रविवार, 22 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
विधायक विक्रम के आरोप पर बीजापुर जिला प्रशासन का जवाब : 16.73 करोड़ स्वीकृत राशि, भुगतान सिर्फ ₹2.42 करोड़ का 20 मिनट पहले विधायक विक्रम के आरोप पर बीजापुर जिला प्रशासन का जवाब : 16.73 करोड़ स्वीकृत राशि, भुगतान सिर्फ ₹2.42 करोड़ का अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन 36 मिनट पहले अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन भारत पहुंचे नेपाल के PM बालेन शाह, सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी से होगी मुलाकत 46 मिनट पहले भारत पहुंचे नेपाल के PM बालेन शाह, सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी से होगी मुलाकत बिलासपुर एयरपोर्ट के विस्तार के लिए शीतकालीन सत्र के बजट में 103 करोड़ के आवंटन की मांग 53 मिनट पहले बिलासपुर एयरपोर्ट के विस्तार के लिए शीतकालीन सत्र के बजट में 103 करोड़ के आवंटन की मांग दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप 1 घंटे पहले दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ‘ग्रैंड थेफ्ट विदाउट ऑटो’, GTA 6 खेलते हुए शशि थरूर ने मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले पर कसा तंज 1 घंटे पहले ‘ग्रैंड थेफ्ट विदाउट ऑटो’, GTA 6 खेलते हुए शशि थरूर ने मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले पर कसा तंज अहमदाबाद कॉन्सर्ट में विदेशी फैन ने दिलजीत को चूमने की कोशिश की, वीडियो वायरल 1 घंटे पहले अहमदाबाद कॉन्सर्ट में विदेशी फैन ने दिलजीत को चूमने की कोशिश की, वीडियो वायरल गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर संघ कार्यालय जागृति मंडल पहुंची शोभायात्रा, स्वयंसेवकों ने किया स्वागत 1 घंटे पहले गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर संघ कार्यालय जागृति मंडल पहुंची शोभायात्रा, स्वयंसेवकों ने किया स्वागत अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर कार्रवाई, 1237 क्विंटल धान जब्त 1 घंटे पहले अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर कार्रवाई, 1237 क्विंटल धान जब्त दूर तलक देखते ही बनती है खुबसूरत गेंदा के फूलों की रंगत. 1 घंटे पहले दूर तलक देखते ही बनती है खुबसूरत गेंदा के फूलों की रंगत. फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव 1 घंटे पहले फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव जशपुर जिले में 49 उपार्जन केंद्रों पर धान खरीदी जारी, किसानों की सुविधा के लिए बनाए गए 3 नए केंद्र 1 घंटे पहले जशपुर जिले में 49 उपार्जन केंद्रों पर धान खरीदी जारी, किसानों की सुविधा के लिए बनाए गए 3 नए केंद्र दिल्ली-NCR में प्रदूषण घटाने का 2027 तक लक्ष्य तय, नाकामी पर अधिकारियों की जवाबदेही होगी तय 1 घंटे पहले दिल्ली-NCR में प्रदूषण घटाने का 2027 तक लक्ष्य तय, नाकामी पर अधिकारियों की जवाबदेही होगी तय अजय देवगन की ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ इस दिन नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज, जानें पूरी डिटेल 1 घंटे पहले अजय देवगन की ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ इस दिन नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज, जानें पूरी डिटेल अजरबैजान में नौकरी की तलाश में निकला असम का मुन्ना रूस कैसे पहुंचा? तस्वीर वायरल 1 घंटे पहले अजरबैजान में नौकरी की तलाश में निकला असम का मुन्ना रूस कैसे पहुंचा? तस्वीर वायरल बस्तर में नीली क्रांति की ओर नया कदम 2 घंटे पहले बस्तर में नीली क्रांति की ओर नया कदम New Toll Rules: टोल बचाने के लिए भूलकर भी न करें ये काम, 8 गुना तक जुर्माना वसूलेगी सरकार 2 घंटे पहले New Toll Rules: टोल बचाने के लिए भूलकर भी न करें ये काम, 8 गुना तक जुर्माना वसूलेगी सरकार ‘ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं’, भारत ने सैन्य उड़ानों के लिए नेपाल के हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल करने की खबरों को किया खारिज 2 घंटे पहले ‘ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं’, भारत ने सैन्य उड़ानों के लिए नेपाल के हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल करने की खबरों को किया खारिज ‘ये नए भारत का जवाब है’, पाकिस्तानी मंत्री के ताली बजाने वाले वीडियो पर भाजपा ने साधा निशाना 2 घंटे पहले ‘ये नए भारत का जवाब है’, पाकिस्तानी मंत्री के ताली बजाने वाले वीडियो पर भाजपा ने साधा निशाना जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक में 11 खेलों में खिलाड़ी दिखाएंगे दम, 23-24 नवम्बर को आयोजन 2 घंटे पहले जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक में 11 खेलों में खिलाड़ी दिखाएंगे दम, 23-24 नवम्बर को आयोजन
Breaking News

