शनिवार, 28 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं 6 मिनट पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं सूरज की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य 6 मिनट पहले सूरज की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य जिले में अवैध धान पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, अबतक 32 प्रकरणों में 7,651 बोरी धान जब्त 6 मिनट पहले जिले में अवैध धान पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, अबतक 32 प्रकरणों में 7,651 बोरी धान जब्त इम्पेक्ट फॉलोअप : वनाधिकार पट्टाधारी किसानों के समर्थन में उतरे विधायक विक्रम मंडावी, धान खरीदी सुनिश्चित करने की मांग 46 मिनट पहले इम्पेक्ट फॉलोअप : वनाधिकार पट्टाधारी किसानों के समर्थन में उतरे विधायक विक्रम मंडावी, धान खरीदी सुनिश्चित करने की मांग विशेष लेख : राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब 52 मिनट पहले विशेष लेख : राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, आईपीएल की 8 टीमों पर रहा हिटमैन का दबदबा 2 घंटे पहले रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, आईपीएल की 8 टीमों पर रहा हिटमैन का दबदबा छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई 2 घंटे पहले छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई नारी शक्ति से किया वादा पूरा करेंगे’, परिसीमन पर बोले प्रधानमंत्री मोदी 3 घंटे पहले नारी शक्ति से किया वादा पूरा करेंगे’, परिसीमन पर बोले प्रधानमंत्री मोदी बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, बंगाल का सैंपल फेल; FSSAI ने केस चलाने की दी मंजूरी 3 घंटे पहले बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, बंगाल का सैंपल फेल; FSSAI ने केस चलाने की दी मंजूरी मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, दीपोत्सव में झूमे श्रद्धालु 3 घंटे पहले मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, दीपोत्सव में झूमे श्रद्धालु ‘ड्यून 3’ और ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश, डेनिस विलेन्यूव ने जताई निराशा 3 घंटे पहले ‘ड्यून 3’ और ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश, डेनिस विलेन्यूव ने जताई निराशा परिसीमन बिल पर DMK का केंद्र को समर्थन, स्टालिन बोले- तमिलनाडु के लिए बड़ी जीत 4 घंटे पहले परिसीमन बिल पर DMK का केंद्र को समर्थन, स्टालिन बोले- तमिलनाडु के लिए बड़ी जीत अर्चना पूरन सिंह ने परमीत सेठी से गुपचुप शादी का दिलचस्प किस्सा सुनाया 4 घंटे पहले अर्चना पूरन सिंह ने परमीत सेठी से गुपचुप शादी का दिलचस्प किस्सा सुनाया बीजापुर में नक्सली डंप से 3.84 किलो सोना और 24.22 लाख नकद बरामद, कुल कीमत 4.53 करोड़ रुपये 4 घंटे पहले बीजापुर में नक्सली डंप से 3.84 किलो सोना और 24.22 लाख नकद बरामद, कुल कीमत 4.53 करोड़ रुपये अफगानिस्तान के स्कूल में भीषण धमाका, 6 छात्रों की मौत और 97 घायल 4 घंटे पहले अफगानिस्तान के स्कूल में भीषण धमाका, 6 छात्रों की मौत और 97 घायल KBC 18 में अमिताभ बच्चन का मजेदार खुलासा, बोले- घर के सारे कमरे जया के, मेरे हिस्से छोटा कमरा 5 घंटे पहले KBC 18 में अमिताभ बच्चन का मजेदार खुलासा, बोले- घर के सारे कमरे जया के, मेरे हिस्से छोटा कमरा भारतीय महिला हॉकी टीम फाइनल में पहुंची, सेमीफाइनल में मलेशिया को 6-2 से रौंदा 6 घंटे पहले भारतीय महिला हॉकी टीम फाइनल में पहुंची, सेमीफाइनल में मलेशिया को 6-2 से रौंदा अलकराज के बिना स्पेन ने ऑस्ट्रिया हराया, डेविस कप सेमीफाइनल में बनाई जगह 6 घंटे पहले अलकराज के बिना स्पेन ने ऑस्ट्रिया हराया, डेविस कप सेमीफाइनल में बनाई जगह ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, WTC में 89 छक्कों के साथ बेन स्टोक्स का रिकॉर्ड तोड़ा 6 घंटे पहले ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, WTC में 89 छक्कों के साथ बेन स्टोक्स का रिकॉर्ड तोड़ा 48 साल बाद खुला जगन्नाथ मंदिर का रत्न भंडार, हीरे-नीलम और माणिक का होगा आकलन 8 घंटे पहले 48 साल बाद खुला जगन्नाथ मंदिर का रत्न भंडार, हीरे-नीलम और माणिक का होगा आकलन
राजनीति

