रविवार, 29 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश 5 घंटे पहले नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की 5 घंटे पहले पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका 5 घंटे पहले सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा 5 घंटे पहले रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा विशेष लेख : रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण 6 घंटे पहले विशेष लेख : रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण धमतरी में युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल, तीन दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का शुभारंभ 6 घंटे पहले धमतरी में युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल, तीन दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का शुभारंभ निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, धमतरी के 7 हितग्राहियों का होगा चयन 6 घंटे पहले निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, धमतरी के 7 हितग्राहियों का होगा चयन नशामुक्त युवा, विकसित भारत के संदेश के साथ निकलेगी साइकिल रैली, 6 घंटे पहले नशामुक्त युवा, विकसित भारत के संदेश के साथ निकलेगी साइकिल रैली, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं 6 घंटे पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं सूरज की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य 6 घंटे पहले सूरज की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य जिले में अवैध धान पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, अबतक 32 प्रकरणों में 7,651 बोरी धान जब्त 6 घंटे पहले जिले में अवैध धान पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, अबतक 32 प्रकरणों में 7,651 बोरी धान जब्त इम्पेक्ट फॉलोअप : वनाधिकार पट्टाधारी किसानों के समर्थन में उतरे विधायक विक्रम मंडावी, धान खरीदी सुनिश्चित करने की मांग 7 घंटे पहले इम्पेक्ट फॉलोअप : वनाधिकार पट्टाधारी किसानों के समर्थन में उतरे विधायक विक्रम मंडावी, धान खरीदी सुनिश्चित करने की मांग 274 गेंदें फेंकने के बाद भी विकेट को तरसे जसप्रीत बुमराह, न्यूजीलैंड के खिलाफ संघर्ष 7 घंटे पहले 274 गेंदें फेंकने के बाद भी विकेट को तरसे जसप्रीत बुमराह, न्यूजीलैंड के खिलाफ संघर्ष विशेष लेख : राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब 7 घंटे पहले विशेष लेख : राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, आईपीएल की 8 टीमों पर रहा हिटमैन का दबदबा 8 घंटे पहले रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, आईपीएल की 8 टीमों पर रहा हिटमैन का दबदबा छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई 8 घंटे पहले छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई नारी शक्ति से किया वादा पूरा करेंगे’, परिसीमन पर बोले प्रधानमंत्री मोदी 9 घंटे पहले नारी शक्ति से किया वादा पूरा करेंगे’, परिसीमन पर बोले प्रधानमंत्री मोदी बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, बंगाल का सैंपल फेल; FSSAI ने केस चलाने की दी मंजूरी 9 घंटे पहले बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, बंगाल का सैंपल फेल; FSSAI ने केस चलाने की दी मंजूरी मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, दीपोत्सव में झूमे श्रद्धालु 10 घंटे पहले मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, दीपोत्सव में झूमे श्रद्धालु ‘ड्यून 3’ और ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश, डेनिस विलेन्यूव ने जताई निराशा 10 घंटे पहले ‘ड्यून 3’ और ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश, डेनिस विलेन्यूव ने जताई निराशा
D-Bilaspur-Division

पर्यावरण संरक्षण में भी महती भूमिका निभा रहा रेलवे परिक्षेत्र बिलासपुर

बिलासपुर

भारतीय रेलवे का कमाऊपूत जोन मालगाड़ी व ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी महती भूमिका निभा रहा है। इसका अनुमान रेलवे क्षेत्र की हरियाली से लगाया जा सकता है। तारबाहर चौक से रेलवे स्टेशन या हेमू नगर या फिर यहां के किसी भी हिस्से में चले जाइए एक अलग सुकून मिलेगा। यह उन विशाल पेड़ों की देन है, जिन्हें रेलवे बरसों से सहेजकर रखा है। पौधे से पेड़ बनने तक देखभाल या सुरक्षा में कोई कमी नहीं छोड़ी। यही वजह है कि रेलवे क्षेत्र का तापमान शहर की अपेक्षा दो से तीन डिग्री कम ही रहता है।शहर से जब राहगीर या यात्री रेलवे परिक्षेत्र की सीमा में प्रवेश करते हैं तो उन्हें एक तरह की सुकून का अहसास होता है।

