान भंडारण के विरुद्ध सरगुजा में कार्रवाई, चार प्रतिष्ठानों से 658 क्विंटल धान जब्त सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ OTT पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ 2 घंटे पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ OTT पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ OTT पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ 2 घंटे पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ OTT पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू 2 घंटे पहले भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू 2 घंटे पहले भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू दलहन, तिलहन और लघु धान्य फसलें समर्थन मूल्य पर खरीदी जाएँगी, धान के साथ इनकी खेती अपनाने की अपील 2 घंटे पहले दलहन, तिलहन और लघु धान्य फसलें समर्थन मूल्य पर खरीदी जाएँगी, धान के साथ इनकी खेती अपनाने की अपील बारिश, भंडारण और सीमा, तीनों मोर्चों पर मुस्तैद प्रशासन: धान को भीगने से बचाने के पुख्ता इंतजाम, 24 चेकपोस्ट पर रात में भी पहरा 2 घंटे पहले बारिश, भंडारण और सीमा, तीनों मोर्चों पर मुस्तैद प्रशासन: धान को भीगने से बचाने के पुख्ता इंतजाम, 24 चेकपोस्ट पर रात में भी पहरा अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की सख्ती, चार प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त 2 घंटे पहले अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की सख्ती, चार प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त
राजनीति

भाजपा ने सरकार के खिलाफ ‘ब्लैक पेपर’ जारी करने को लेकर कांग्रेस पर पलटवार किया

नई दिल्ली
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ ‘ब्लैक पेपर' जारी करने को लेकर बृहस्पतिवार को कांग्रेस पर पलटवार करते हुए दावा किया कि विपक्षी पार्टी अपने ‘काले कारनामों' को छिपाने के लिए इसे लाई है और उसे दर्द हो रहा है क्योंकि भ्रष्टाचार के मामलों में हो रही कार्रवाई को वह बंद करवाना चाहती है।

भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कोई समझौता नहीं
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा केंद्र सरकार की कथित विफलताओं को उजागर करने के लिए ‘ब्लैक पेपर' जारी करने के बाद यहां संवाददाताओं को संबोधित करते हुए भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा, ‘‘लेकिन ऐसा नहीं होगा। प्रधानमंत्री मोदी ने साफ कर दिया है कि भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कोई समझौता नहीं होगा। जनता के पैसे लूटने वालों के लिए कोई जगह नहीं है। हम आपके काले कारनामों का पर्दाफाश करेंगे।''

भ्रष्टाचार में लिप्त लोग ‘ब्लैक पेपर' ला रहे
प्रसाद ने व्यंग्यपूर्ण अंदाज में कहा कि जो लोग भ्रष्टाचार में लिप्त हैं और लाखों करोड़ रुपये के घोटालों में शामिल हैं, वे ‘ब्लैक पेपर' ला रहे हैं। उन्होंने कहा कि ‘घोटालों की कहानी' खत्म हो गई है और देश मोदी के नेतृत्व में प्रगति कर रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने सरकारी योजनाओं के 10 करोड़ से अधिक फर्जी लाभार्थियों के खातों को बंद कर दिया है।

कांग्रेस सरकार पर लगाए आरोप
प्रसाद ने संवाददाताओं से कहा कि कांग्रेस नीत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार जब सत्ता में थी तब भारत को कमजोर अर्थव्यवस्था के तौर पर देखा जाता था और उसकी पहचान नीतिगत पंगुता वाली थी जबकि अब यह पांचवीं सबसे बड़ी वैश्विक अर्थव्यवस्था है और इसका विदेशी मुद्रा भंडार और विदेशी निवेश बढ़ रहा है। उन्होंने आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि और बेरोजगारी के कांग्रेस के दावे को खारिज कर दिया और आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि मोदी सरकार ने बहुत सारे रोजगार पैदा किए हैं और संप्रग की तुलना में मुद्रास्फीति से बेहतर तरीके से मुकाबला किया है।

हम कांग्रेस को बेनकाब करेंगे
उन्होंने कहा, ‘‘हम कांग्रेस को बेनकाब करेंगे। जनता उसे कोई भाव नहीं देगी।'' कांग्रेस का ‘ब्लैक पेपर' बेरोजगारी, महंगाई, किसानों के संकट, जातिगत जनगणना कराने में विफलता और महिलाओं के साथ अन्याय जैसे मुद्दों को उजागर करता है। खरगे ने इसे जारी करते वक्त मोदी पर निशाना साधा और कहा कि जब उनसे महंगाई के बारे में पूछा गया तो वह जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी की बात करते हैं लेकिन ‘वे अब शासन में हैं और उन्हें जवाब देना चाहिए कि उन्होंने क्या किया है'।