लोकसभा चुनाव से पहले मुस्लिम लीग के झंडे को लेकर सियासत शुरू हो गई, वायनाड में भी स्मृति ईरानी हमलावर

नई दिल्ली
लोकसभा चुनाव से पहले मुस्लिम लीग के झंडे को लेकर सियासत शुरू हो गई है। वायनाड से पर्चा दाखिल करने के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने रोड शो किया था। इस रोड शो के दौरान मुस्लिम लीग का झंडा नदारद दिखा। अब मुस्लिम लीग के झंडे को लेकर वामपंथ और दक्षिणपंथ दोनों ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने गुरुवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह पार्टी की सहयोगी पार्टी इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) से शर्मिंदा हैं, वायनाड जिले में उनके रोड शो के दौरान मुस्लिम लीग का झंडा शामिल नहीं किया गया था। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री ने कहा कि अगर उन्हें आईयूएमएल से शर्म आती है, तो उन्हें उनका समर्थन अस्वीकार कर देना चाहिए।

मुस्लिम लीग के झंडे को लेकर शुरू हुई शियासत
उधर केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने गुरुवार को वायनाड में राहुल गांधी की रैली में कांग्रेस के साथ-साथ मुस्लिम लीग के झंडे गायब होने पर कांग्रेस की आलोचना की। विजयन ने कहा, "कल ही कांग्रेस के शीर्ष नेता ने वायनाड से अपना नामांकन दाखिल किया था। इसके तहत एक रोड शो हुआ था। स्वाभाविक रूप से उनके समर्थक उनके साथ थे। लेकिन ध्यान देने वाली बात यह थी कि उनकी पार्टी का झंडा वहां नहीं था। वे ऐसा रुख क्यों अपना रहे हैं कि 'हमें मुस्लिम लीग के वोट चाहिए, लेकिन उनके झंडे नहीं'? कांग्रेस इतनी नीचे कैसे गिर गई कि उसने मुस्लिम लीग के झंडे को दुनिया से छिपाने के लिए अपना झंडा भी छिपा लिया?" उल्लेखनीय है कि मुस्लिम लीग केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूडीएफ के साझेदारों में से एक है और केरल विधानसभा में इसकी 15 सीटें हैं। जाहिर है इससे केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन का भड़कना लाजमी है, क्योंकि यह सभी पार्टियां इंडिया अलायंस का हिस्सा है।

वायनाड में भी राहुल पर स्मृति ईरानी हमलावर
वहीं स्मृति ईरानी ने कहा कि कि वह इस बात से हैरान हैं कि उन्होंने कथित तौर पर प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) की राजनीतिक शाखा सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) का समर्थन स्वीकार कर लिया है। वायनाड लोकसभा सीट से भाजपा के राज्य प्रमुख के सुरेंद्रन के नामांकन दाखिल करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा, "उनका समर्थन स्वीकार करके उन्होंने (राहुल गांधी ने) नामांकन दाखिल करते समय ली गई संविधान की शपथ का भी उल्लंघन किया है।"

ईरानी ने यह भी सवाल किया कि इंडिया गठबंधन का प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार कौन है और क्या गांधी उस पद के लिए स्वीकार्य विकल्प थे। उन्होंने कहा, "तो यह एक ऐसा गठबंधन है जिसमें कोई नेता नहीं है, कोई नीति नहीं है और इसकी नीयत लूटना है, जिसे भारत का हर नागरिक जानता है।" ईरानी ने यह भी दावा किया कि इंडिया गुट बिखरा हुआ है क्योंकि गठबंधन के भीतर सहयोगी – कांग्रेस और वामपंथी – वायनाड लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के साथ-साथ पूरे राज्य में एक-दूसरे के साथ लड़ाई में थे।