रेलवे परिक्षेत्र काफी बड़े दायरे में फैला हुआ है। स्टेशन इस पार लगभग 100 एकड़ और उस पार 40 एकड़ क्षेत्र है। यहां व्यवस्थित कालोनियों के अलावा मंडल व जोन के कार्यालय और सभी विभागों के अलग-अलग कार्यालय भी है। इन बिल्डिंगों के निर्माण के बाद भी खास बात यह रही है कि रेल प्रशासन ने हरियाली को नुकसान नहीं होने दिया। यदि आवश्यकता वृक्षों को काटने की आई तो यह प्रयास हुआ कि कम वृक्षों की बलि चढ़े।

इसी का नतीजा है कि रेलवे क्षेत्र का हर हिस्सा हरियाली से घिरा हुआ है। स्टेशन उस पार तो एक या दो नहीं, बल्कि एक दर्जन से अधिक आक्सीजोन है। तारबाहर चौक से रेलवे सीमा शुरू हो जाती है। हरियाली व सुकून सीमा प्रारंभ होते ही महसूस होने लगता है। अफसरों के बंगलों में भी हरे-भरे हैं। रेलवे पर्यावरण को विशेष महत्व दे रही है। जबकि शहर की बात करें तो विकास के नाम पर तारबाहर चौक से लेकर राजेंद्रनगर चौक हरियाली पर इतनी बेदर्दी से कुल्हाड़ी चली कि इन सड़कों पर ढूंढने से भी पेड़ों की छांव नहीं मिलती है। जबकि कटाई से पहले यह योजना बनी थी कि सड़क के दोनों तरफ पौधारोपण किया जाएगा।

लेकिन, कई साल गुजर गए योजना धरातल पर नजर नहीं आई। कटाई के समय ही यह योजना बनाई गई थी की एक पेड़ कटेंगे तो बदले में 10 पौधे लगाएंगे। ऐसा भी नहीं हुआ। रेलवे क्षेत्र की हरियाली की वजह से कई बार ऐसा हुआ की रेलवे क्षेत्र में जमकर वर्षा हो रही हो और शहर सूखा रहा। हरियाली की वजह से यहां पर्यावरण का संतुलन बना हुआ है।

मार्निंग वाक का अलग आनंद
रेलवे परिक्षेत्र की हरियाली इतनी सुकून देती है कि रेलवे अफसर, कर्मचारी से लेकर शहर के अलग-अलग मोहल्ले के रहवासी भी इस क्षेत्र में सुबह की सैर करने के लिए पहुंचते हैं। सेहत का ख्याल रखने वाले इन लोगों का मानना है कि हरियाली की वजह से यहां प्रदूषण कम है। इसलिए सुबह ताजी हवाएं मिलती है।

पर्यावरण संरक्षण के लिए अपनाए गए उपाय
हेड आन जेनरेशन (एचओजी) प्रौद्योगिकी को अपनाने के साथ ही यह ट्रेनें हरित यानी 'ग्रीन' ट्रेन हो गई है। अब इन ट्रेनों में महंगे डीजल ईंधन को जलाने के बजाय ओवर हेड उपकरण (ओएचई) के माध्यम से सीधे ग्रिड से बिजली ले रही है।
स्टेशन परिसर, प्लेटफार्म, ट्रेन व रेलवे ट्रैक को गंदगी से मुक्त रखने और वातावरण को साफ-सुथरा रखने हरित विकास को बढ़ावा देने के लिए ट्रेनों के कोच में बायोटायलेट लगाए जा रहे हैं।