भूपेश बघेल ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को लिखा पत्र… छत्तीसगढ़ के श्रमिकों और लोगों की सहायता के लिए व्यक्त किया आभार…

राज्य सरकार द्वारा दूसरे राज्यों के नागरिकों के लिए छत्तीसगढ़ में की गई व्यवस्थाओं की दी जानकारी

इम्पेक्ट न्यूज. रायपुर।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखकर नोवेल कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी से उत्पन्न परिस्थितियों राज्यों में फंसे छत्तीसगढ़ के श्रमिकों और अन्य लोगों की सहायता के लिए आभार व्यक्त किया है।

श्री बघेल ने राज्यों के मुख्यमंत्रियों को प्रेषित पत्र में कहा है कि मेरी जानकारी में लाया गया है कि आपके राज्य में फंसे हुए छत्तीसगढ़ के मजदूरों एवं अन्य नागरिकों हेतु संबंधित जिला प्रशासन द्वारा तत्परता से सहायता उपलब्ध कराई गई है। आपकी सरकार के उक्त सराहनीय कार्य के लिए आपको धन्यवाद ज्ञापित करता हूॅ। मैं आशा करता हूॅ कि आपके कुशल नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राज्य के श्रमिकों को किसी भी प्रकार की कठिनाई नही होगी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि उनकी सरकार के द्वारा भी प्रदेश के सभी नागरिकों सहित अन्य राज्यों के प्रवासी मजदूरों की सुरक्षा, उचित रहवास एवं भोजन व्यवस्था हेतु प्रभावी कदम उठाया गया है। आमजन को स्वास्थ्य और दैनिक जरूरतों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए राज्य की राजधानी सहित सभी जिला मुख्यालयों में कंट्रोल रूम की स्थापना, सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत गरीब परिवारों को अप्रैल एवं मई माह का एकमुश्त निःशुक्ल चावल वितरण, आवश्यक वस्तुओं की निर्बाध उपलब्धता हेतु खाद्य एवं परिवहन विभाग द्वारा 24 घंटे मॉनिटरिंग, हर ग्राम पंचायत में जरूरतमंद लोगों के लिए दो क्विंटल चावल की व्यवस्था, निराश्रित तथा सरकारी अस्पतालों में भर्ती मरीजों के परिजनों के लिए निःशुल्क भोजन की व्यवस्था की गई है।

उन्होंने बताया कि नोवेल कोरोना वायरस से उत्पन्न राष्ट्रीय आपदा में प्रभावित संगठित एवं असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों की विभिन्न समस्याओं एवं आपके राज्य में फंसे हुए छत्तीसगढ़ के मजदूरों एवं अन्य प्रवासी मजदूरों के ठहरने, भोजन व्यवस्था इत्यादि की व्यवस्था तथा आपके राज्य सरकार से आवश्यक समन्वय करने हेतु श्री सोनमणि बोरा, श्रम सचिव को राज्य नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। श्रम विभाग द्वारा सम्पर्क हेतु हेल्पलाईन नम्बर 0771-2443809, 91098-49992, 75878-22800, श्रमायुक्त कार्यालय के उप श्रमायुक्त श्री एस.एल. जांगड़े 94252-46562 एवं श्रीमती सविता मिश्रा 94252-30019 अधिकृत किए गए हैं।

अनुरोध है कि छत्तीसगढ़ राज्य के श्रमिक एवं अन्य नागरिक आपके राज्य के जिन जिलों में भी ठहरे हुए हैं, उन जिलों के संबंधित अधिकारियों के संपर्क अधिकारियों के नम्बर हमारे अधिकारियों को उपलब्ध कराने हेतु संबंधितों को निर्देशित करने का कष्ट करें, ताकि हमारे राज्य के अधिकारी समय-समय पर हमारे नागरिकों का कुशल-क्षेम जान सकें।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार राज्य में रह रहे अन्य प्रदेशों के प्रवासी श्रमिकों सहित सभी नागरिकों एवं कोरोना वायरस महामारी के परिणामस्वरूप अन्य प्रदेशों में फंसे हुए प्रदेश के श्रमिक भाई-बहनों एवं नागरिकों के लिए हर संभव सुरक्षा एवं सहायता उपलब्ध कराने के लिए कृत संकल्पित हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि हम सभी अपने समन्वित प्रयासों से निश्चित ही सभी नागरिकों को हर संभव सामाजिक सुरक्षा प्रदान करते हुए सफलता हासिल करेंगे।

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *