रविवार, 22 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
विधायक विक्रम के आरोप पर बीजापुर जिला प्रशासन का जवाब : 16.73 करोड़ स्वीकृत राशि, भुगतान सिर्फ ₹2.42 करोड़ का 27 मिनट पहले विधायक विक्रम के आरोप पर बीजापुर जिला प्रशासन का जवाब : 16.73 करोड़ स्वीकृत राशि, भुगतान सिर्फ ₹2.42 करोड़ का अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन 44 मिनट पहले अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन भारत पहुंचे नेपाल के PM बालेन शाह, सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी से होगी मुलाकत 53 मिनट पहले भारत पहुंचे नेपाल के PM बालेन शाह, सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी से होगी मुलाकत बिलासपुर एयरपोर्ट के विस्तार के लिए शीतकालीन सत्र के बजट में 103 करोड़ के आवंटन की मांग 1 घंटे पहले बिलासपुर एयरपोर्ट के विस्तार के लिए शीतकालीन सत्र के बजट में 103 करोड़ के आवंटन की मांग दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप 1 घंटे पहले दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ‘ग्रैंड थेफ्ट विदाउट ऑटो’, GTA 6 खेलते हुए शशि थरूर ने मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले पर कसा तंज 1 घंटे पहले ‘ग्रैंड थेफ्ट विदाउट ऑटो’, GTA 6 खेलते हुए शशि थरूर ने मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले पर कसा तंज अहमदाबाद कॉन्सर्ट में विदेशी फैन ने दिलजीत को चूमने की कोशिश की, वीडियो वायरल 1 घंटे पहले अहमदाबाद कॉन्सर्ट में विदेशी फैन ने दिलजीत को चूमने की कोशिश की, वीडियो वायरल गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर संघ कार्यालय जागृति मंडल पहुंची शोभायात्रा, स्वयंसेवकों ने किया स्वागत 1 घंटे पहले गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर संघ कार्यालय जागृति मंडल पहुंची शोभायात्रा, स्वयंसेवकों ने किया स्वागत अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर कार्रवाई, 1237 क्विंटल धान जब्त 1 घंटे पहले अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर कार्रवाई, 1237 क्विंटल धान जब्त दूर तलक देखते ही बनती है खुबसूरत गेंदा के फूलों की रंगत. 1 घंटे पहले दूर तलक देखते ही बनती है खुबसूरत गेंदा के फूलों की रंगत. फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव 1 घंटे पहले फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव जशपुर जिले में 49 उपार्जन केंद्रों पर धान खरीदी जारी, किसानों की सुविधा के लिए बनाए गए 3 नए केंद्र 1 घंटे पहले जशपुर जिले में 49 उपार्जन केंद्रों पर धान खरीदी जारी, किसानों की सुविधा के लिए बनाए गए 3 नए केंद्र दिल्ली-NCR में प्रदूषण घटाने का 2027 तक लक्ष्य तय, नाकामी पर अधिकारियों की जवाबदेही होगी तय 1 घंटे पहले दिल्ली-NCR में प्रदूषण घटाने का 2027 तक लक्ष्य तय, नाकामी पर अधिकारियों की जवाबदेही होगी तय अजय देवगन की ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ इस दिन नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज, जानें पूरी डिटेल 1 घंटे पहले अजय देवगन की ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ इस दिन नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज, जानें पूरी डिटेल अजरबैजान में नौकरी की तलाश में निकला असम का मुन्ना रूस कैसे पहुंचा? तस्वीर वायरल 1 घंटे पहले अजरबैजान में नौकरी की तलाश में निकला असम का मुन्ना रूस कैसे पहुंचा? तस्वीर वायरल बस्तर में नीली क्रांति की ओर नया कदम 2 घंटे पहले बस्तर में नीली क्रांति की ओर नया कदम New Toll Rules: टोल बचाने के लिए भूलकर भी न करें ये काम, 8 गुना तक जुर्माना वसूलेगी सरकार 2 घंटे पहले New Toll Rules: टोल बचाने के लिए भूलकर भी न करें ये काम, 8 गुना तक जुर्माना वसूलेगी सरकार ‘ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं’, भारत ने सैन्य उड़ानों के लिए नेपाल के हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल करने की खबरों को किया खारिज 2 घंटे पहले ‘ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं’, भारत ने सैन्य उड़ानों के लिए नेपाल के हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल करने की खबरों को किया खारिज ‘ये नए भारत का जवाब है’, पाकिस्तानी मंत्री के ताली बजाने वाले वीडियो पर भाजपा ने साधा निशाना 2 घंटे पहले ‘ये नए भारत का जवाब है’, पाकिस्तानी मंत्री के ताली बजाने वाले वीडियो पर भाजपा ने साधा निशाना जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक में 11 खेलों में खिलाड़ी दिखाएंगे दम, 23-24 नवम्बर को आयोजन 2 घंटे पहले जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक में 11 खेलों में खिलाड़ी दिखाएंगे दम, 23-24 नवम्बर को आयोजन
Breaking News

लॅाक डाउन मे नहीं जा सकी बिलासपुर, एचआईवी संक्रमित गर्भवती महिला का कोरबा जिला अस्पताल में कराया गया सुरक्षित प्रसव…

इम्पेक्ट न्यूज. कोरबा।

महिला ने स्वस्थ्य और सुंदर बच्ची को दिया जन्म, कलेक्टर ने भी दी बधाई

कोरोना संक्रमण के चलते लागू लॅाक डाउन के कारण एचआईवी संक्रमित गर्भवती महिला अपने गृह नगर बिलासपुर नहीं जा सकी तो कोरबा के जिला अस्पताल में डाक्टरों ने उसका सुरक्षित प्रसव कराया।

कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल ने भी खबर पाते ही महिला के सुरक्षित प्रसव के लिए जिला अस्पताल के डाक्टरों और मेडिकल स्टाफ को बधाई दी तथा महिला को पहली संतान के रूप में शक्ति स्वरूपा पुत्री प्राप्ति पर शुभकामनाएं दीं। श्रीमती कौशल ने डाक्टरों को जच्चा-बच्चा की अच्छी तरह देखभाल और सभी जरूरी ईलाज करने के निर्देश दिए।

लाॅक डाउन के दौरान कोरोना की रोकथाम के लिए एक ओर जहां पूरे स्वास्थ्य अमला ग्राउंड जीरो पर जाकर पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा है तो वहीं दूसरी ओर अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं भी इससे बिना प्रभावित हुए लगातार चल रही है।

कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु देश भर में लागू लाॅक डाउन के कारण जो जहां हैं वहीं रहने की सलाह शासन द्वारा दी गई है। लॅाक डाउन की इस मुश्किल दौर में एचआईवी संक्रमित गर्भवती महिला का जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन डा. अरूण तिवारी के मार्गदर्शन में सफल और सुरक्षित प्रसव कराया गया तथा महिला ने नार्मल डिलेवरी के द्वारा एक स्वस्थ्य और सुंदर बच्ची को पहली संतान के रूप में जन्म दिया।

जन्म के बाद बच्ची को तुरंत ही एंटी एचआईवी दवा नेवीरापीन का डोज भी पिला दिया गया। जिला अस्पताल कोरबा के सिविल सर्जन डा. अरूण तिवारी ने बताया कि 24 साल की एचआईवी संक्रमित गर्भवती महिला लॅाक डाउन के पहले अपने रिश्तेदार के यहां कोरबा आई थी। लाकडाउन लागू होने के कारण यहीं कोरबा में ही रह गई।

प्रसव समय नजदीक होने के कारण वह बिलासपुर जाना चाहती थी किंतु लॅाक डाउन होने के कारण वह बिलासपुर नहीं जा पाई। गर्भवती महिला बिलासपुर अस्पताल में नामांकित थी। जिला एड्स नियंत्रण समिति एवं जिला चिकित्सालय प्रबंधन ने विश्वास दिलाया कि यहां सुरक्षित प्रसव कराने की संपूर्ण सुविधा उपलब्ध है।

जिससे जच्चा-बच्चा को कोई परेशानी नहीं होगी। डाक्टरों के परामर्श पर महिला प्रसव के लिए तैयार हो गई तथा उसका सफलतापूर्वक प्रसव करा लिया गया। प्रसव के बाद संक्रमित महिला को एआरटी की दवाई भी उपलब्ध कराई गई। उक्त कार्य के सफल होने में जिला चिकित्सालय के मेडिकल स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *